21 Aug 2020

Today Panchang 21-8-2020, Ganesh Utsav, Rahukal, Rashifal, Birthday Blessings

Aaj 21-8-2020 Ka Panchang


आज का हिन्दू पंचांग




दिनांक 21 अगस्त 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - तृतीया रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात हस्त
योग - सिद्ध दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:30 तक
सूर्योदय - 06:20
सूर्यास्त - 19:02
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण - हरितालिका-केवड़ा तीज, वराह जयंती
विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। 
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)



गणेश उत्सव

22 अगस्त 2020 शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो की ये 10 दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास माने जाते हैं। वास्तु में भी कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से माना जाता है। यदि आज इन 5 में से एक भी वास्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

गणेश की नृत्य करती प्रतिमा

धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को इस तरह रखें कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे।

बांसुरी

बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन पाने के योग बनने लगते हैं।

एकाक्षी नारियल

जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

घर के मंदिर में शंख

शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर के पूजा स्थल में शंख की स्थापना भी की जाती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।

कुबेर की मूर्ति

भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।


वास्तु शास्त्र

इस तरह कर सकते हैं वास्तुदोष का अंत
घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्री गणेश स्वरुप स्वस्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।


आर्थिक परेशानी रहती हो तो

अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबायें .... और आहूति दें .... ये मंत्र बोल कर आहूति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "


समाज में हर काम में विफलता - अपयश मिलता हो तो

जिन लोगो को समाज में हर काम में विफलता मिलती है, अपयश मिलता है, वे लोग साल (संस्कृत में उसे लाजा कहते है ) में घी मिला कर गणपति मंत्र से हवन करें तो कार्य सिद्ध होते है । यश की वृद्धि होती है ।


पंचके
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)




अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।



प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ रचनात्मक और सृजनात्मक संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। चल रही किसी पुरानी समस्या का भी रिश्तेदारों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। कुल मिलाकर समय खुशनुमा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स, सट्टा आदि में किसी भी प्रकार का निवेश आदि ना करें क्योंकि भारी नुकसान होने की आशंका लग रही है। भाई या किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। अपना ध्यान मार्केटिंग व अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन पर पूरी तरह केंद्रित करें। इसके लिए मीडिया एक अच्छा माध्यम रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी से पूरा करने की आवश्यकता है।
लव- परिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3


वृष - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप अपनी कार्य क्षमता व पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। सामाजिक काम में अपना भरपूर सहयोग देने के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी।
नेगेटिव- घर के परिवर्तन संबंधी कोई प्लानिंग चल रही हैं तो उस पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। किसी मित्र या पड़ोसी से अनबन होने की आशंका है। अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने किसी महत्वपूर्ण काम को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
लव- घर के वातावरण को सुखमय बनाने में अपने जीवनसाथी का सहयोग अवश्य करें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखें। अन्यथा अपयश मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव संबंधी कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित तथा संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8


मिथुन - पॉजिटिव- संपत्ति संबंधी विवाद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। घर के बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग अवश्य लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।नेगेटिव- धन के लेनदेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी रखें। धोखा या विश्वासघात मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबरायें नहीं। क्योंकि अभी का संघर्ष और परिश्रम निकट भविष्य में आपको बहुत उत्तम परिणाम देने वाला है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से टारगेट हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मीठी नोकझोंक हो सकती है। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारी का प्रभाव रह सकता है। परंतु जरा सी देखभाल आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8


कर्क - पॉजिटिव- अपने नजदीकी लोगों से पुराने समय से चल रही कुछ गलतफहमियां आज दूर होगी। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। टैक्स संबंधी कार्यों को आज पूर्ण रूप से निपटा लें। बाद में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में धन का अपव्यय ना करें। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ठोस और गंभीरता पूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस में कुछ षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों की भविष्य संबंधी योजनाओं में व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही भी ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


सिंह - पॉजिटिव- आज मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। तथा घर आए लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण समस्या पर विचार विमर्श भी होगा। अगर वाहन खरीदने का विचार बन रहा है तो आज का दिन शुभ है।नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। परंतु अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति लापरवाही ना बरतें। क्योंकि अभी कोई नई उपलब्धि जल्दी हासिल होने वाली नहीं है। किसी बात पर ज्यादा अहम रखना भी ठीक नहीं है।
व्यवसाय- राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में सफलता के उत्तम योग बन रहे हैं। इसलिए उन पर थोड़ा अधिक ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामकाज को पूरी गंभीरता व ईमानदारी से अंजाम दे। क्योंकि कोई इंक्वायरी होने की आशा रही है।
लव- घर में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


कन्या - पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियां अनुकूल बनी रहेगी। जिसकी वजह से आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा।नेगेटिव- किसी नए निवेश में अपना पैसा ना लगाएं। नुकसान हो सकता है। साथ ही व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आवश्यक है। क्योंकि आपकी भावुकता और उदारता का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय- इस समय ग्रह नक्षत्र आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका सम्मान करें। राजनीतिक व महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई नया अनुबंध भी प्राप्त हो सकता है।
लव- पति-पत्नी में बच्चों की किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार पर इसका असर ना आने दंे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं।
स्वास्थ्य- बदहजमी व गैस की वजह से शरीर में दर्द रह सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


तुला - पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक स्थान पर कुछ समय व्यतीत करें। इससे चल रहे तनाव से कुछ आराम मिलेगा। और आप वर्तमान गतिविधियों पर पुनः अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोई रुका हुआ भवन निर्माण संबंधी कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा।नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी और मान-हानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें। अपनी कार्य क्षमता व ऊर्जा पर ही विश्वास रखकर आगे बढ़ना उचित है।
व्यवसाय- आज कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आएगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। आपको सफलता अवश्य मिलेगीे। ऑफिस की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव आएगा। जिससे वहां का वातावरण सकारात्मक बनेगा।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर में सुख शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। किसी मित्र परिवार का भी घर में आगमन होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम की वजह से बुखार रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 5


वृश्चिक - पॉजिटिव- आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर योजनाएं बनाएं। इससे आपके कार्यों के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार की सगाई संबंधी शुभ समाचार मिलने से खुशी रहेगी।नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी नजर रखें। कार्य से संबंधित किए गए बदलाव के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने मृदु व्यवहार तथा उचित कार्यों की वजह से मान सम्मान प्राप्त करेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा बड़े बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह व ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही ना करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2


धनु - पॉजिटिव- विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। घर में मित्रों और रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता अवश्य करें। आपको हार्दिक और मानसिक शांति प्राप्त होगी।नेगेटिव- ध्यान रखें आज आपकी किसी वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना लग रही है। वाहन या प्रॉपर्टी संबंधी किसी किस्त को चुकाने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। अपने बजट का अवश्य ध्यान रखें।व्यवसाय- कारोबार के विस्तार संबंधी जो योजनाएं बन रही हैं उनमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। परंतु धैर्य बनाकर रखें। समस्या जल्दी हल् भी हो जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहें।
लव- परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपके प्रति बना रहेगा। जिससे आप पुनः आत्मविश्वास व ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी जैसे एलर्जी और खांसी, जुकाम हो सकते हैं। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


मकर - पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। अपने निजी संपर्कों के माध्यम से आपके कई काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।नेगेटिव- संतान की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना आवश्यक है। इनकम टैक्स संबंधी कोई झंझट भी उत्पन्न हो सकता है। इन कामों को तुरंत ही निपटा लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण योग बना रहे हैं। इनका भरपूर सहयोग करें। धीमी गति से चल रहे कारोबार में अब सुधार आएगा। ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईष््र्या व जलन की भावना से आपको कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- लीवर संबंधी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


कुंभ - पॉजिटिव- आज किसी महत्वपूर्ण गोष्ठी या सभा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसे नजरअंदाज ना करें, क्योंकि इससे आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। फोन या मीडिया द्वारा भी आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।नेगेटिव- युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि कोई अनैतिक काम जैसे जुआ, सट्टा आदि से जुड़े लोगों के साथ संपर्क ना रखें। इसकी वजह से आपकी भी मान-हानि हो सकती है। साथ ही वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यवसाय- आज कारोबारी गतिविधियां कुछ लंबित हो सकती हैं। और किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी फंस सकता है इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा। और वह समय पर अपना कार्य पूरा कर पाएंगे।
लव- घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। किसी बचपन के मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। समय-समय पर आराम व उचित खानपान लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


मीन - पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की तनाव भरी दिनचर्या से निजात पाने के लिए कुछ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यक्रम बनाएं। जिससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा व स्फूर्ति महसूस करेंगे। परिवार में भी सुख-शांति और खुशी भरा माहौल रहेगा।नेगेटिव- परंतु पेमेंट आदि कलेक्ट करने में कोई लापरवाही ना बरतें। भाइयों के साथ भी अनबन या मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आपकी जरा सी सूझबूझ आपको परेशानियों से दूर रखेगी।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्यक्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए उनसे दूर रहकर अपने जीवन साथी व परिवार के साथ व्यतीत करना आपसी संबंधों को मजबूत करेगा
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।
आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

No comments:

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular