26 Aug 2020

Panchang 26-8-2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings


Aaj 26-8-2020 Ka Panchang


आज का हिन्दू पंचांग




आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक 26 अगस्त 2020
दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - अष्टमी सुबह 10:40 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र - अनुराधा दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग - वैधृति रात्रि 07:33 तक तत्पश्चात विष्कम्भ
राहुकाल - दोपहर 12:28 से दोपहर 02:03 तक
सूर्योदय - 06:21
सूर्यास्त - 18:59
(सूर्योदय और सूर्योदय के समय मे हर जिले के लिए अंतर हो सकता है)
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - अदु:ख नवमी, गौरी पूजन, बुधवारी अष्टमी 
(सूर्योदय से सुबह 10:40 तक)
विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। 
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करना चाइये तथा तिल का तेल खाना और 
लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



करें भगवान श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ

22 अगस्त से दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इन दस दिनों में गणेशजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया हैं, जिनको बोलकर श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।
ये 12 नाम बोलकर करें श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ

श्लोक-
प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।
लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।
नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।

श्लोक का अर्थ-
पहला नाम है वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां नाम गजाजन है। जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं।

इन 12 नामों का पाठ करने से मिलते हैं कौन-से लाभ-

श्लोक-
विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।
अर्थात- भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

1. विद्या की प्राप्ति
भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।

2. धन की प्राप्ति
भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

3. संतान की प्राप्ति
भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।

4. मोक्ष की प्राप्ति
भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुवात में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।


पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020


Solution for all your ASTROVASTU problems


आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - पॉजिटिव- उन्नति से संबंधित किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे तथा उसका परिणाम भी उचित ही प्राप्त होगा
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हो जाएगा। आपसी संबंधों को ना बिगाड़ें। युवा वर्ग अपने कैरियर के साथ किसी प्रकार का समझौता ना करें।
व्यवसाय- व्यापार के विस्तार संबंधी नई संभावना पर विचार होगा। अपना पूरा जोर मार्केटिंग में तथा अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
लव- पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
स्वास्थ्य- काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से आज राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


वृष - पॉजिटिव- जो काम पिछले कुछ समय से रुका या अटका हुआ था उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी।
नेगेटिव- परंतु अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखना आवश्यक है। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। जिससे पारिवारिक सुख शांति भी प्रभावित हो सकती हैं। अपने लक्ष्य के प्रति पैनी नजर रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणित होगी। परंतु उस योजना पर पुनः परीक्षण जरूर करें। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां आएंगी परंतु आप बुद्धिमता और विवेक से सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण ढंग से ढूंढ लेंगे।
लव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। परंतु बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


मिथुन - पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या व आदतों का विशेष रूप से अवलोकन कर रहे हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व कैरियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
नेगेटिव- परंतु अजनबी व अपरिचित लोगों से व्यवहार व लेन-देन में सावधानी बरतें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। इसीलिए बेहतर उपाय है कि बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति के साथ मुलाकात से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान आपकी उन्नति में बाधक बनेगा। इसलिए अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें।
लव- कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


कर्क - पॉजिटिव- विद्यार्थियों की पढ़ाई व कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कौशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं। भूमि या वाहन को लेकर भी कोई बड़ा कर्जा लेना पड़ सकता है। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खरीदारी संबंधी योजनाएं बनाएं।
व्यवसाय- यह ध्यान रखना अति आवश्यक है कि आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि लीक हो सकती हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। परंतु जल्दी ही स्थितियां काबू में आ जाएंगी। इसलिए पूरे जोश से अपने काम के प्रति एकाग्रचित्त रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। परंतु संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा गरिष्ठ व तला-भुना भोजन खाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- 8


सिंह - पॉजिटिव- स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। और पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी।
नेगेटिव- अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ समय से शारीरिक परेशानी की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ रहा है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें ।
व्यवसाय- कारोबारी हालत दिन-प्रतिदिन सुधरेगी। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें।
लव- व्यवसाय की व्यस्तता के कारण दांपत्य संबंधों का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का दुव्र्यसन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8


कन्या - पॉजिटिव- कन्या राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। आप बुद्धिमता व होशियारी से सभी काम कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी किसी की मध्यस्थता से हो जाएगा।
नेगेटिव- परंतु आपका भावुकपन और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इन पर विजय हासिल करें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। परंतु नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। अनुचित कार्यों से दूर रहें।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके कैरियर पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। बारिश वाले मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


तुला - पॉजिटिव- भूमि, भवन, वाहन आदि के खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। अगर कोई कोर्ट केस या सरकारी मामला रुका हुआ है तो वह भी गति पकड़ेगा।
नेगेटिव- गलत बात का प्रतिकार करने से अकारण ही लोग आपके विपक्ष में आएंगे। आपको हर काम बड़ी संजीदगी और गंभीरता से करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रहेगी।
व्यवसाय- कुछ समय से आप व्यापार में जी तोड़ मेहनत व परिश्रम कर रहे हैं। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। तथा कारोबार के विस्तार संबंधी नई योजनाएं भी बनेगी। परंतु नौकरी में बॉस व अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने की संभावना है। परंतु इसका असर आपके परिवार व व्यवसाय पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- कमर व पेट में दर्द की स्थिति रह सकती है। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


वृश्चिक - पॉजिटिव- जिस समाचार को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफल होंगे। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। नौकरी के लिए दी गई प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम भी आपके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- विद्यार्थी हास-परिहास व मनोरंजन आदि के व्यर्थ के काम में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ समझौता ना करें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करना फायदेमंद रहेगा। राजकीय मामले के कार्यों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है परंतु फायदे के लिए ही होगा।
लव- कोई पारिवारिक मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के प्रोग्राम बनेंगे। किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी वाला वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


धनु - पॉजिटिव- अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णरूप से एकाग्रचित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय निश्चित होगा। साथ ही किसी आध्यात्मिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- कोई नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मंद रह सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में मशीनरी, स्टाफ या कर्मचारियों से संबंधित कोई ना कोई परेशानी रहेगी। आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। किसी अनुभवी व राजनीतिक व्यक्ति से विचार विमर्श अवश्य करें।
लव- जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


मकर - पॉजिटिव- आज सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। इनमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा भी आज तकाजा करने पर प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव- अजनबी व अपरिचित लोगों से व्यवहार में लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता का अभाव रह सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गंभीरता से निर्णय लेना आवश्यक है। आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। इनकम टैक्स, कस्टम आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। नौकरी में ऑफिस का माहौल बहुत सौहार्दपूर्ण रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2


कुंभ - पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान किसी भी परिस्थिति में हिम्मत व साहस नहीं छोड़ने देता। यही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छित शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा।
नेगेटिव- घर के लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोक-झोंक व मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आज कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। ध्यान रखिए कि क्रोध और उत्तेजना के कारण कई बार काम बनते-बनते रुक जाते हैं। आपकी कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें।
लव- जीवनसाथी आपकी परिस्थितियों में पूरी तरह से सहयोग देगा। साथ ही माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1


मीन - पॉजिटिव- इस समय स्थान परिवर्तन के उचित योग बने हुए हैं। इच्छुक व्यक्ति गंभीरता से इस पर विचार करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- परंतु पैसा आने के साथ-साथ खर्चे की स्थितियां भी तैयार रहेगी। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसलिए नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले में कोई समाधान प्राप्त नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए-नए प्रयोगों पर अमल करना आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। अगर शेयर्स, भूमि आदि में निवेश करने का प्रोग्राम बन रहा है तो इस पर पहले अध्ययन अवश्य करें।
लव- परिवार में शांति का वातावरण बनेगा। संतान की सोहबत व अध्ययन से संबंधित जानकारी अवश्य लेते रहे। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


जिनका आज जन्म दिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं





दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।


आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।


शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष :2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी



कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

No comments:

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular