Showing posts with label #zodiac-sign. Show all posts
Showing posts with label #zodiac-sign. Show all posts

3 Sept 2020

Aaj Ka Panchang Sept 3, 2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings

श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं, श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये



आज का हिन्दू पंचांग





दिनांक 03 सितम्बर 2020
दिन - गुरुवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 08:51 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
योग - धृति दोपहर 01:21 तक तत्पश्चात शूल
राहुकाल - दोपहर 01:59 से शाम 03:32 तक
सूर्योदय - 06:23
सूर्यास्त - 18:52
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण - द्वितीया का श्राद्ध
विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



जानिए पुराणों के अनुसार श्राद्ध का महत्व

कुर्मपुराण : कुर्मपुराण में कहा गया है कि 'जो प्राणी जिस किसी भी विधि से एकाग्रचित होकर श्राद्ध करता है, वह समस्त पापों से रहित होकर मुक्त हो जाता है और पुनः संसार चक्र में नहीं आता।'

गरुड़ पुराण : इस पुराण के अनुसार 'पितृ पूजन (श्राद्धकर्म) से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों के लिए आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, पशु, सुख, धन और धान्य देते हैं।

मार्कण्डेय पुराण : इसके अनुसार 'श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, सन्तति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं।

ब्रह्मपुराण : इसके अनुसार 'जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुःखी नहीं होता।' साथ ही ब्रह्मपुराण में वर्णन है कि 'श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक किए हुए श्राद्ध में पिण्डों पर गिरी हुई पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों से पशु-पक्षियों की योनि में पड़े हुए पितरों का पोषण होता है। जिस कुल में जो बाल्यावस्था में ही मर गए हों, वे सम्मार्जन के जल से तृप्त हो जाते हैं।



श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें

श्राद्ध एकान्त में ,गुप्तरुप से करना चाहिये, पिण्डदान पर दुष्ट मनुष्यों की दृष्टि पडने पर वह पितरों को नहीं पहुचँता, दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये, जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमंदिर ये दूसरे की भूमि में नही आते, इन पर किसी का स्वामित्व नहीं होता, श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है, श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण को निमन्त्रित करना आवश्यक है, जो बिना ब्राह्मण के श्राद्ध करता है, उसके घर पितर भोजन नहीं करते तथा श्राप देकर लौट जाते हैं, ब्राह्मणहीन श्राद्ध करने से मनुष्य महापापी होता है | (पद्मपुराण, कूर्मपुराण, स्कन्दपुराण )

श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं , श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये,

शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष और पूर्वाह्न की अपेक्षा अपराह्ण श्राद्ध के लिये श्रेष्ठ माना जाता है | (पद्मपुराण, मनुस्मृति)

सायंकाल में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, सायंकाल का समय राक्षसी बेला नाम से प्रसिद्ध है, चतुर्दशी को श्राद्ध करने से कुप्रजा (निन्दित सन्तान) पैदा होती है, परन्तु जिसके पितर युद्ध में शस्त्र से मारे गये हो, वे चतुर्दशी को श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं, जो चतुर्दशी को श्राद्ध करने वाला स्वयं भी युद्ध का भागी होता है | (स्कन्दपुराण, कूर्मपुराण, महाभारत)

रात्रि में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है, दोनो संध्याओं में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये, दिन के आठवें भाग (महूर्त) में जब सूर्य का ताप घटने लगता है उस समय का नाम 'कुतप' है, उसमें पितरों के लिये दिया हुआ दान अक्षय होता है, कुतप, खड्गपात्र, कम्बल, चाँदी , कुश, तिल, गौ और दौहित्र ये आठो कुतप नाम से प्रसिद्ध है, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं, दौहित्र, कुतपकाल, तथा तिल, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त प्रशंसनीय हैं, बाहर और भीतर की शुद्धि, क्रोध न करना तथा जल्दबाजी न करना (मनुस्मृति, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुपुराण)

श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020

पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020

एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020

सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020



पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक

एकादशी

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

प्रदोष

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )

14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल

अमावस्या

गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या

शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)

पूर्णिमा

बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)

शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत




आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।



प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष -

कोई भी कार्य सफल करने के लिए जरूरी होती है योजना और उस पर अमल। आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बखूबी से कर पाएंगे और उसके अमल की शुरुआत भी होगी। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप कई सारे कार्य पूर्ण कर पाएंगे। आपको लोगों की सहायता भी आसानी से प्राप्त होगी। परिवार संबंधित अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में तरक्की का अनुभव लेंगे।

करियर - काम संबंधित रुकावट दूर होगी।

- विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है।

हेल्थ - नींद में बेचैनी महसूस होगी।



वृषभ -

आज का दिन बहुत ही आराम में व्यतीत होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दिलकश व्यक्ति से चर्चा आकर्षण पैदा कर सकती है। लग्जरी पर ज्यादा खर्च होगा। आज आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके प्लान में या कुछ बातों में अचानक बदलाव आ सकता है। लक आपका बेहतर साथ देगा। पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी।

करियर - काम काफी आसानी से होंगे

- पार्टनर में प्यार बना रहेगा।

हेल्थ - खान-पान का ध्यान रखें।



मिथुन -

काम को वक्त पर खत्म करने का दबाव थोड़ा स्ट्रेस बढ़ा सकता है। आज आपको अलग-अलग काम पर ध्यान देना पड़ेगा। इसलिए, काम की अनुसूची में बदलाव करने की तैयारी रखें। परिवार से सहायता की अपेक्षा न करें। परिवार के बुजुर्ग को मानसिक रूप से आपकी सहायता की जरूरत होगी। किसी विषय के बारे में गहराई में ना सोचें। आज के दिन काम को अंजाम देना ही आपका अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

करियर - काम का बंटवारा सही तरीके से करें।

- रिलेशनशिप में तनाव रहेगा।

हेल्थ - कमर का दर्द शाम को तकलीफ दे सकता है।



कर्क

काम के मामलों में गति और प्रगति होगी। आज करियर के प्रति उत्साह आपको आगे बढ़ाएगा। नया काम सोच समझकर शुरू करें। विदेश संबंधित काम में तरक्की होगी। समस्या का समाधान मिलने की वजह से आप तेजी से काम कर पाएंगे। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। किसी बड़ी बात के लिए रखे धीरज का फल प्राप्त होगा। बड़ी खरीदारी का निर्णय अचानक से लिया जाएगा।

करियर - काम का टारगेट यानी लक्ष्य पूरा होगा।

- पार्टनर की चंचलता चिंता का विषय होगी।

हेल्थ - रीड की हड्डी का ध्यान रखें।



सिंह -

जो लोग परिवार से दूर है वे अपने आसपास परिजनों की कमी महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्य से खुश खबर मिलेगी। परिवार से मिलने का अवसर जल्दी प्राप्त होगा। जो लोग संतान की चाह रखते हैं। उनकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। परिवार में मेल बना रहेगा। घर संबंधित कोई कार्य सहमति से शुरू होगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम में बदलाव होगा। भाई बहन के संबंध में सुधारना होगी।

करियर - काम संबंधित नया अवसर प्राप्त होंगे।

- पार्टनर के साथ बिताया समय आनंद देगा।

हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार होगा।



कन्या

पुराने समय में मिले हुए अनुभव का इस्तेमाल करके आज आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक स्थिरता आपको निर्णय लेने में मददगार होगी। कानूनी काम में तरक्की होगी। सभी कार्यों को आप कुशलता से अंजाम देंगे। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती है।

करियर - अधिकारी वर्ग अपने स्टाफ से सख्ती से पेश ना आए।

मतभेद खत्म होने में देर लगेगी

हेल्थ - महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।



तुला -

आज आप अपने कार्य के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। कुछ नई संकल्पना को वास्तव में लाने की कोशिश होगी। परिवार के बड़े सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप शिक्षण संबंधित व्यवसाय में हैं, तो काम का बोझ होगा और कार्य में यश भी मिलेगा। लेखक अपने कार्य में प्रगति करेंगे। विवाह योग व्यक्ति किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज आप किसी के सहायक बन कर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।

करियर - शिक्षण में प्रगति होगी।

- जीवन साथी की मदद मिलेगी।

हेल्थ - ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियां तकलीफ दे सकती हैं।



वृश्चिक -

एकांत में बिताया हुआ वक्त अलग अनुभूति देगा। साइकोलॉजी पढ़ने वाले विद्यार्थियों की आज तरक्की की होगी। आध्यात्मिक विषय में भी विशेष प्रगति होगी। आत्मिक आनंद की प्राप्ति आज वृश्चिक राशि को होगी। दान पुण्य के लिए भी आज उचित समय है। अटके हुए कई काम फिर से शुरू होंगे।

करियर - वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बने रहेंगे।

पार्टनर से सरप्राइस गिफ्ट मिलेगा।

हेल्थ - शुगर पेशेंट स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।



धनु -

पार्टनरशिप में नया कार्य शुरू न करें। पति-पत्नी या व्यावसायिक पार्टनर में मतभेद होंगे। शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। नए काम में रूकावट आएगी। खनिज पदार्थ या मेटल से जुड़े व्यवसाय में तेजी रहेगी। आज का दिन नवविवाहितों के लिए खास रहेगा। मतभेद के अलावा एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना मित्रों में आपसे मेल बना रहेगा।

करियर - वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

पार्टनर से अधिक अपेक्षा न रखें।

हेल्थ - पुरानी बीमारियां सता सकती है।



मकर -

आज का दिन दुविधा से भरा होगा। आपके लिए अवसर फायदेमंद रहेंगे। निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। विदेश से जुड़े काम में रूकावट आ सकती है। एक वक्त पर एक काम पर ध्यान दे देने की जरूरत है। शाम का समय आत्म संतुष्टि से भरा होगा। विदेश यात्रा की संभावना दिखेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भरपूर धन लाभ होगा। आज आप काम में ज्यादा ध्यान देंगे।

करियर - विदेश में शिक्षण संबंधित अवसर प्राप्त होंगे।

पार्टनर को नजरअंदाज ना करें।

हेल्थ - मन की दुविधा बेचैनी पैदा करेंगी, जिसका थोड़ा असर स्वास्थ्य पर रहेगा।



कुंभ -
अपने काम में सफल रहेंगे और अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। अगर आप घर में रिनोवेशन या कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। इस काम में आपको सहयोग भी आसानी से मिलेगा। पैसों का निवेश करने की योजना सफल होगी। शेयर मार्केट के लोगों को फायदा मिलेगा। किसी फंड की मैच्योरिटी मिल रही होगी तो इन पैसों का फिर से निवेश करें। मनचाही चीज आसानी से खरीद पाएंगे।

करियर - सिविल सर्विस से जुड़े लोगों की प्रगति होगी।

पार्टनर को परिवार से मिलाने का सही समय है।

हेल्थ - स्वास्थ्य की और जागरूक रहें।



मीन -

आज आप भावनाओं को काबू करक अपना नेतृत्व अच्छे से निभा पाएंगे। आपके दयालु व्यक्तिमत्व लोगों से जुड़ने में सहायक होगा। एनजीओ या किसी प्राणी संघटना के सदस्यों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पुराने व्यवहार फिर से एक बार फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के परिचय से काम में मदद होगी। चंद्र का आज विशेष प्रभाव होगा। कला से जुड़े व्यक्ति अपना काम अच्छे से पेश कर पाएंगे।

करियर - किसी काम का नेतृत्व करने का मौका या अवसर प्राप्त होगा।

रोमांटिक मूड बना रहेगा।

हेल्थ - पानी का प्रयोग सही मात्रा में करें


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं






अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी



कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।




अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 9431848786
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________

2 Sept 2020

Aaj Ka Panchang Sept 2, 2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings

न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष





आज का हिन्दू पंचांग




दिनांक 02 सितम्बर 2020
दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:51 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:34 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
योग - सुकर्मा दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:00 तक
सूर्योदय - 06:23
सूर्यास्त - 18:52
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण -भाद्रपद पूर्णिमा, संन्यासी चातुर्मास समाप्त, प्रतिपदा का श्राद्ध
विशेष - पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



श्राद्ध विशेष


पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी जगह भेज देते हैं ।

ॐ धर्मराजाय नमः ।

ॐ महाकालाय नमः ।

ॐ म्रर्त्युमा नमः ।

ॐ दानवैन्द्र नमः ।

ॐ अनन्ताय नमः ।

पितृ पक्ष

धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।

न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष

जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।

गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।

विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।

कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।

श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।

श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।

श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।

श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।

सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।

पितृपक्ष में घर पर ही आसान तरीके से प्रसन्न कर सकते है


पितृपक्ष में आप गया, गोदावरी तट और प्रयाग में श्राद्ध- तर्पण नहीं कर सकते हैं तो घर पर रहकर भी पितरों को खुश कर सकते हैं।

श्राद्ध और तर्पण -

1 - श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट की अवधि के बीच ही श्राद्ध करें।

2 - इसके लिए सुबह उठकर नहाएं, उसके बाद पूरे घर की सफाई करें। घर में गंगाजल और गौमूत्र भी छीड़कें।

3 - दक्षिण दिशा में मुंह रखकर बांए पैर को मोड़कर, बांए घुटने को जमीन पर टीका कर बैठ जाएं। इसके बाद तांबे के चौड़े बर्तन में काले तिल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल और पानी डालें। उस जल को दोनों हाथों में भरकर सीधे हाथ के अंगूठे से उसी बर्तन में गिराएं। इस तरह 11 बार करते हुए पितरों का ध्यान करें।

4 - घर के आंगन में रंगोली बनाएं। महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं। श्राद्ध के अधिकारी व्यक्ति यानी श्रेष्ठ ब्राह्मण को न्यौता देकर बुलाएं। ब्राह्मण को भोजन करवाएं और निमंत्रित ब्राह्मण के पैर धोने चाहिए। ऐसा करते समय पत्नी को दाहिनी तरफ होना चाहिए।

5 - पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें। ब्राह्मण भोजन से पहले पंचबलि यानी गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटी के लिए भोजन सामग्री पत्ते पर निकालें।

6 - दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा में मुंह रखकर) होकर कुश, जौ, तिल, चावल और जल लेकर संकल्प करें और एक या तीन ब्राह्मण को भोजन कराएं। इसके बाद भोजन थाली अथवा पत्ते पर ब्राह्मण हेतु भोजन परोसें।

7 - प्रसन्न होकर भोजन परोसें। भोजन के उपरांत यथाशक्ति दक्षिणा और अन्य सामग्री दान करें। इसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, अनाज, गुड़, चांदी तथा नमक (जिसे महादान कहा गया है) का दान करें। इसके बाद निमंत्रित ब्राह्मण की चार बार प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद लें। ब्राह्मण को चाहिए कि स्वस्तिवाचन तथा वैदिक पाठ करें तथा गृहस्थ एवं पितर के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।

8 - श्राद्ध में सफेद फूलों का ही उपयोग करें। श्राद्ध करने के लिए दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल मुख्य रूप से जरूरी है।



श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020

पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक

एकादशी

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

प्रदोष

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )

14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल

अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)

पूर्णिमा

बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत



आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप पुनः अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। आय के भी कोई नए स्रोत बनने की पूरी संभावना है।

नेगेटिव- अधिकतम व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। संतान की वजह से कोई चिंता रह सकती है। परंतु गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। तथा नकारात्मक विचार हावी होने से अपना बचाव करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती है।

लव- कभी-कभी आपका उत्तेजित स्वभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न कर देता है। भावनात्मक पूर्ण व्यवहार रखने से घर का माहौल सुमधुर हो जाएगा।

स्वास्थ्य- असंयमित खानपान की वजह से पेट खराब रहने की आशंका लग रही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5





वृष - पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें।

नेगेटिव- पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अगर उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे।

व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।

लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम व योगा पर भी समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2





मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।

नेगेटिव- आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1





कर्क - पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।

नेगेटिव- निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा। परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे, इसलिए चिंता ना करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। परंतु किसी-किसी समय निर्णय लेने में कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है।

लव- जीवन साथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। प्रेम संबंध में अपना समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अपनी विचारधारा सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5





सिंह - पॉजिटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।

नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य- एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपना उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6





कन्या - पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। इस समय अपनी पूरी ऊर्जा से संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। क्योंकि कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है।

लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। तथा घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।

स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है ।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9





तुला - पॉजिटिव- फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे। जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।

नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें।

व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियों बन रही है।

लव- जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। उनका असर आपके परिवार पर नकारात्मक पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3





वृश्चिक - पॉजिटिव- दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अत्यधिक समय व्यतीत करने से आपके काफी काम रुक जाएंगे। तथा नुकसान भी होगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। घर की व्यस्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की भी आशंका बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।

लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव व मेहनत करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी जांच भी अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8





धनु - पॉजिटिव- आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं। और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। और आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे।

नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। आपके क्रोध की वजह से बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए बच्चों पर अधिक अंकुश ना लगाएं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। सिर्फ दिल की जगह दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से उचित दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8





मकर - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।


नेगेटिव- सामाजिक कार्य में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। परंतु पार्टनर के साथ कार्यों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। जरा सी लापरवाही मतभेद उत्पन्न कर सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।

लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। अतः इन संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3





कुंभ - पॉजिटिव- आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी। जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे।

नेगेटिव- परंतु आपकी अत्यधिक उदारता नुकसानदेह भी रहेगी। कभी-कभी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है।

व्यवसाय- कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है।

लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9





मीन - पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।


नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।

लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।

स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं






दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 9431848786
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________


15 Aug 2020

Aaj 15-8-2k20 ka Panchang, Rashiphal, Samadhan

समस्त देशवासियों को
74 वें स्वतंत्रता दिवस की
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं




आज का हिन्दू पंचांग 

दिनांक 15 अगस्त 2020 

दिन - शनिवार 

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076) 

शक संवत - 1942 

अयन - दक्षिणायन 

ऋतु - वर्षा 

मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण) 

पक्ष - कृष्ण 

तिथि - एकादशी दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात द्वादशी 

नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 06:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा 

योग - हर्षण सुबह 09:09 तक तत्पश्चात वज्र 

राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:55 तक 

सूर्योदय - 06:18 

सूर्यास्त - 19:07 

दिशाशूल - पूर्व दिशा में 

व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी, स्वतंत्रता दिवस 


विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)


विष्णुपदी संक्रांति


जप तिथि : 16 अगस्त 2020 रविवार को ( विष्णुपदी संक्रांति )

पुण्य काल सुबह दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक |

विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)



शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु


सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |

अजा एकादशी


यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |


इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी


संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |


पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल


मेष - पॉजिटिव - धर्म-कर्म और आध्यामिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है।

नेगेटिव- घर के किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी गतिविधियां नहीं रहेंगी। परंतु फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को छुट्टी के बावजूद ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन तथा हास-परिहास में भी समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6



वृष - पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव के संबंध में कुछ कार्य होना संभव है।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी।

व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट आदि इकट्ठे करने का है। अपनी पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। नौकरी पेशा व्यक्ति आज अपनी छुट्टी का भरपूर एंजॉय करेंगे।

पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



मिथुन - पॉजिटिव- आज छुट्टी का भरपूर फायदा उठाएंगे। हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।

नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना उचित है।

व्यवसाय- आज व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। परंतु आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों से काम संबंधी सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको कुछ आर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3



कर्क - पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएगा।

नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय- अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। जोकि फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस के मित्रों के साथ गेट टुगेदर हो सकता है।

जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।

स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी नकारात्मक वातावरण के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8



सिंह - पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्ति के साथ नोकझोंक हो सकती हैं जिसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी व्यवसायिक कार्यों में समय लगाना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु लापरवाही ना बरतकर तुरंत दवाई लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8



कन्या - पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। जिससे पारिवारिक सदस्यों में खुशी और उत्साह भरा वातावरण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें। आपकी जरा सी सावधानी परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं घर में बनेगी और पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी व योगदान आपके कार्यों को कोई नई दिशा भी प्रदान कर सकता है।

पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



तुला - पॉजिटिव- घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व खुशी आपको सुखद अनुभूति करवाएगी। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

व्यवसाय- आज ऑफिस वगैराह बंद होने की वजह से आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। प्रदूषण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



वृश्चिक - पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए सबको अपने अनुसार भी कार्य करने की स्वतंत्रता दें। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाकर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी का उपयोग अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

घर के कार्यों में आपका सहयोग करना जीवन साथी को खुशी प्रदान करेगा। इससे घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6



धनु - पॉजिटिव- सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आज समय व्यतीत करना आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां प्रदान करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।

नेगेटिव- आज कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगी।

पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठकर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



मकर- पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशविरा होगा। उसकी राजनीतिक पावर आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी होने की वजह से कार्यक्षेत्र बंद रहेंगे। इस समय का सदुपयोग आप अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें।

पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2



कुंभ - पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आप भी भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय- आज मार्केट बंद होने के बावजूद आपको कार्य क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत करना पड़ेगा। क्योंकि आप कार्य में जो परिवर्तन लाए हैं उसके लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

पति-पत्नी में कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1



मीन - पॉजिटिव- अपना अधिकतर समय बागवानी करने व प्रकृति के समीप रहकर व्यतीत करें। आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून प्राप्त होगा। अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। इससे आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर नकारात्मक वातावरण व्याप्त हो सकता है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है। अपने सामान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- आज कार्यालय बंद होने की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। इसलिए आज पूरा दिन अपने पर्सनल कामों को निपटाने में लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।

आज का दिन घर में व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों में खुशी रहेगी। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

   




दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

24 Jul 2020

Aaj Ka Panchang 25.07.2020 Rashiphal, Samadhan, #Nagpanchmi

Aaj Ka Panchang, Rashiphal, Samadhan
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 25 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 12:02 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी दोपहर 02:19 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - शिव 26 जुलाई रात्रि 02:46 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:16 से सुबह 10:55 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:10*
⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी, कल्कि जयंती*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *काल सर्प योग* 🌷
🙏🏻 *नाग पंचमी के दिन , जिन को काल सर्प योग है , वे शांति के लिए ये उपाय करे | पंचमी के दिन पीपल के नीचे, एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये , घी का दीप जलाए , कच्चा आटा , घी और गुड मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दे और ये मन्त्र बोला कर प्रार्थना करें :-*
🐍 *ॐ अनंताय नमः*
🐍 *ॐ वासुकाय नमः*
🐍 *ॐ शंख पालाय नमः*
🐍 *ॐ तक्षकाय नमः*
🐍 *ॐ कर्कोटकाय नमः*
🐍 *ॐ धनंजयाय नमः*
🐍 *ॐ ऐरावताय नमः*
🐍 *ॐ मणि भद्राय नमः*
🐍 *ॐ धृतराष्ट्राय नमः*
🐍 *ॐ कालियाये नमः*
➡️  *काल सर्प योग है तो उस का प्रभाव निकल जाएगा .. तकलीफ दूर होगी ..काल सर्प योग की शांति होगी …*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷
👉🏻 *26 जुलाई 2020 रविवार को सुबह 09:33 से 27 जुलाई सूर्योदय तक रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*
🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*
💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*
🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞
🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*
🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*
🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞
🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*
🌷 *2. ॐ रवये नमः।*
🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*
🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*
🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*
🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*
🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*
🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*
🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*
🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*
🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*
🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*
🙏🏻💐🙏🏻

पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - पॉजिटिव - आज किसी पुरानी समस्या का हल निकलने की संभावना है। साथ ही रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्गदर्शन में काम करें।

नेगेटिव - जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। क्योंकि इसमें नुकसान होने की संभावना बन रही है। नजदीकी रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। किसी की मध्यस्थता द्वारा सुलझाने का प्रयास अवश्य करें।।

व्यवसाय - व्यवसायिक क्षेत्र में हिम्मत और आत्मविश्वास द्वारा आप कई रुके हुए कामों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन पर लगाएं।  नौकरीपेशा व्यक्ति अपने पेपर वर्क को सावधानीपूर्वक करें।

लव - पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का अवश्य ध्यान रखें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यायाम और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

वृष - पॉजिटिव - आजकल आपका ध्यान अपनी कार्य क्षमता और पर्सनैलिटी को निखारने में लगा हुआ है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने कार्यों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सक्षम रहेंगे। कुछ लाभदायक यात्राओं के भी योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - पड़ोसियों से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। क्रोध व आवेश पर काबू रखें। घर से संबंधित कोई स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो आज उस पर विचार-विमर्श करने का शुभ समय है।

व्यवसाय - मशीनरी आदि से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक सावधानी की आवश्यकता है। क्योंकि किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का टारगेट पूरा होने से पदोन्नति मिलने की भी संभावना है।

लव - प्रेम प्रसंगों में अपना समय व्यर्थ ना करें। क्योंकि इससे अपयश मिलने की संभावना है। घर परिवार को प्राथमिकता देने से सुखमय वातावरण बना रहेगा।

स्वास्थ्य - मौसम के बदलाव संबंधी कोई शारीरिक कष्ट आ सकता है। लापरवाही ना बरतें और अपना इलाज लें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन - पॉजिटिव - किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में प्राप्त होगा।

नेगेटिव - परंतु धन संबंधी व वित्तीय मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपने ही किसी नजदीकी व्यक्ति से विश्वासघात या धोखा मिल सकता है। संतान की शिक्षा व कैरियर संबंधी कार्यों में लापरवाही ना बरतें।

व्यवसाय - आज व्यापारी क्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। तथा खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष और परिश्रम करना पड़ेगा। परंतु किसी बड़े व्यक्ति के साथ व सानिध्य से काम बन ही जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यभार को पूर्ण रूप से संपन्न कर सकेंगे।

लव - दांपत्य संबंधों में यदा-कदा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परंतु समय रहते आप मतभेद व गलतफहमी को सुलझा लेंगे। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। परंतु किसी गंभीर बात की संभावना नहीं है।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क - पॉजिटिव - किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने से तनाव दूर होगा। आयकर या टैक्स को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान भी मिलने की उम्मीद है।

नेगेटिव - कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन खिन्न रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के प्रबल योग बने हुए हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं।

व्यवसाय - नौकरीपेशा व्यक्तियों को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता पूर्ण लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगी। तथा आर्थिक क्षेत्र में भी स्थितियां अनुकूल ही रहेंगे।

लव - पारिवारिक सुख शांति रहेगी। संतान के एडमिशन संबंधी कार्यों को लेकर योजनाएं बनेगी।  विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य - किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय मोबाइल का अधिक प्रयोग ना करें। साथ ही किसी प्रकार के नशे से भी बचें।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह - पॉजिटिव - घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है। साथ ही आज मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देंगे। आपके जनसंपर्क और अधिक मजबूत होंगे।

नेगेटिव - परंतु अहम की भावना पर नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची पर कटौती करने से टिकाऊ और संतुलित बजट बना सकते हैं। जिससे आर्थिक समस्याएं न उत्पन्न हो। किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की संभावना नहीं है।

व्यवसाय - व्यापार में विस्तार संबंधी योजना पर काम करने का उचित समय है। राजकीय कार्यों में भी सफलता का योग बन रहा है। उस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामकाज को पूरी गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें।

लव - पति-पत्नी के बीच संतान की समस्या को लेकर जो तनाव चल रहा था, आज उसका कोई हल निकलने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। साथ ही प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इसका मतलब यह नहीं कि लापरवाही की जाए। खानपान और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या - पॉजिटिव - मानसिक रूप से सुख-शांति वाला समय चल रहा है। आत्मविश्वास व मनोबल में वृद्धि होगी। आपको अपने किसी हुनर के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी अनुकूल होंगी।

नेगेटिव - परंतु भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। जिसका अन्य लोग फायदा उठा जाते हैं। इसलिए अपना व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

व्यवसाय - ऑफिस में माहौल व स्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई है। राजनीतिक व महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। परंतु उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है।

लव - घर-परिवार में आपसी सौहार्द व प्रेम माधुर्य बना रहेगा। परंतु संतान की कोई गतिविधि और कार्यकलाप आपको चिंता में डाल सकता है।

स्वास्थ्य - वायु विकार व कमर दर्द से संबंधित कोई तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। उचित खानपान ले तथा साथ में व्यायाम पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

तुला - पॉजिटिव - आपका ध्यान धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियों में बढ़ेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। साथ ही राजनीतिक व्यक्तियों से संपर्क आपका रूझान राजनीति की तरफ बढ़ा सकते हैं। भवन संबंधी कोई निर्माण रुका हुआ था तो आज उससे संबंधित फैसला लेने का उचित समय है।

नेगेटिव - कुछ नजदीकी व्यक्तियों को लेकर मन में भ्रम और हताशा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने विचारों में स्थिरता बनाए रखें। यह केवल आपका वहम ही होगा। कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी।

व्यवसाय - व्यवसाय में सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ की आशा नहीं है। साथ ही किसी प्रकार की चोरी होने की संभावना भी लग रही है। इसलिए प्रत्येक कार्य पर अपनी पैनी नजर रखें।

लव - पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देखरेख संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही संतान की सोहबत व हरकतों पर नजर रखना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य - मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा संबंधी प्रोग्राम को स्थगित ही रखें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। तथा आय के स्रोतों पर भी ध्यान देंगे। किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करना आपकी परेशानियों को कम करेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव - घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से मन में कुछ परेशानी रहेगी। जिससे कार्यक्षमता में कमीं आ सकती है। साथ ही किसी की चालाकी  व चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए। आपका धन संबंधी नुकसान हो सकता है

व्यवसाय - अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल में लाना चाह रहे हैं तो उसके बेहतर परिणाम हासिल होंगे। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी अपना ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने मृदु व्यवहार व उदारता की वजह से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे।

लव - पारिवारिक परिस्थितियां खुशनुमा बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनी रहेगी।

स्वास्थ्य - मधुमेह व ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी है तो निरंतर जांच करवाएं। और खानपान में पूरी एहतियात बरतें।

भाग्यशाली रंग: जामुनिया, भाग्यशाली अंक: 1

धनु - पॉजिटिव - बीमार व जरूरतमंदों के प्रति आपका करुणा का भाव व सेवा आपको हार्दिक व मानसिक शांति प्रदान करेगा। रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में  खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।

नेगेटिव - कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज ना मिलने से कुछ तनाव रहेगा। परंतु आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। वे दस्तावेज आपके पास ही कहीं सुरक्षित रखे हैं।  वाहन या कोई किस्त आदि चुकाने के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

व्यवसाय - कारोबार के विस्तार से संबंधित योजना में आज अवरोध या अड़चन आ सकती है। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में भी काम को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

लव - मुश्किल समय में आपको परिवार व जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। इसकी वजह से आप पुनः अपनी ऊर्जा एकत्रित करके अपने कार्यों पर ध्यान लगा पाएंगे।

स्वास्थ्य - एलर्जी व गर्मी जनित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें। पोलूशन से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

मकर - पॉजिटिव - आज आपमें गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा रहेगी। जिसकी वजह से विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। तथा निजी संपर्कों के माध्यम से आपके कई पर्सनल काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।

नेगेटिव - उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए गलत संगति से अपने आपको दूर रखें। इनकम टैक्स आदि संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इसलिए इन कामों को तुरंत ही निपटाए।

व्यवसाय - व्यापारिक क्षेत्र में भाग्योदय दायक योग बन रहे हैं। इनका भरपूर सदुपयोग करें। धीमी गति के बावजूद कारोबार में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। नौकरी में सहकर्मी ईष्र्या व जलन की भावना से आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।

लव - प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून प्राप्त होगा। साथ ही पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य - कुछ समय से लापरवाही की वजह से मोटापा बढ़ रहा है। उस पर जरूर काबू रखें। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

कुम्भ - पॉजिटिव - पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात से पुरानी बातें ताजा हांेगी। और मन में प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण गोष्ठियों और सभाओं में जाने का अवसर प्राप्त होगा। मोबाइल या मीडिया द्वारा कोई शुभ व महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।

नेगेटिव - वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना व आशंका है। लॉटरी, जुआ, सट्टे से भी दूर रहें अन्यथा जो कमाया हुआ है वह भी निकल जाएगा। अपने घर परिवार व बच्चों के साथ में समय व्यतीत करना आवश्यक है।

व्यवसाय - कारोबारी गतिविधियां संबंधी योजनाएं लंबित होने के आसार हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है। इसलिए सावधानी बरतें तथा बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर ना करें। फिजूलखर्ची से बचें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा।

लव - संतान के एडमिशन संबंधी खर्चो के मामलों को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी जिसमें जीवन साथी का पूर्ण सहयोगात्मक व्यवहार आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत तनाव की स्थिति रह सकती है। परंतु जरा सी सावधानी से आप इससे मुक्ति पा लेंगे।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

मीन - पॉजिटिव - समय शांति दायक है। पिछले कुछ समय से चल रही नकारात्मक स्थितियों से निजात पाने हेतु कुछ नजदीकी रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। जिससे घर का वातावरण सुखद रहेगा। आपके वैज्ञानिक दृष्टिकोण व उन्नत सोच की वजह से लोग सहज ही आप से प्रभावित होंगे।

नेगेटिव - भाइयों के साथ कोई अनबन या मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही हाथ में आता हुआ पैसा भी रुक जाने से कुछ उदासी रहेगी। परंतु आप जल्दी ही इन परिस्थितियों से निजात पा लेंगे। विद्यार्थी अपने कैरियर के प्रति गंभीरता से विचार करेंगे।

व्यवसाय - आपका व्यापार व कारोबार के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित भाव अनुकूल परिणाम देगा। परंतु भागीदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अत्यंत आवश्यक है। नौकरी पेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।

लव - पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए इनसे दूर ही रहें। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेवा-संभाल करना भी आपका ही दायित्व है।

स्वास्थ्य - किसी पुराने रोग/बीमारी से संबंधित रिपोर्ट अच्छी आने से मन को राहत मिलेगी। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।

भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular