5 Sept 2020

Panchang Sept 5, 2020, Rahukal, Rashifal

अश्विन कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है

आज का हिन्दू पंचांग






दिनांक 05 सितम्बर 2020
दिन - शनिवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - तृतीया शाम 04:38 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र - रेवती 06 सितम्बर रात्रि 02:22 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग - गण्ड दोपहर 02:41 तक तत्पश्चात वृद्धि
राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:52 तक
सूर्योदय - 06:24
सूर्यास्त - 18:49
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:59), तृतीया का श्राद्ध
विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)





अश्विन माह
अश्विन हिन्दू धर्म का सप्तम महिना है। अश्विन नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम अश्विन पड़ा (अश्विनीनक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र मासे सः)। आश्विन मास का संबंध अश्विनौ से है जो सूर्य के दो पुत्र हैं और देवताओं के चिकित्सक हैं। इस मास का एक नाम क्वार भी है। (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से अश्विन का आरम्भ हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी भाद्रपद मास चल रहा है) ।
महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “तथैवाश्वयुजं मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। प्रज्ञावान्वाहनाढ्यश्च बहुपुत्रश्च जायते।।” जो अश्विन मास को एक समय भोजन करके बिताता है, वह पवित्र, नाना प्रकार के वाहनों से सम्पन्न तथा अनेक पुत्रों से युक्त होता है ।
आश्विने भौमावास्याम जायते खलु पार्वती। विविध विपदाम धनक्षयं पापाचारम वर्धते।।
महाभारत अनुशासन पर्व के अनुसार जो अश्विन मास में ब्राह्माणों को घृत दान करता है, उस पर दैव वैद्य अश्विनीकुमार प्रसन्न होकर उसे रूप प्रदान करते हैं ।
शिवपुराण के अनुसार अश्विन में धान्य दान करने से अन्न तथा धन की वृद्धि होती है।
अग्निपुराण के अनुसार अश्विन के महिने में गोरस- गाय का घी, दूध और दही तथा अन्न देनेवाला सब रोगों से छुटकारा पा जाता है |
आश्विने कृष्णपक्षे तु षष्ठ्यां भौमेऽथ रोहिणी । व्यतीपातस्तदा षष्ठी कपिलानन्तपुण्यदा ।।
अश्विन महिने के कृष्णपक्ष की षष्ठी के दिन मंगलवार, रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात हो तो वह अनंत पुण्य देने वाला कपिला षष्टी योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ है।
शिवपुराण के अनुसार सती ने अश्विन मास में नंदा (प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी) तिथियों में भक्तिपूर्वक गुड़, भात और नमक चढाकर भगवान शिवका पूजन किया और उन्हें नमस्कार करके उसी नियम के साथ उस मास को व्यतीत किया |
अश्विन कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है।


श्राद्ध में भोजन कराने का विधान
भोजन के लिए उपस्थित अन्न अत्यंत मधुर, भोजनकर्त्ता की इच्छा के अनुसार तथा अच्छी प्रकार सिद्ध किया हुआ होना चाहिए। पात्रों में भोजन रखकर श्राद्धकर्त्ता को अत्यंत सुंदर एवं मधुरवाणी से कहना चाहिए किः 'हे महानुभावो ! अब आप लोग अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करें।'
फिर क्रोध तथा उतावलेपन को छोड़कर उन्हें भक्ति पूर्वक भोजन परोसते रहना चाहिए।
ब्राह्मणों को भी दत्तचित्त और मौन होकर प्रसन्न मुख से सुखपूर्वक भोजन करना चाहिए।
"लहसुन, गाजर, प्याज, करम्भ (दही मिला हुआ आटा या अन्य भोज्य पदार्थ) आदि वस्तुएँ जो रस और गन्ध से युक्त हैं श्राद्धकर्म में निषिद्ध हैं।"(वायु पुराणः 78.12)
"ब्राह्मण को चाहिए कि वह भोजन के समय कदापि आँसू न गिराये, क्रोध न करे, झूठ न बोले, पैर से अन्न को न छुए और उसे परोसते हुए न हिलाये। आँसू गिराने से श्राद्धान्न भूतों को, क्रोध करने से शत्रुओं को, झूठ बोलने से कुत्तों को, पैर छुआने से राक्षसों को और उछालने से पापियों को प्राप्त होता है।"(मनुस्मृतिः 3.229.230)
"जब तक अन्न गरम रहता है और ब्राह्मण मौन होकर भोजन करते हैं, भोज्य पदार्थों के गुण नहीं बतलाते तब तक पितर भोजन करते हैं। सिर में पगड़ी बाँधकर या दक्षिण की ओर मुँह करके या खड़ाऊँ पहनकर जो भोजन किया जाता है उसे राक्षस खा जाते हैं।"(मनुस्मृतिः 3.237.238)
"भोजन करते हुए ब्राह्मणों पर चाण्डाल, सुअर, मुर्गा, कुत्ता, रजस्वला स्त्री और नपुंसक की दृष्टि नहीं पड़नी चाहिए। होम, दान, ब्राह्मण-भोजन, देवकर्म और पितृकर्म को यदि ये देख लें तो वह कर्म निष्फल हो जाता है।
सुअर के सूँघने से, मुर्गी के पंख की हवा लगने से, कुत्ते के देखने से श्राद्धान्न निष्फल हो जाता है। लँगड़ा, काना, श्राद्धकर्ता का सेवक, हीनांग, अधिकांग इन सबको श्राद्ध-स्थल से हटा दें।"(मनुस्मृतिः 3.241.242)
"श्राद्ध से बची हुई भोजनादि वस्तुएँ स्त्री को तथा जो अनुचर न हों ऐसे किसी को नहीं देनी चाहिए। जो अज्ञानवश इन्हें दे देता है, उसका दिया हुआ श्राद्ध पितरों को नहीं प्राप्त होता। इसलिए श्राद्धकर्म में जूठे बचे हुए अन्नादि पदार्थ किसी को नहीं देना चाहिए।" (वायु पुराणः 79.83)
श्राद्ध महिमा पुस्तक से


श्राद्ध तिथियां
5 सितंबर- तृतीया, 6 सितंबर- चतुर्थी, 7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी, 8 सितंबर- षष्ठी, 9 सितंबर- सप्तमी, 10 सितंबर- अष्टमी, 11 सितंबर- नवमी, 12 सितंबर- दशमी, 13 सितंबर– एकादशी-द्वादशी, 14 सितंबर- त्रयोदशी, 15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध, 16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या, 17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध


पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत






आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज का दिन उनके लिए शुभ है आप अपने बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा होने के आसार नजर आ रहे है। आपके रुखे व्यवहार के कारण दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। आपके दोस्त आपके कामों में अड़चने उत्पन्न कर सकते है, जिसमें आपको ही नुकसान होगा। लेकिन कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।


वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।


मिथुन राशि
पैसों की किसी योजना के लिए आपसे खास आग्रह भी किया जा सकता है।कोई काम करने के लिए आप पर दबाव भी बनाया जा सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपकी जीत हो सकती है। कोई पुराना लोन बाकी है तो आज वो चुका देंगे। पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अफसर आपसे खुश हो सकते हैं। भाइयों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना बन रही है। आज आप किसी काम में नादानी भी कर सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है।


कर्क राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आज आप खुद के काम से ही खुश होंगे। आज बड़े लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही आज कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़ें है आज उनके किसी पूराने काम की तारीफ होने की संभावना है। आज आपकी ही कोई पूरानी योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा। आज बेरोजगारो को रोजगार मिलने के योग हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी। साथ में डिनर करने का प्लान भी बन सकता है।


सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगे तो करियर को लेकर आज कुछ नए अवसर मिल सकते है। साथ ही आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही कुछ बातों को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी, अपनी ही योजना को लेकर मन में संदेह भी पैदा हो सकता है। बेहतर होगा पहले अपनी दुविधा को दूर करें और धैर्य से काम करें। आज आप डिसीजन लेने में खुद को थोड़ा परेशान महसूस करेंगे


कन्या राशि
आज घर में कुछ मरम्मत या सजावट कर सकते हैं। गाड़ी की साफ-सफाई कर सकते हैं। साथ ही किचन में कोई नया सामान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। इसी तरह आप दूसरों को खुश रखने की कोशिश में ऊंचे-ऊंचे वादे भी कर सकते हैं। आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस राशि के नौकरी करने वालों को आज कंपनी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी।


तुला राशि
आज आपका दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। आपका समय दिनभर बच्चों की बातों को सुनने में लगेगा। बच्चों के भविष्य के लिए उनके गुरु से परामर्श ले सकते है। इस राशि के दुकानदारों का दिन अच्छा रहेगा। दुकान पर ज्यादा बिक्री होने का योग बन रहा है। आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे आज वो पूरे होने के चांस है। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है। इस राशि के न्यायधीश आज कई मामलों को सुलझा देंगे। आज आपके सामने कई तरह के मामले चलते रहेंगे। आप उनमें ही उलझे रह सकते हैं।


वृश्चिक राशि
आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे है आज उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी कंपनी से अकाउंटेंट की जॉब के लिए फोन आने का योग है। इस राशि के जो लोग सोने-चांदी का व्यापार करते है आज उन्हें धनलाभ हो सकता है। साथ ही दुसरे राज्य से भारी मात्रा में ऑडर भी मिल सकता है। जिससे आपके व्यापार में चार चांद लग जाऐंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।


धनु राशि
आज आपको बिजनेस के लिए नई योजना बनाने की जरूरत ,जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। अविवाहितों को आज शादी के रिश्ते आ सकते है। हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं।


मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज लिए हुए कुछ फैसलो पर आप दुबारा सोच-विचार करेंगे। साथ ही आपके फैसले से आपके ऑफिस वर्करों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी।


कुंभ राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है।


मीन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। इस राशि के जो लोग प्राईवेट ऑफिस में काम करते है आज उनका प्रमोशन हो सकता है। आज आपका ज्यादातर समय परिवारवालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिलकर डील साइन कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पूराने किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते है, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं





आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम



कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

.. . . . . . . . . . . . . . . . . . . .  . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

अपने सुझाव देने की कृपा करें

ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N

SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_YOUR_WHATSAPP

4 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-04-2020 Mahadev Blessings4You

“The greatest power in existence is Shiva. Shiva means nothingness. Nothingness, the very basis of Everything.” – Sadhguru

Namah Shivay!


This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 04-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image

श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।
Shree Dakshinmukhi Mahakaleshwar Jyotirling Bhasm Aarti Shringar Darshan.
आश्विन कृष्ण द्वितीया, विक्रम संवत २०७७
०४ सितंबर २०२० (शुक्रवार)

Image

Image

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार महाराज एवं माता पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन.
अश्विन कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार स.2077(03/09/20)

Image

Image

श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 04 सितंबर 2020,
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया - शुक्रवार

Image

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर
अष्टम ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र

Image

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image


जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP

Krishna Loves You: HE wants us to examine our own outlook and find out the level of materialism in it


When duties are given importance, desires automatically manage themselves.


|| जय श्री कृष्ण ||
॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.13॥



_इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम्‌ ।_
_इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम्‌ ॥
_



भावार्थ :


आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य सोचते रहते हैं कि आज मैंने इतना धन प्राप्त कर लिया है, अब इससे और अधिक धन प्राप्त कर लूंगा, मेरे पास आज इतना धन है, भविष्य में बढ़कर और अधिक हो जायेगा। (१३)



Meaning:


This has been gained by me now, these wishes I shall fulfill. This is mine, and this wealth shall be mine later.



Explanation:

HARE KRISHNA

In India, when a young boy gets the news that he has gained admission in the engineering college of his choice, a desire automatically pops up in his mind. Once I get through my gruelling 4 year engineering course, I will be happy. As the 4 years come to a close, another desire comes in. I need to get into a good masters program in the US. When that happens, he feels that he will be happy when he gets a US visa. Once he arrives in the US, he wants a green card. Then he wants a wife, a big house, car and so on. Each time he thinks he will be happy, another desire is waiting in line to be fulfilled.

Shri Krishna wants us to examine our own outlook and find out the level of materialism in it. So in this shloka and the following two shlokas, he uses the first person to drive this point home. Here, he wants us to inquire into what we think is our ultimate goal, our destination, our objective in life. Most of us will come to a similar conclusion that it is the accumulation of wealth so that we can take care of our material desires as well as those of our family.

But this line of thinking has a flaw in it. Desires are bahushaakha, they multiply infinitely, as we have seen in earlier chapters. Each desire contains the seed of several other desires. If any of those desires are unfulfilled, we invite stress, tension and anxiety into our lives. Now it does not mean that we should not harbour any desires. It just means that we need to apply some system, some framework to ensure that desires are managed and do not get out of hand.

The four-stage aashrama system (brahmachaari, grihastha, vaanaprastha and sanyaasi) prescribes the duties of an individual based on their stage in life. When duties are given importance, desires automatically manage themselves. For instance, if one is a householder, then one focuses on what is the essential set of desires for fulfilling one’s duties, rather than deriving joy out of adding more and more desires. And even if some desires are unfulfilled, they do not agitate the mind because the goal is the duty, not the desire.


Chant the mantra you have faith in

Hare Krishna

Panchang Sept 4, 2020, Sankasht Chaturthi Remedies, What is positive in your rashifal



आज का हिन्दू पंचांग




दिनांक 04 सितम्बर 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वितीया दोपहर 02:23 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 11:28 तक तत्पश्चात रेवती
योग - शूल दोपहर 01:54 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल - सुबह 10:53 से दोपहर 12:26 तक
सूर्योदय - 06:24
सूर्यास्त - 18:50
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण -
विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। 
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए



05 सितम्बर, शनिवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:59)
शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :

ॐ गं गणपते नमः ।
ॐ सोमाय नमः ।

चतुर्थी तिथि विशेष


चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेशजी हैं।
हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।
पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।
शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥
अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।

कोई कष्ट हो तो

हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |

छः मंत्र इस प्रकार हैं –

ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।
ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।
ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।
ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।
ॐ अविघ्नाय नम:
ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:


पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
4 सितंबर- द्वितीया,
5 सितंबर- तृतीया,
6 सितंबर- चतुर्थी
7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी,
8 सितंबर- षष्ठी,
9 सितंबर- सप्तमी,
10 सितंबर- अष्टमी,
11 सितंबर- नवमी,
12 सितंबर- दशमी,
13 सितंबर– एकादशी-द्वादशी,
14 सितंबर- त्रयोदशी,
15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध,
16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या,
17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध

आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।

मेष - पॉजिटिव- मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय अपने लक्ष्य व कार्य के प्रति प्राथमिकता रहेगी। कोई भूमि, संपत्ति की खरीदारी संबंधी रूपरेखा भी बनेगी। रिश्तों की मजबूती को बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- संतान संबंधी किसी बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रहेगी। परंतु आपसी सहयोग द्वारा समस्या सुलझ भी जाएगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। भाइयों को आपकी भौतिक तथा भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय उत्तम है। दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां अति अनुकूल हैं। परंतु कार्यस्थल पर आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरी में ऑफिस का माहौल मधुर बना रहेगा।
पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर परिवार के वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- नसों के खिंचाव की वजह से पैरों में दर्द रह सकता है। व्यायाम पर अधिक जोर दंे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


वृष - पॉजिटिव- आप जिन रुके हुए कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, आज वे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर की साज सज्जा व सुधार में समय व्यतीत होगा। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा और वहां पर आपका वर्चस्व भी बना रहेगा।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्य में भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है। संपर्क सूत्र व मीडिया की तरफ से महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक बेहतर बनेंगे।
पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। किसी पारिवारिक धार्मिक यात्रा का भी प्लान बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन - पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों का साथ भाग्योदय कारक साबित होगा। तथा कोर्ट केस में भी स्थितियां आपके पक्ष में होने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। आर्थिक निवेश संबंधी निर्णय काफी सोच समझकर ही लें। यदि संभव हो तो उसे फिलहाल टालने में ही भलाई है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अब सकारात्मक हलचल होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो जाएगी। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
घर परिवार की सुख शांति के लिए जीवनसाथी की पूर्ण समर्पण की भावना रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य- घुटनों व टांगों में दर्द की समस्या रह सकती हैं। व्यायाम तथा योगा करना इसका उत्तम उपाय है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क - पॉजिटिव- परिवार के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हास-परिहास व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। आप व्यवसाय तथा पारिवारिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बिठाकर रखेंगे। इतनी व्यस्तता के बावजूद भी आप सभी कार्यों को सहज तरीके से निपटा लेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से भी गलतफहमी उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी पढ़ाई में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में धन संबंधी मामलों व योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उत्तम समय है। परंतु अत्यधिक सावधानी रखने की भी आवश्यकता है क्योंकि आर्थिक नुकसान के भी योग बन रहे हैं। राजकीय कार्य सफलता व सुगमता से संपन्न होते रहेंगे।
घर के माहौल को अनुशासित बनाकर रखने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। परंतु उनके स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य- कार्यों के प्रति अधिक तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अतः सावधानी बरतनी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2


सिंह - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत ही बहुत सुखद रहेगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफल बनाएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे विद्रोही हो सकते हैं। इसलिए अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से समझाना जरूरी है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- युवाओं को रोजगार के नए अवसर पर मिलेंगे। जिसकी वजह से उनके अंदर आत्म विश्वास उत्पन्न होगा। इस समय साझेदारी संबंधी निर्णय लेना भी लाभदायक रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
कभी-कभी आपकी ईगो, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न कर देती है। उन्हें कोई अच्छा उपहार देना आपके संबंधों में नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य- किसी-किसी समय आकारण ही मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन करने में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1


कन्या - पॉजिटिव- दिन संपत्ति दायक रहेगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने नजदीकी लोगों के साथ भंेट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिसकी वजह से मन में संतोष रहेगा।
नेगेटिव- घर मे संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि को लेकर क्लेश या कलह का वातावरण बन सकता है। सरकारी काम में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें अन्यथा पेनल्टी देने जैसे स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में भी कुछ गलतफहमियां बढ़ेंगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। किसी प्रकार के धन संबंधी नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे।
- जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। तथा घर में भी प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- पैर या एड़ी में दर्द की शिकायत रहेगी। अधिक मेहनत करने के साथ-साथ कुछ आराम करने की भी आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


तुला - पॉजिटिव- आपकी परेशानियों में नजदीकी रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन उत्तम है। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव- विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक गतिविधियों पर पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हे परेशान कर सकता है। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। परंतु किसी ऑर्डर के निरस्त होने की वजह से तनाव रहेगा। नौकरी पेशा स्त्री वर्ग को विशेष रूप से कोई उपलब्धि प्राप्त होगी तथा उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे सभी लोग अपने अंदर बहुत अधिक शांति महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


वृश्चिक - पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। कहीं से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी।
नेगेटिव- आर्थिक पक्ष में बहुत अधिक सुधार नहीं होगा। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब व रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। शत्रु और विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। प्रतिद्वंदी आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी एम.एल.ए. या राजनेता से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा।
जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- गर्मी जनित रोगों से कुछ परेशानी रहेगी। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


धनु - पॉजिटिव- आप अपने आसपास की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर आत्म केंद्रित होने का प्रयत्न करेंगे। जिससे आपको काफी शांति व तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन खुश रहेगा। तथा नए काम की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- आत्म केंद्रित होने की वजह से आप नजदीकी रिश्तेदारों के साथ भी कुछ कट जाएंगे। जिसकी वजह से उनकी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक ध्यान केंद्रित करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत संबंधी योजनाएं बनेंगी। कार्यस्थल में सहयोगी की सहायता से सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। युवा वर्ग को किसी कारण से कैरियर संबंधी किसी योजना को स्थगित करना पड़ सकता है।
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। मित्रों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


मकर - पॉजिटिव- आज आपको अपने काम का पूरा मेहनताना प्राप्त होगा। लोगों से भेंट - मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी तथा आय में भी वृद्धि होगी। यह समय आत्म अवलोकन और धन संबंधी मामलों का आंकलन करने का है।
नेगेटिव- परंतु बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेकर अपने काम शुरू करें। व्यवसायिक तनाव की वजह से घर का वातावरण भी तनाव पूर्ण रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपके निर्णय व्यवसाय को आगे बढ़ाने में ज्यादा लाभदायक रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है, उसका सम्मान करें। विवाहित जीवन सुख कारक रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8


कुंभ - पॉजिटिव- आपकी आदतों व दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के झगड़ों में दखलंदाजी ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर भी लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी लेकिन आप हर मुश्किल व परेशानी का हल विवेकपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का थोड़ा अधिक ध्यान रखना जरूरी है। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है।
पति-पत्नी में चली आ रही गलतफहमिओं का निराकरण हो जाएगा। और संबंध पहले की तरह मधुर हो जाएंगे। परंतु प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या व आदतों में बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- आज आप बुद्धि बल व चतुराई से एक-एक समस्या का समाधान बहुत ही आसानी से प्राप्त करेंगे। और आपको अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष रहेगा। विनम्रता व सौम्यता से फंसा हुआ पैसा निकालने में भी सफलता हासिल होगी
नेगेटिव- परंतु कोई जलन की भावना से आपकी आलोचना व निंदा कर सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। परंतु थोड़ी सी सूझबूझ से वातावरण अच्छा बन जाएगा।
व्यवसाय-व्यापार तथा कारोबार में नए-नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। और आप अपनी मेहनत द्वारा सफलता भी हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा जिंदगी की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय संतोष कारक है।
- विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों की वजह से मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सर्वाइकल व कंधों में दर्द रहेगा। योगा और व्यायाम पर भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं





दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

.. . . . . . . . . . . . . . . . . . . .  . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

अपने सुझाव देने की कृपा करें

ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP

3 Sept 2020

South-west and south direction is best for installing chimney



South-west and south direction is best
for installing the chimney

चिमनी को सही दिशा में लगाकर ज्यादा लाभ अर्जित करें




वास्तु शास्त्र से करें समाधान


चिमनी को सही दिशा में लगाकर ज्यादा लाभ अर्जित करें

क्या आपका व्यापार ठीक नही चल रहा है ?

क्या आय से अधिक व्यय होता है ?

क्या बैंकों का कर्ज बड़ते चला जा रहा है ?

अगर आप उपरोक्त परेशानियों से जूझ रहे हैं तो अपने निर्माण कार्य का वास्तु निराकरण कराईये !!

फेक्टरी के अंदर अगर वास्तुशास्त्र के विपरीत निर्माण किया जाता है तो उसके दुष्परिनाम भी भोगने होते हैं !!

वास्तुशास्त्र में हर वस्तु का अपना गुण ,धर्म और तत्व होता है !!

वास्तुशास्त्र में हमेशा नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] कोण को सबसे ऊँचा और भारी करने का विधान है !!

वास्तुशास्त्र के अनुसार समृद्धि इशान कोण [उत्तर-पूर्व] से आती है और नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] से बाहर निकलती है !!

इसलिए समृद्धि के आने के मार्ग को हमेशा खुला रखना चाहिए और जाने के मार्ग को ऊँचा, भारी और तरह तरह के अवरोध लगाना चाहिए

फेक्टरी में लगने वाली चिमनी सबसे ऊँचा होने के साथ ही साथ भारी भी होता है !!

इसलिए चिमनी को हमेशा नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] ,दक्षिण या आग्नेय कोण में लगाना चाहिए !!

अगर चिमनी या ट्रांसफार्मर इशान कोण में लग जाती है तो मालिक के उपर कर्जे बड़ते चले जाते हैं ,फेक्टरी में नुकसान बना रहता है ,अंत में मालिक को दिवालिया होना पड़ता है !!

अगर आप नया निर्माण करने जा रहे हैं तो मशीनों को इस तरह लगायें जिससे वास्तु के नियमों का पूरी तरह से पालन हो !!

Courtesy Pt Deonarayan Sharma fb post




Jyotirling Darshan Sept-03-2020 Mahadev Blessings4You




Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 03-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image


श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन 03.09.2020


Image

Image

Image

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन.
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा बुधवार स.2077 (02/09/20)



Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 03 सितंबर 2020, भाद्रपद कृष्ण प्रथम - गुरूवार
प्रातः शृंगार

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP




Krishna Loves You: Each desire makes us into a slave, makes us dance to its tune


Every selfish desire carries a seed of anxiety within it, as we have seen. Shri Krishna says that such desires harm us in another manner.

|| जय श्री कृष्ण ||
॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.12 _आशापाशशतैर्बद्धाः कामक्रोधपरायणाः ।_
ईहन्ते _कामभोगार्थमन्यायेनार्थसञ्चयान्॥_
 भावार्थ :
 आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य आशा-रूपी सैकड़ों रस्सीयों से बँधे हुए कामनाओं और क्रोध के आधीन होकर इन्द्रिय-विषयभोगों के लिए अवैध रूप से धन को जमा करने की इच्छा करते रहते हैं। (१२)


Meaning: Bound by hundred ropes of desires, oriented towards desire and anger, they strive to accumulate wealth by unjust means for sensual consumption.

 

Explanation:


Every selfish desire carries a seed of anxiety within it, as we have seen. Shri Krishna says that such desires harm us in another manner. We develop attachment towards the desire, we are bound. It is as if a paasha, a lasso, a rope is tied around us on one end, and the desire on the other. Just like a cowboy puts a lasso around a horse and makes it obey his instructions, each desire makes us into a slave, makes us dance to its tune.

If this is our plight, what to talk of highly materialistic individuals. They have not one but hundreds of such ropes to bind them. If one desire is fulfilled, they have several others waiting in line. If a desire does not get fulfilled, it generates anger and agitation, causing them to inflict harm and pain upon themselves and upon others. They fall into a vicious cycle of desire, anger and greed which, given that they subscribe only to a materialistic viewpoint, is almost impossible to get out of.

So if one is continually plagued by hundreds of desires, and has a narrow outlook towards the world, what is his solution? It is money, it is the accumulation of wealth, artha sanchaayan. But, in order to fulfill the infinite desires that are pulling him in several directions, there arises a need to generate wealth beyond what is legally and ethically possible. Therefore, he resorts to making money using any means necessary, legal or illegal.


Chant the mantra you have faith in

Hare Krishna


Aaj Ka Panchang Sept 3, 2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings

श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं, श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये



आज का हिन्दू पंचांग





दिनांक 03 सितम्बर 2020
दिन - गुरुवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 08:51 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
योग - धृति दोपहर 01:21 तक तत्पश्चात शूल
राहुकाल - दोपहर 01:59 से शाम 03:32 तक
सूर्योदय - 06:23
सूर्यास्त - 18:52
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण - द्वितीया का श्राद्ध
विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



जानिए पुराणों के अनुसार श्राद्ध का महत्व

कुर्मपुराण : कुर्मपुराण में कहा गया है कि 'जो प्राणी जिस किसी भी विधि से एकाग्रचित होकर श्राद्ध करता है, वह समस्त पापों से रहित होकर मुक्त हो जाता है और पुनः संसार चक्र में नहीं आता।'

गरुड़ पुराण : इस पुराण के अनुसार 'पितृ पूजन (श्राद्धकर्म) से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों के लिए आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, पशु, सुख, धन और धान्य देते हैं।

मार्कण्डेय पुराण : इसके अनुसार 'श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, सन्तति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं।

ब्रह्मपुराण : इसके अनुसार 'जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुःखी नहीं होता।' साथ ही ब्रह्मपुराण में वर्णन है कि 'श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक किए हुए श्राद्ध में पिण्डों पर गिरी हुई पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों से पशु-पक्षियों की योनि में पड़े हुए पितरों का पोषण होता है। जिस कुल में जो बाल्यावस्था में ही मर गए हों, वे सम्मार्जन के जल से तृप्त हो जाते हैं।



श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें

श्राद्ध एकान्त में ,गुप्तरुप से करना चाहिये, पिण्डदान पर दुष्ट मनुष्यों की दृष्टि पडने पर वह पितरों को नहीं पहुचँता, दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये, जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमंदिर ये दूसरे की भूमि में नही आते, इन पर किसी का स्वामित्व नहीं होता, श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है, श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण को निमन्त्रित करना आवश्यक है, जो बिना ब्राह्मण के श्राद्ध करता है, उसके घर पितर भोजन नहीं करते तथा श्राप देकर लौट जाते हैं, ब्राह्मणहीन श्राद्ध करने से मनुष्य महापापी होता है | (पद्मपुराण, कूर्मपुराण, स्कन्दपुराण )

श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं , श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये,

शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष और पूर्वाह्न की अपेक्षा अपराह्ण श्राद्ध के लिये श्रेष्ठ माना जाता है | (पद्मपुराण, मनुस्मृति)

सायंकाल में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, सायंकाल का समय राक्षसी बेला नाम से प्रसिद्ध है, चतुर्दशी को श्राद्ध करने से कुप्रजा (निन्दित सन्तान) पैदा होती है, परन्तु जिसके पितर युद्ध में शस्त्र से मारे गये हो, वे चतुर्दशी को श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं, जो चतुर्दशी को श्राद्ध करने वाला स्वयं भी युद्ध का भागी होता है | (स्कन्दपुराण, कूर्मपुराण, महाभारत)

रात्रि में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है, दोनो संध्याओं में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये, दिन के आठवें भाग (महूर्त) में जब सूर्य का ताप घटने लगता है उस समय का नाम 'कुतप' है, उसमें पितरों के लिये दिया हुआ दान अक्षय होता है, कुतप, खड्गपात्र, कम्बल, चाँदी , कुश, तिल, गौ और दौहित्र ये आठो कुतप नाम से प्रसिद्ध है, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं, दौहित्र, कुतपकाल, तथा तिल, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त प्रशंसनीय हैं, बाहर और भीतर की शुद्धि, क्रोध न करना तथा जल्दबाजी न करना (मनुस्मृति, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुपुराण)

श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020

पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020

एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020

सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020



पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक

एकादशी

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

प्रदोष

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )

14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल

अमावस्या

गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या

शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)

पूर्णिमा

बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)

शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत




आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।



प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष -

कोई भी कार्य सफल करने के लिए जरूरी होती है योजना और उस पर अमल। आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बखूबी से कर पाएंगे और उसके अमल की शुरुआत भी होगी। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप कई सारे कार्य पूर्ण कर पाएंगे। आपको लोगों की सहायता भी आसानी से प्राप्त होगी। परिवार संबंधित अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में तरक्की का अनुभव लेंगे।

करियर - काम संबंधित रुकावट दूर होगी।

- विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है।

हेल्थ - नींद में बेचैनी महसूस होगी।



वृषभ -

आज का दिन बहुत ही आराम में व्यतीत होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दिलकश व्यक्ति से चर्चा आकर्षण पैदा कर सकती है। लग्जरी पर ज्यादा खर्च होगा। आज आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके प्लान में या कुछ बातों में अचानक बदलाव आ सकता है। लक आपका बेहतर साथ देगा। पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी।

करियर - काम काफी आसानी से होंगे

- पार्टनर में प्यार बना रहेगा।

हेल्थ - खान-पान का ध्यान रखें।



मिथुन -

काम को वक्त पर खत्म करने का दबाव थोड़ा स्ट्रेस बढ़ा सकता है। आज आपको अलग-अलग काम पर ध्यान देना पड़ेगा। इसलिए, काम की अनुसूची में बदलाव करने की तैयारी रखें। परिवार से सहायता की अपेक्षा न करें। परिवार के बुजुर्ग को मानसिक रूप से आपकी सहायता की जरूरत होगी। किसी विषय के बारे में गहराई में ना सोचें। आज के दिन काम को अंजाम देना ही आपका अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

करियर - काम का बंटवारा सही तरीके से करें।

- रिलेशनशिप में तनाव रहेगा।

हेल्थ - कमर का दर्द शाम को तकलीफ दे सकता है।



कर्क

काम के मामलों में गति और प्रगति होगी। आज करियर के प्रति उत्साह आपको आगे बढ़ाएगा। नया काम सोच समझकर शुरू करें। विदेश संबंधित काम में तरक्की होगी। समस्या का समाधान मिलने की वजह से आप तेजी से काम कर पाएंगे। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। किसी बड़ी बात के लिए रखे धीरज का फल प्राप्त होगा। बड़ी खरीदारी का निर्णय अचानक से लिया जाएगा।

करियर - काम का टारगेट यानी लक्ष्य पूरा होगा।

- पार्टनर की चंचलता चिंता का विषय होगी।

हेल्थ - रीड की हड्डी का ध्यान रखें।



सिंह -

जो लोग परिवार से दूर है वे अपने आसपास परिजनों की कमी महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्य से खुश खबर मिलेगी। परिवार से मिलने का अवसर जल्दी प्राप्त होगा। जो लोग संतान की चाह रखते हैं। उनकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। परिवार में मेल बना रहेगा। घर संबंधित कोई कार्य सहमति से शुरू होगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम में बदलाव होगा। भाई बहन के संबंध में सुधारना होगी।

करियर - काम संबंधित नया अवसर प्राप्त होंगे।

- पार्टनर के साथ बिताया समय आनंद देगा।

हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार होगा।



कन्या

पुराने समय में मिले हुए अनुभव का इस्तेमाल करके आज आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक स्थिरता आपको निर्णय लेने में मददगार होगी। कानूनी काम में तरक्की होगी। सभी कार्यों को आप कुशलता से अंजाम देंगे। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती है।

करियर - अधिकारी वर्ग अपने स्टाफ से सख्ती से पेश ना आए।

मतभेद खत्म होने में देर लगेगी

हेल्थ - महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।



तुला -

आज आप अपने कार्य के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। कुछ नई संकल्पना को वास्तव में लाने की कोशिश होगी। परिवार के बड़े सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप शिक्षण संबंधित व्यवसाय में हैं, तो काम का बोझ होगा और कार्य में यश भी मिलेगा। लेखक अपने कार्य में प्रगति करेंगे। विवाह योग व्यक्ति किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज आप किसी के सहायक बन कर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।

करियर - शिक्षण में प्रगति होगी।

- जीवन साथी की मदद मिलेगी।

हेल्थ - ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियां तकलीफ दे सकती हैं।



वृश्चिक -

एकांत में बिताया हुआ वक्त अलग अनुभूति देगा। साइकोलॉजी पढ़ने वाले विद्यार्थियों की आज तरक्की की होगी। आध्यात्मिक विषय में भी विशेष प्रगति होगी। आत्मिक आनंद की प्राप्ति आज वृश्चिक राशि को होगी। दान पुण्य के लिए भी आज उचित समय है। अटके हुए कई काम फिर से शुरू होंगे।

करियर - वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बने रहेंगे।

पार्टनर से सरप्राइस गिफ्ट मिलेगा।

हेल्थ - शुगर पेशेंट स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।



धनु -

पार्टनरशिप में नया कार्य शुरू न करें। पति-पत्नी या व्यावसायिक पार्टनर में मतभेद होंगे। शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। नए काम में रूकावट आएगी। खनिज पदार्थ या मेटल से जुड़े व्यवसाय में तेजी रहेगी। आज का दिन नवविवाहितों के लिए खास रहेगा। मतभेद के अलावा एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना मित्रों में आपसे मेल बना रहेगा।

करियर - वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

पार्टनर से अधिक अपेक्षा न रखें।

हेल्थ - पुरानी बीमारियां सता सकती है।



मकर -

आज का दिन दुविधा से भरा होगा। आपके लिए अवसर फायदेमंद रहेंगे। निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। विदेश से जुड़े काम में रूकावट आ सकती है। एक वक्त पर एक काम पर ध्यान दे देने की जरूरत है। शाम का समय आत्म संतुष्टि से भरा होगा। विदेश यात्रा की संभावना दिखेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भरपूर धन लाभ होगा। आज आप काम में ज्यादा ध्यान देंगे।

करियर - विदेश में शिक्षण संबंधित अवसर प्राप्त होंगे।

पार्टनर को नजरअंदाज ना करें।

हेल्थ - मन की दुविधा बेचैनी पैदा करेंगी, जिसका थोड़ा असर स्वास्थ्य पर रहेगा।



कुंभ -
अपने काम में सफल रहेंगे और अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। अगर आप घर में रिनोवेशन या कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। इस काम में आपको सहयोग भी आसानी से मिलेगा। पैसों का निवेश करने की योजना सफल होगी। शेयर मार्केट के लोगों को फायदा मिलेगा। किसी फंड की मैच्योरिटी मिल रही होगी तो इन पैसों का फिर से निवेश करें। मनचाही चीज आसानी से खरीद पाएंगे।

करियर - सिविल सर्विस से जुड़े लोगों की प्रगति होगी।

पार्टनर को परिवार से मिलाने का सही समय है।

हेल्थ - स्वास्थ्य की और जागरूक रहें।



मीन -

आज आप भावनाओं को काबू करक अपना नेतृत्व अच्छे से निभा पाएंगे। आपके दयालु व्यक्तिमत्व लोगों से जुड़ने में सहायक होगा। एनजीओ या किसी प्राणी संघटना के सदस्यों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पुराने व्यवहार फिर से एक बार फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के परिचय से काम में मदद होगी। चंद्र का आज विशेष प्रभाव होगा। कला से जुड़े व्यक्ति अपना काम अच्छे से पेश कर पाएंगे।

करियर - किसी काम का नेतृत्व करने का मौका या अवसर प्राप्त होगा।

रोमांटिक मूड बना रहेगा।

हेल्थ - पानी का प्रयोग सही मात्रा में करें


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं






अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी



कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।




अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 9431848786
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular