Showing posts with label vastu. Show all posts
Showing posts with label vastu. Show all posts

3 Sept 2020

South-west and south direction is best for installing chimney



South-west and south direction is best
for installing the chimney

चिमनी को सही दिशा में लगाकर ज्यादा लाभ अर्जित करें




वास्तु शास्त्र से करें समाधान


चिमनी को सही दिशा में लगाकर ज्यादा लाभ अर्जित करें

क्या आपका व्यापार ठीक नही चल रहा है ?

क्या आय से अधिक व्यय होता है ?

क्या बैंकों का कर्ज बड़ते चला जा रहा है ?

अगर आप उपरोक्त परेशानियों से जूझ रहे हैं तो अपने निर्माण कार्य का वास्तु निराकरण कराईये !!

फेक्टरी के अंदर अगर वास्तुशास्त्र के विपरीत निर्माण किया जाता है तो उसके दुष्परिनाम भी भोगने होते हैं !!

वास्तुशास्त्र में हर वस्तु का अपना गुण ,धर्म और तत्व होता है !!

वास्तुशास्त्र में हमेशा नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] कोण को सबसे ऊँचा और भारी करने का विधान है !!

वास्तुशास्त्र के अनुसार समृद्धि इशान कोण [उत्तर-पूर्व] से आती है और नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] से बाहर निकलती है !!

इसलिए समृद्धि के आने के मार्ग को हमेशा खुला रखना चाहिए और जाने के मार्ग को ऊँचा, भारी और तरह तरह के अवरोध लगाना चाहिए

फेक्टरी में लगने वाली चिमनी सबसे ऊँचा होने के साथ ही साथ भारी भी होता है !!

इसलिए चिमनी को हमेशा नेऋत्य कोण [दक्षिण-पश्चिम] ,दक्षिण या आग्नेय कोण में लगाना चाहिए !!

अगर चिमनी या ट्रांसफार्मर इशान कोण में लग जाती है तो मालिक के उपर कर्जे बड़ते चले जाते हैं ,फेक्टरी में नुकसान बना रहता है ,अंत में मालिक को दिवालिया होना पड़ता है !!

अगर आप नया निर्माण करने जा रहे हैं तो मशीनों को इस तरह लगायें जिससे वास्तु के नियमों का पूरी तरह से पालन हो !!

Courtesy Pt Deonarayan Sharma fb post




Jyotirling Darshan Sept-03-2020 Mahadev Blessings4You




Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 03-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image


श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन 03.09.2020


Image

Image

Image

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन.
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा बुधवार स.2077 (02/09/20)



Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 03 सितंबर 2020, भाद्रपद कृष्ण प्रथम - गुरूवार
प्रातः शृंगार

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP




15 Aug 2020

Aaj 15-8-2k20 ka Panchang, Rashiphal, Samadhan

समस्त देशवासियों को
74 वें स्वतंत्रता दिवस की
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं




आज का हिन्दू पंचांग 

दिनांक 15 अगस्त 2020 

दिन - शनिवार 

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076) 

शक संवत - 1942 

अयन - दक्षिणायन 

ऋतु - वर्षा 

मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण) 

पक्ष - कृष्ण 

तिथि - एकादशी दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात द्वादशी 

नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 06:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा 

योग - हर्षण सुबह 09:09 तक तत्पश्चात वज्र 

राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:55 तक 

सूर्योदय - 06:18 

सूर्यास्त - 19:07 

दिशाशूल - पूर्व दिशा में 

व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी, स्वतंत्रता दिवस 


विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)


विष्णुपदी संक्रांति


जप तिथि : 16 अगस्त 2020 रविवार को ( विष्णुपदी संक्रांति )

पुण्य काल सुबह दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक |

विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)



शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु


सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |

अजा एकादशी


यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |


इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी


संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |


पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल


मेष - पॉजिटिव - धर्म-कर्म और आध्यामिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है।

नेगेटिव- घर के किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी गतिविधियां नहीं रहेंगी। परंतु फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को छुट्टी के बावजूद ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन तथा हास-परिहास में भी समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6



वृष - पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव के संबंध में कुछ कार्य होना संभव है।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी।

व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट आदि इकट्ठे करने का है। अपनी पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। नौकरी पेशा व्यक्ति आज अपनी छुट्टी का भरपूर एंजॉय करेंगे।

पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



मिथुन - पॉजिटिव- आज छुट्टी का भरपूर फायदा उठाएंगे। हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।

नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना उचित है।

व्यवसाय- आज व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। परंतु आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों से काम संबंधी सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको कुछ आर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3



कर्क - पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएगा।

नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय- अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। जोकि फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस के मित्रों के साथ गेट टुगेदर हो सकता है।

जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।

स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी नकारात्मक वातावरण के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8



सिंह - पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्ति के साथ नोकझोंक हो सकती हैं जिसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी व्यवसायिक कार्यों में समय लगाना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु लापरवाही ना बरतकर तुरंत दवाई लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8



कन्या - पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। जिससे पारिवारिक सदस्यों में खुशी और उत्साह भरा वातावरण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें। आपकी जरा सी सावधानी परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं घर में बनेगी और पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी व योगदान आपके कार्यों को कोई नई दिशा भी प्रदान कर सकता है।

पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



तुला - पॉजिटिव- घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व खुशी आपको सुखद अनुभूति करवाएगी। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

व्यवसाय- आज ऑफिस वगैराह बंद होने की वजह से आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। प्रदूषण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



वृश्चिक - पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए सबको अपने अनुसार भी कार्य करने की स्वतंत्रता दें। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाकर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी का उपयोग अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

घर के कार्यों में आपका सहयोग करना जीवन साथी को खुशी प्रदान करेगा। इससे घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6



धनु - पॉजिटिव- सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आज समय व्यतीत करना आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां प्रदान करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।

नेगेटिव- आज कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगी।

पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठकर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



मकर- पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशविरा होगा। उसकी राजनीतिक पावर आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी होने की वजह से कार्यक्षेत्र बंद रहेंगे। इस समय का सदुपयोग आप अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें।

पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2



कुंभ - पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आप भी भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय- आज मार्केट बंद होने के बावजूद आपको कार्य क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत करना पड़ेगा। क्योंकि आप कार्य में जो परिवर्तन लाए हैं उसके लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

पति-पत्नी में कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1



मीन - पॉजिटिव- अपना अधिकतर समय बागवानी करने व प्रकृति के समीप रहकर व्यतीत करें। आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून प्राप्त होगा। अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। इससे आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर नकारात्मक वातावरण व्याप्त हो सकता है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है। अपने सामान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- आज कार्यालय बंद होने की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। इसलिए आज पूरा दिन अपने पर्सनल कामों को निपटाने में लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।

आज का दिन घर में व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों में खुशी रहेगी। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

   




दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

14 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

Aaj Ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग

14 August 2020



पंचांग


दिनांक 14 अगस्त 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - दशमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र - मॄगशिरा पूर्ण रात्रि तक
योग - व्याघात सुबह 09:48 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल - सुबह 08:40 से सुबह 09:32 तक
सूर्योदय - 06:18
सूर्यास्त - 19:08
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण -
विशेष -
एकादशी व्रत के लाभ


14 अगस्त 2020 शुक्रवार दोपहर 02:02 से 15 अगस्त शनिवार को दोपहर 02:20 तक एकादशी है ।
विशेष - 15 अगस्त शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।
एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।


अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है


तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।
एकादशी के दिन करने योग्य

एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा


एकादशी के दिन ये सावधानी रहे


महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...



पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल - सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन


मेष - पॉजिटिव- मेष राशि के लिए ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रहा है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तथा आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवा वर्ग को भी कोई मन मुताबिक कार्य बनने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव - परंतु किसी समय भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति भी धीमी ही रहेगी। इसलिए संयम बनाकर रखना आवश्यक है। नौकरी संबंधी कार्यों में भी परिस्थितियां विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं।
दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होना तनाव को दूर करके मन प्रफुल्लित करेगा। तथा परिवार के लोग भी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


वृष - पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे। अंदर छिपी हुई प्रतिभा और नॉलेज को पहचाने तथा उपयोग करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा सोच विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि रूके हुए पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी उनके उचित परिश्रम के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।
परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव, दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क - पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते है। इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे।
परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत पर रह सकती हैं। पानी अधिक से अधिक ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2


सिंह - पॉजिटिव- इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


कन्या - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में जो रुकावटें आ रही थी, आज उन कार्यों का पूरा होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है। कोई पेमेंट भी करना पड़ सकती है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ेगी।
व्यवसाय- किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही घनिष्ठता होगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है।
घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


तुला - पॉजिटिव- आज बाहर की गतिविधियों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित करें। तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपके नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी।
आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। तथा आपके संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमीं आ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उससे आपके स्वास्थ्य तथा पर्सनैलिटी में बहुत अधिक सुधार आएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


धनु - पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है।
नेगेटिव- अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं। प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ में कहासुनी होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
घर का वातावरण संतुलित बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3


मकर - पॉजिटिव- आज दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत भरी स्थिति रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना नुकसान ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट हासिल हो सकता है।
विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार हो सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8


कुंभ - पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा समाजसेवी संस्थाओं में आपकी विशेष रूचि रहेगी। इसकी वजह से आप सम्मानित भी होंगे। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही किसी पड़ोसी के साथ ही इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।
व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे कार्यों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। यह आर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें।
आपके कार्य में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
नेगेटिव- स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। जल्दबाजी आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। जिससे घर का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है।
व्यवसाय- मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से बोस या उच्च अधिकारी उनके लिए कुछ उपलब्धियां प्रदान कर सकते हैं।
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें। इससे सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी




13 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

आज का हिन्दू पंचांग 13-08-2020





⛅ *दिनांक 13 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण*

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी 14 अगस्त प्रातः 05:22 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 09:51 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:08 से शाम 03:44 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17*

⛅ *सूर्यास्त - 19:08*

(सूर्योदय और सूर्यास्त दोनो अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हो सकते है)

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी*

💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खानी है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷


💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत है |*

*१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*

*२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*

*३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*

*४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*



🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वास्थ्य प्रसाद – 🌷

१] कइयों को सिर में दर्द रहता है तो क्या करें ? - देशी गाय के घी में कपूर घिस के माथे पर थोडा लगा लें व जरा सूँघे तो पित्तजन्य सिरदर्द छू !*

२] जिन बच्चों को सर्दी हो जाती है, नाक बहती रहती है – उन्हें सुबह खाली पेट थोडा गुनगुना पानी पिलाओ दो–पाँच–दस दिन | नाक बहने की तकलीफ, सर्दी, खाँसी भाग जायेगी |*

दूसरा भी उपाय है – १० ग्राम लहसुन कूट के उसकी चटनी बना लों और उसमें ५० ग्राम शहद मिला दो | इसे सर्दियों में या ऋतू-परिवर्तन के दिनों में जब खाँसी आये या नाक बहे, बच्चों की भूख कम हो जाय तो बालक की उम्र के हिसाब से एक-दो ग्राम से लेकर पाँच – सात – दस ग्राम तक चटायें | इससे भूख खुलकर लगेगी, सर्दी भाग जायेगी, नाक बहना भी ठीक हो जायेगा |*


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु* 🌷

ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |

पंचक


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


राशिफल 




मेष - पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। कहीं पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका देगी। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

व्यवसाय- पिछले कुछ दिनों से जिन बिजनेस पार्टियों से अच्छी बातचीत चल रही थी, आज उनके बेहतर परिणाम सामने आने वाले हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से सुकून रहेगा।

लव- पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।

स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


वृष - पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपके लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है। इनका भरपूर उपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। सभी काम आसानी से संपन्न होने से मन में प्रसन्नता और ताजगी बनी रहेगी।


नेगेटिव- ध्यान रखे कई बार कठोर वाणी से अक्सर कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पण रहेगा। जिसकी वजह से काम समय पर पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव- परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। इससे घर में खुशी का माहौल व्याप्त रहेगा।

स्वास्थ्य- किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- जामनी, भाग्यशाली अंक- 5



मिथुन - पॉजिटिव- अचानक से ही कोई आर्थिक समस्या हल होने से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना रही हैं। घर तथा समाज में आपको अपनी योग्यता द्वारा मान सम्मान प्राप्त होगा।


नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास की भावना आप की मुख्य कमजोरी है। इस पर काबू बनाकर रखें। क्योंकि इस वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही चलती रहेंगी। अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार आ सकता है।

लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।

स्वास्थ्य- सिर दर्द या माइग्रेन जैसी शिकायत महसूस होगी। पानी अधिक मात्रा में लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


कर्क - पॉजिटिव- धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका विशेष रुझान रहेगा। इनकी वजह से आपकी सोच अधिक सकारात्मक और संतुलित हो रही है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है, सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें।


नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। क्योंकि आप किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अति आत्मविश्वास भी आपके नुकसान का कारण बन सकता है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आज कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की तरफ से शुभ सूचना मिलने से घर में खुशियां रहेगी। तथा आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य- गर्मी से अपना बचाव करें। सिर दर्द और थकान रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9



सिंह - पॉजिटिव- दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास करें। आज का दिन आपके सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।


नेगेटिव- किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें। साथ ही रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से भटक रहा है।

व्यवसाय- मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग आज बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।

लव- परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

स्वास्थ्य- वाहन से या गिरने से चोट लगने की संभावना है। सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


कन्या - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान इन पर केंद्रित रखें। पैसे संबंधी निवेश करने के लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम है।


नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। और घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान भी होने की आशंका है। आज खर्चों की अधिकता के कारण बजट भी गड़बड़ा सकता है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर दिलवा सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखे। गैस व बदहजमी से परेशान हो सकते है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


तुला - पॉजिटिव- आपके सौम्य व संतुलित स्वभाव की वजह से घर परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी में भी आज कुछ समाधान निकलेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य होती जाएंगी।


नेगेटिव - बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आप में तनाव और क्रोध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उनकी गलतियों को दोस्ताना पूर्ण तरीके से ठीक करने की कोशिश करें। इससे स्थितियों में जल्दी सुधार आएगा।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी अति आवश्यक है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण आर्डर हाथ से निकल सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा।

लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको आत्मबल और आत्म विश्वास प्रदान करेगा। आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


वृश्चिक - पॉजिटिव- अपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं वे वाकई तारीफ के काबिल हैं। इससे घर में अनुशासित माहौल रहेगा। और बच्चे भी अपनी पढ़ाई की ओर एकाग्र चित्त रह पाएंगे।


नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है, सावधान रहें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नीतियों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी पीठ पीछे कोई नुकसान कर सकता है।

लव- बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक गंभीरता आएगी।

स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। खाने-पीने में संयम बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3



धनु - पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है।


नेगेटिव- परंतु किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार कर ले। आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठाया जा सकता है। दोस्तों के साथ अधिक मेल मिलाप भी सिर्फ समय की बर्बादी करवाएगा।

व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल ना करें।

लव- पति-पत्नी का आपस में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।

स्वास्थ्य- जोड़ों व नसों में खिंचाव की वजह से दर्द महसूस होगा। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


मकर - पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए कुछ सकारात्मक उपलब्धियां लेकर आ रहा है। अपने महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति भी आस्था रहेगी।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाना हाथ में आई हुई उपलब्धियों को दूर कर सकता है। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रित रखें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही किसी प्रकार की दिक्कत को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना आवश्यक है। क्योंकि गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों से भी बातचीत करते समय मानसिक स्थिति सामान्य बनाकर रखें।

लव- वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरियां बनाकर रखना ही उचित है।

स्वास्थ्य- आलस और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


कुंभ - पॉजिटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय ले। भावुकता में आकर आप के निर्णय गलत हो सकते हैं। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी।


नेगेटिव- आपके प्रतिद्वंदी आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से पड़ोसियों दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। गुस्सा करना समस्याओं को और बढ़ाएगा।

व्यवसाय- आज के दिन मार्केटिंग संबंधी कार्य और बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकती है।

लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से सुखद यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ही रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


मीन - पॉजिटिव- आज अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। जिससे राहत महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आगमन और हास-परिहास में समय व्यतीत होना घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा।


नेगेटिव- परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार करना अति आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति जलन की भावना से आपके ऊपर बदनामी या आरोप की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल होगा।7 काम पहले की तरह पुनः सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। परंतु सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। और निवेश संबंधी कार्यों को भी स्थगित रखें।

लव- व्यवसायिक परेशानियों का प्रभाव अपने घर पर ना पड़ने दें। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ेगा।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

  


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2021 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

  




23 Jul 2020

Aaj Ka Panchang 23-07-2020 #nagpanchmi

Aaj Ka Panchang 23-07-2020 #nagpanchmi
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 23 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - तृतीया शाम 05:03 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - मघा शाम 05:44 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - व्यतिपात दोपहर 12:03 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:12 से शाम 03:51 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:10*
⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है । 
जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।

🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ* 🌷
➡ *11 अगस्त : जन्माष्टमी (स्मार्त)*
➡ *12 अगस्त : जन्माष्टमी (भागवत) (20 करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला जन्माष्टमी का व्रत है - भगवान श्रीकृष्ण । जन्माष्टमी के दिन पूरी रात जागरण करके ध्यान, जप आदि करना महापुण्यदायी है ।), बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 11:17 तक)*
➡ *15 अगस्त : अजा एकादशी  (समस्त पापनाशक व्रत, माहात्म्य पढ़ने-सुनने से अश्वमेध यज्ञ का फल)*
➡ *16 अगस्त : विष्णुपदी संक्रांति  (पुण्यकाल दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक)(ध्यान, जप, व पुण्यकर्म का लाख गुना फल)*
➡ *22 अगस्त : गणेश चतुर्थी  (चन्द्र-दर्शन निषिद्व चन्द्रस्त - रात्रि 09:49) (ॐ गं गणपतये नम: । का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विध्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है ।)*
➡ *26 अगस्त :बुधवारी अष्टमी  (सूर्योदय से सुबह 10:40 तक)*
➡ *29 अगस्त : पद्मा एकादशी  (व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने-सुनने से सब पापों से मुक्ति)*
➡ *01 सितम्बर : महालय श्राद्धारम्भ (श्राद्ध पक्ष 01 सितम्बर से 17 सितम्बर तक)*
🙏🏻 *लोक कल्याण सेतु जुलाई 2020 से
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नागपंचमी* 🌷
➡ *गंताक से आगे....*
🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व  25 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*
🐍 *तक्षक नाग*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*
🙏🏻 *जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*
🐍 *कर्कोटक नाग*
*कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।*
🙏🏻 *ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव  लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।*
🐍 *कालिया नाग*
*श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।*
*इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कुछ मामले में आपके लिए सफलता तो कुछ में असफलता रह सकता है। कोई अपना ही आपको बातों में उलझाकर आपका फायदा उठा सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

वृष - 
आज का दिन अच्छा रहेगा, अगर कोई निर्णय लेना है तो आज ले सकते हैं। निजी जीवन और कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।

मिथुन 
आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आप अपने आप में इतना ना खो जाएं कि दूसरों के अधिकारों और मामलों का ध्यान ना रखें। सभी को महत्व दें। 

कर्क - 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष फैसले लेने का रह सकता है। ये आपके लिए दुविधापूर्ण भी रह सकता है लेकिन आपको धैर्य से काम करना होगा। यह ध्यान रखें की आपका निर्णय और आपकी सोच नज़दीकी फायदे की बजाय लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। अपने आप में स्थिरता बनाए रखने की  आवश्यकता है और अपने भावों को नियंत्रण में रखने का भी प्रयास करें।

सिंह 
आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश में हैं। कुछ लोगों के साथ आपकी नोंकझोंक हो सकती है। किसी की बातों को दिल पर न लें। आज कार्यों में विलम्ब हो सकता है, कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, तनाव न लें, अपने प्रयास निरंतर करते रहें। निजी जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो की भविष्य में आपके विचारों पर सकारत्मक प्रभाव डालेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाएं रखें।

कन्या - 
आज का दिन दिलचस्प रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी, बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। जीवन में जो गतिहीनता आ गई थी वह जल्द ही दूर होगी। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें।

तुला - 
आज का दिन आपके लिए उन फैसलों या बातों का सामना करने का है, जो आप कुछ समय से टालने की कोशिश कर रहे थे, या उनसे बच रहे थे। आपको आज वास्तविक परिस्थितियों के बारे में विचार करना ही होगा। चीजों को टालना आपको भारी पड़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें और  निर्णय लेते समय गिल्टी न महसूस करें। कभी कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिए।

वृश्चिक - 
आज आप किसी मामले में को लेकर अलग-अलग विचारों में उलझे रह सकते हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

धनु -
आज का दिन आपके लिए फिजूल की बहस से बचने और पुरानी बातों को भूलने का है। समय विपरीत हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

मकर - 
आज आप फिजूल परेशानियों में उलझे रह सकते हैं। इस कारण आपके मन में तनाव बढ़ेगा और सेहत पर भी नकारात्मक असर होगा। आपके जीवन में बहुत से निहित  वरदान हैं, उन्हें पहचानने के प्रयास करें, केवल परेशानियों पर फोकस न करें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित न हों और अपना संयम बनाकर रखें।  

कुम्भ -
आज आप अपने विचारों को व्यक्त करने में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इस कारण आपको कुछ घुटन सी भी रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी सेहत पर असर हो। कुछ समय से चली आ रही परेशानी जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है, उसका हल जल्द ही मिल जाएगा। थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें।

मीन - 
आज का दिन आपके लिए पुराने झगड़ों और गलतफहमियों से मुक्ति मिलने का है। आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे और बाकी अन्य गैर-जरूरी चीजों से आपका फोकस हट सकता है। अपने व्यापार या व्यवसाय के विस्तार को लेकर किसी योजना पर आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

22 Jul 2020

Aaj Ka #Panchang #Samadhan Gyan

22-07-2020 Wednesday

 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 07:22 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 07:16 तक तत्पश्चात मघा*
⛅ *योग - सिद्धि दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:12 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:09*
⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग अलग शहर के लिए अलग अलग हो सकता है)
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन*
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
अगर किसी व्यक्ति की शादी में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो  इसके लिए आप सुबह सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें। अर्घ्य के बाद लोटे पर लगी हल्दी को अपने माथे से लगा लें, ऐसा लगातार आप एक महीना तक करते रहें। आपकी शादी की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
🌷 *नागपंचमी* 🌷
🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 25 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*
🐍 *वासुकि नाग*
*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*
*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*
🐍 *शेषनाग*
*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*
🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*
👉🏻 शेष कल.........
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हु नाराज हुए उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नहीं  थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 22 जुलाई 2020 बुधवार को दोपहर 02:57 से 23 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12:03 तक व्यतिपात योग है ।*

पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻
मेष (Aries)
पॉजिटिव - कुछ पारिवारिक संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
नेगेटिव - ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको कोई नुकसान पहुंच सकता है। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। परंतु अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां अभी भी मंद ही रहेंगी। परंतु किसी भी तरह की आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी, इसलिए चिंता ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट संबंधी कुछ बदलाव होने की संभावना है।
लव - जीवनसाथी के घर और परिवार की उचित देखभाल करने से तनाव मुक्त रहेंगे तथा अपने काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो सकती हैं। जिसके लिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

वृष (Taurus)
पॉजिटिव - आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन के भी फायदेमंद योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें कि कभी-कभी आलस हावी होने से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी कार्य क्षमता और मनोबल को बना कर रखना है। साथ ही व्यर्थ के घूमने-फिरने में अपना समय बर्बाद ना करें।
व्यवसाय - पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए अपने काम में किसी सहयोगी की मदद अवश्य लें। आपको फायदा होगा। और दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा।
लव - दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां आने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य - सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी स्थिति महसूस होगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन (Gemini) 
पॉजिटिव - आजकल आपने अपने और अपने परिवार के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित किया हुआ है। इस समय ग्रह स्थितियां आपकी छुपी हुई प्रतिभा और क्षमताओं को खुलकर उजागर कर रही हैं। समय आपके पक्ष में है, इसका भरपूर सम्मान करें।
नेगेटिव - अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आर्थिक मामलों को लेकर नजदीकी व्यक्ति से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है।।
व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में आप बहुत अधिक मेहनत और क्षमताएं लगाएंगे। परंतु इसके साथ कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। इस पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। जल्द ही आपको फायदेमंद परिणाम प्राप्त होंगे।
लव - जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आपका उन्हें सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।।
स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क (Cancer) 
पॉजिटिव - आपके स्वभाव में भावुकता की अधिकता रहेगी। अधिकतम समय दूसरों की सहायता और धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना भी प्राप्त होगी।
नेगेटिव - परंतु किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको धन संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। और आप छोटी से छोटी बातों से भी जल्दी आहत होंगे जिसकी वजह से तनाव जैसी स्थिति महसूस होगी।
व्यवसाय - आज कार्य क्षेत्र में कोई भी काम सावधानीपूर्वक तरीके से ही करें। क्योंकि किसी प्रकार की गलती होने से कोई इंक्वायरी की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपने कार्यों को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें।
लव - पति-पत्नी का एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखना आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी महसूस होगी। अपने ब्लड आदि टेस्ट जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह (Leo)
पॉजिटिव - सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में समय अधिक व्यतीत होगा। आपके अच्छे कामों की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। और आर्थिक गतिविधियों में भी और अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव - परंतु साथ ही आपको अपने घर पर भी ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना भी जरूरी है। भूमि बेचने संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें क्योंकि हानि होने की संभावना लग रही है।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में गतिविधियां उत्तम रहेंगी। भाइयों का सहयोग आपके काम मे और अधिक विकास देगा। परंतु कर्मचारियों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
लव - पारिवारिक व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु सबके आपसी सहयोग से समस्याएं हल भी हो जाएंगी।
स्वास्थ्य - तनाव की अधिकता रहेगी। जिसका प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा। इसलिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

कन्या (Virgo)
पॉजिटिव - आजकल आप अपनी कार्य क्षमता पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है। किसी निकट रिश्तेदार के घर धार्मिक कृत्य संबंधी समारोह में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव - ध्यान रखें आपके किसी वहम की वजह से नजदीकी मित्र आदि से कोई कहासुनी उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से अपने आपको अलग ही रखें। क्योंकि इसका असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। परंतु किसी भी प्रकार का कोई गैर कानूनी काम आपके लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। यह सावधानी अवश्य रखनी है।
लव - पति-पत्नी के किसी बीच बात को लेकर कलह जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। बेहतर होगा कि किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें। उनको अपने अनुरूप काम करने दें।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। 
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 9

तुला (Libra)
पॉजिटिव - आज आप काम की अपेक्षा अपने आराम पर अधिक ध्यान देंगे। ऐसा करना आपके अंदर दोबारा नई ऊर्जा का संचार करेगा। सामाजिक/धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। संतान के शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से मन में प्रसन्नता भी रहेगी।
नेगेटिव - किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन विघटन संबंधी समस्या उत्पन्न होने से तनाव का माहौल रहेगा। परंतु आपका हस्तक्षेप और कुछ सुझाव से समाधान भी मिल सकता है।
व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान लगाएं। यह काम घर पर बैठे फोन आदि से ही संपन्न हो जाएंगे। और किसी को पैसा उधार ना दे, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है।
लव - घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। सभी सदस्यों का अपने-अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा।
स्वास्थ्य - परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को एलर्जी जैसी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। उनका ध्यान रखें, नहीं तो परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक (Scorpio)
पॉजिटिव - आपको पहले भी बताया गया है कि इस समय की ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही हैं। इनका उचित सम्मान करें। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा धन व परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ होंगे ।
नेगेटिव - यह भी ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बनेगा। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की संभावना है। इसलिए अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय - व्यवसाय में मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में कुछ नए आर्डर मिलेंगे। साथ ही कंसलटेंसी से संबंधित कार्यों में भी गति आएगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव - वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। सिर्फ अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य - जुकाम और खांसी की शिकायत रह सकती है। दूषित वातावरण से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7

धनु (Sagittarius)
पॉजिटिव - अध्यात्म व धार्मिक कृत्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
नेगेटिव - इन सब कार्यों के साथ-साथ अपने घर और व्यवसाय पर भी ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय - व्यवसायिक कार्यो में अपने सहयोगियों और जीवन साथी के निर्णयों को प्राथमिकता दें। क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति यही कह रही है कि आप अपने निर्णयों के प्रति कुछ कंफ्यूज रहेंगे।
लव - पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे तो जल्दी ही घर का माहौल ठीक हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों के उपजने की भी संभावना बन रही है। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य - पेट और लीवर से संबंधित कुछ परेशानी महसूस होगी। अपने खान-पान  और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

मकर (Capricorn) 
पॉजिटिव - आपका कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच आपको नई दिशा प्रदान करेगी। साथ ही घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उसको वास्तु के नियमों के अनुसार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव - ध्यान रखें कि आपका बहुत अधिक डिसिप्लिन स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही बहुत अधिक सोच-विचार करना भी आपके कार्यों में रुकावटें लाएगा।
व्यवसाय - व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे तो आपको अपनी कार्य क्षमता को भी बढ़ाना होगा। अन्यथा कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्द ही अपना मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे।
लव - प्रेम संबंधों मे किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से मानसिक स्थिति विचलित रह सकती है। बेहतर होगा कि इन संबंधों से दूर ही रहे। अपने काम पर ध्यान लगाएं।
स्वास्थ्य - सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

कुम्भ (Aquarius)
पॉजिटिव - आज आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। संतान की तरफ से भी किसी प्रकार की चिंता दूर होने से घर परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कोई पारिवारिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव - किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें। इसकी वजह से आपके ऊपर कोई इल्जाम लग सकता है। साथ ही गुस्से और जिद पर कंट्रोल रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है
व्यवसाय - पारिवारिक व्यवसाय की तरफ अपनी कार्य क्षमता और ऊर्जा अधिक लगाएं। क्योंकि इस समय की ग्रह स्थिति आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां देने वाली है। आप घर में रहकर सभी काम सुचारू रूप से व्यवस्थित करते जाएंगे।
लव - घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त करेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य - बदलते वातावरण की वजह से बुखार और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

मीन (Pieces)
पॉजिटिव - आज मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। साथ ही दोस्तों के साथ कुछ पारिवारिक मेलजोल रहेगा। किसी भी कार्य को करने में घर के व्यक्तियों का सहयोग अवश्य लें। उनकी सलाह आपके भाग्य में वृद्धि करेगी।
नेगेटिव - संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें क्योंकि उसकी लापरवाही से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय - अपने कार्य संबंधी योजनाओं में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि उनका व्यापारिक नजरिया आपके कई कार्यों में सहयोग देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव - पति-पत्नी का आपस में सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। परंतु बाहरी प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य - ज्यादा चिंता की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। देशी व आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। और तनाव लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


  
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060   
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular