Showing posts with label samadhan. Show all posts
Showing posts with label samadhan. Show all posts

4 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-04-2020 Mahadev Blessings4You

“The greatest power in existence is Shiva. Shiva means nothingness. Nothingness, the very basis of Everything.” – Sadhguru

Namah Shivay!


This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 04-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image

श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।
Shree Dakshinmukhi Mahakaleshwar Jyotirling Bhasm Aarti Shringar Darshan.
आश्विन कृष्ण द्वितीया, विक्रम संवत २०७७
०४ सितंबर २०२० (शुक्रवार)

Image

Image

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार महाराज एवं माता पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन.
अश्विन कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार स.2077(03/09/20)

Image

Image

श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 04 सितंबर 2020,
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया - शुक्रवार

Image

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर
अष्टम ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र

Image

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image


जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP

12 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Janmashtami Katha, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞




⛅ *दिनांक 12 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण*

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 11:17 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 13 अगस्त प्रातः 03:27 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - वृद्धि सुबह 09:26 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:32 से दोपहर 02:08 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17*

⛅ *सूर्यास्त - 19:09*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत), (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव), बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 11:17 तक)*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*

🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें |*

🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी को आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण हैं | आप हम प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*

🙏 *तब मैंने मठुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*

🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*

🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खंग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खंग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिय नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें |*

🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी का स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*

🌷 *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*

*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*

🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*

🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें |*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*

*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*

*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*

*गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*

*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*

*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*

*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*

*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वहा विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चोवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

https://chat.whatsapp.com/FG2XkCJgL2A169wZv99Fdb

पंचक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।
पूर्णिमा
सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत 

=================================

मेष -


आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ आराम में गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम और उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में काम की संख्या कम होगी। आप करियर के प्रति अधिक केंद्रित होंगे।

- रिश्तों में चीजें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

हेल्थ - स्वास्थ्य खराब समय से गुजर रहा है। सावधान रहें।

वृषभ -


आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। आपको कुछ मामलों में आज काफी परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा। अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें, परिस्थितियों को कुछ शांति और धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।

करियर - निवेश का सही समय है। आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को गलत जगह पर बर्बाद करेंगे।

अपने साथी से बिना किसी अपेक्षा के रिश्ते में अपना योगदान करने का दिन है।

हेल्थ - कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।
 

मिथुन -


आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।

करियर - कोई बहुत जरूरी काम टल जाएगा। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें।

किसी निश्चित व्यक्ति की अनुपस्थिति आपको कई बार बेहद भावुक करेगी और गुस्सा दिलाएगी। आपके रिश्ते बहुत सारे नियमों से बंधे होंगे।

हेल्थ - गहरी सांस लेना आपकी भावनाओं को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। ये आपको तनाव से दूर रहने में मदद करेगा। 

कर्क -


आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए। निवेशक निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।

करियर - कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे।

संबंधों की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों के वशीभूत होने से सावधान रहें। ॉ

हेल्थ - आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 

सिंह -


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है। आप कुछ मामलों में चीजों को संभाल पाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती है। आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।

करियर - आर्थिक मामलों में आज काफी व्यस्तता रह सकती हैं। निश्चित निवेश और निर्णयों पर पछता सकते हैं, इसलिए जरूरी फैसलों को टाल दें।

प्रेम के मामले में आप खुद को उदास महसूस करेंगे। क्रोध और दर्द को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

हेल्थ - स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है। 

कन्या -


आज का दिन कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।

कैरियर - कार्य स्थल पर और कैरियर में एक प्रोडक्टिव समय है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए।

कुछ समय अकेले बिताएं। वर्तमान संबंध तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने साथी को कुछ स्थान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ - अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, थकान और तनाव दूर करने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं। 

तुला -


आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशान करने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। कुछ मामलों से परेशान हो सकते हैं। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में आप दूसरों पर बहुत हावी हो सकते हैं।

प्रेम में आप खुद को अनिश्चितता से निश्चितता की ओर बढ़ते हुए पाएंगे। एक नया रिश्ता कार्ड्स पर है।

हेल्थ - अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है। 

वृश्चिक -


आज का दिन आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस करा सकता है। आपके लिए चीजें वैसे ही कुछ परेशानी भरी हो सकती हैं। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।

करियर - पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।

आप किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे लेकिन एक पिछले रिश्ते के अनुभव आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।

हेल्थ - आपको डिटॉक्स डाइट पर जाने की जरूरत है। व्यायाम करना शुरू करें।

धनु -


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। दिन कुल मिलाकर काफी अच्छा और लाभ देने वाला रह सकता है।

करियर - नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए अच्छा समय है। एग्रेसिव और साहसी बनें। किसी समस्या का हल अचानक दिखाई देगा।

भावनात्मक रूप से यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे।

हेल्थ - आपको बहुत सारी नींद और आराम की आवश्यकता है। आप ओवरएक्टिव हो सकते हैं। ध्यान तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

मकर -


आज काम में थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।

करियर - आपके करियर के मोर्चे पर कुछ चीजें अभी थोड़ी रुकी हुई लगेंगी।

रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक समय रहेगा।

हेल्थ - आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है। सावधान रहें।

कुंभ -


आज का दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर की राह में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।

करियर - करियर में स्पष्टता और तरक्की आएगी। शेयर और अन्य निवेश के लिए अच्छा समय है।

एक नया रिश्ता एक गंभीर प्रतिबद्धता में बदल जाएगा। शादी निश्चित रूप से उन लोगों के लिए कार्ड पर है जो इसके लिए तैयार थे।

हेल्थ - आपके मन में बहुत खटपट चल रही है। आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है।

मीन -


आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता का है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले लोग, निवेश करने का एक सही समय। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।

करियर - आप में से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन या बदलाव का निर्णय लेने का समय है।

अविवाहितों के लिए नए साथी के मिलने के योग हैं। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी।

हेल्थ - सिर दर्द और गले की समस्याओं पर नजर रखें। ये गंभीर रुप ले सकती हैं। सावधानी रखें 


  


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

   
   

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

11 Aug 2020

Panchang, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Aaj ka Panchang

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 11 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 09:06 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 12:57 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - गण्ड सुबह 08:40 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:45 से शाम 05:22 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:17* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:10* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अलग अलग जगह के लिए अलग अलग होता है)
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (स्मार्त), मंगलागौरी पूजन*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जन्माष्टमी व्रत की महिमा* 🌷
➡ *१] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”*
➡ *२] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बन जाते हैं। जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
 *भारतवर्ष में रहने वाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं है। वह दीर्घकाल तक वैकुण्ठलोक में आनन्द भोगता है। फिर उत्तम योनि में जन्म लेने पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति उत्पन्न हो जाती है-यह निश्चित है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*
 *इस तिथिको उपवास करने से मनुष्य सात जन्मों के किये हुए पापों से मुक्त हो जाता हैं | अतएव भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिये | यह भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला हैं।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण के अनुसार*
 *कृष्ण जन्माष्टमी व्रत जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
 *जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नहीं करता, वह जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है।*
💥 *किसी विशेष कारणवश अगर कोई जन्माष्टमी व्रत रखने में समर्थ नहीं तो किसी एक ब्राह्मण को भरपेट भोजन हाथ से खिलाएं। अगर वह भी संभव नहीं तो ब्राह्मण को इतनी दक्षिणा दें की वो 2 समय भरपेट भोजन कर सके। अगर वह भी संभव नहीं तो गायत्री मंत्र का 1000 बार जप करे।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं*
🙏 *१ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |*
🙏 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।*
🙏 *(शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)*
🙏
पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।
मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी काम की बात करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है। आप सावधान रहें ताकि किसी बात पर झगड़ा ना हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तम धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। टैक्स बचत का आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की चोट लग सकती है, इसलिये गाड़ी सावधानी से चलाएं। विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक का रहने वाला है। कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
मकर राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको सुख और शांति दोनों देगा। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास शानदार कहा जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
कुंभ राशि 
आप के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा।
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख आएगा और शांति भी होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह बड़ी काम आएगी

जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है।

अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

8 Aug 2020

Panchang 08-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Panchang 08-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 08 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - पंचमी 08 अगस्त प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 04:12 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - धृति पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:55 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी (राजस्थान की परम्परा के अनुसार), रक्षा पंचमी  (ओड़िशा)*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जवानी में बाल सफ़ेद हो गए हो तो* 🌷
👦🏼 *जवानी में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं  उनको चाहिए कि कोरा आवंले का पाऊडर ( मिश्री मिला हुआ नहीं ) ..अपना पानी पीने का जो घड़ा हो..छोटा सा वो अलग रखें उसमें एक चम्मच पाऊडर डाल दें ..जब भी प्यास लगे वो ही पानी पियें ..तो जवानी या बचपन में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं ..वो फिर से अपना रंग दिखायेंगे |*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अनिद्रा* 🌷
👉🏻 *अनिद्रा के चार कारण हैं -*
1⃣ *कफ की कमी*
2⃣ *दूसरे का हक छीनना*
3⃣ *व्यर्थ की चिंता*
4⃣ *कुछ रोगों के कारण*
🌿 *(1) हरा धनिया का रस व मिश्री मिलाकर " ॐ हंसं हंसः " १०८ बार जप करके पी लें ।*
🐄 *(2) गाय का घी सिर व पैरों के तलवों पर मलें ।*
🐃 *(3) भैंस के दूध से बनी लस्सी दोपहर को पियें ।थोड़ी शक्कर डालके ... पर जोड़ो का दर्द हो, तो लस्सी में खटास होगी तो तकलीफ़ करेगी ... वे लोग न लें ।*
🙏🏻  *(4) "शुद्धे शुद्धे महायोगिनी महानिद्रे स्वाहा" इस मंत्र का जप सोते समय प्रेम पूर्वक करें।*
🙏🏻🙏

पंचक

4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

पूर्णिमा

सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत

मेष - पॉजिटिव - अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। और आपके आत्म सम्मान व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आपका काम बिगड़ सकता है। अपने पर्सनल कामों के अलावा सामाजिक कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आएगी परंतु आपकी समझदारी और काबिलियत द्वारा समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी समय व्यतीत होगा। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है।
नेगेटिव- परिवार के किसी व्यक्ति के विवाहित जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का घर पर हस्तक्षेप ना होने दें। इससे परिस्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। परंतु योजनाओं को गुप्त रखें। कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रूकी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपके आपस में बैठकर सुलझाने से हल भी तुरंत ही निकल जाएगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास व एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अतः अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी। महत्वपूर्ण नए मॉडल भी मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क - पॉजिटिव- किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य ले और उस पर अमल भी करें। आपके लिए बहुत ही शुभदायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी नजदीकी मित्र की वजह से ही नुकसान होने की संभावना बन रही है। अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पारिवारिक व व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बिठाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादा पूर्ण रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रह सकती है। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह - पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से बना पाएंगे। पैतृक संबंधी मामलों को सुलझाने का आज उचित समय है।
नेगेटिव- किसी को उधार पैसा ना दे। नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा आत्म बल मजबूत बनाकर रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग पूरा रहेगा।
लव- अपनी व्यस्तता के बीच जीवन साथी के लिए समय निकालना आपके संबंधों में और नजदीकियां लेकर आएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने अंदर नकारात्मक विचार ना उत्पन्न होने दंे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या - पॉजिटिव- धर्म-कर्म संबंधित कार्यों और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। समाज में भी रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आप सहयोग अवश्य दें। साथ ही ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- आज एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यवसाय में पुनः गति आने की संभावना है। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उस पर दोबारा गंभीरता से सोच-विचार कर लें।
लव- पति-पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए भी विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से सिर दर्द और वमन की स्थिति रह सकती हैं। हल्का खान-पान लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला - पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और इसके उत्तम परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्से की बजाए धैर्य बनाकर रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में प्रोडक्ट्स के उत्पादन में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें, कोई इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों से अपने आप को दूर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी। इसलिए उस पर अवश्य अमल करें। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रिय घटना घटने से अवसाद और भय जैसी स्थिति मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भी अब किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन मुताबिक उपलब्धि नहीं प्राप्त होगी।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी फाइलें वगैराह बहुत अधिक संभालकर रखें, कोई सूचना लीक होने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल व कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा। आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाकर रख सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु - पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही भागा-दौड़ी की वजह से आज अपना समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल में व्यतीत करेंगे। इससे आपकी अपनी आंतरिक ऊर्जा दोबारा से एकत्रित होगी। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति और ज्यादा एकाग्रचित होकर काम कर सकते हैं।
नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंदी जलन की भावना से आपकी आलोचना और अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक एकाग्रता से ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगी और कर्मचारियों के साथ विश्वास पूर्ण संबंध बनाकर रखें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी कोई उत्तम डील होने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार पड़ सकती है। और यह संबंध टूट भी सकते हैं।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी व गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इसलिए हाइजीनिक रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर - पॉजिटिव- आज आपकी मुख्य योजना सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। कोई पुराना दिया हुआ उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रकार की मान-हानि होने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में समय और धन व्यर्थ ना करें। भाइयों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्य में पारदर्शिता रखें। जरा सी असावधानी संबंधों में दरार ला सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लव- जीवन साथी व बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- बहुत अधिक ज्ञान और आध्यात्मिकता की जानकारी पाने में हमेशा आपकी रुचि रहती है। आज भी कुछ अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको जीवन की एक अलग ही सच्चाई महसूस होगी।
नेगेटिव- सारा ध्यान अपने ऊपर केंद्रित रहने की वजह से आप पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपको अपयश का भागीदारी बनना पड़ सकता है। परंतु इन बातों का आपके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा।
व्यवसाय- कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं होगी। परंतु फिर भी परिवारिक लोगों की देखरेख में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कोई भी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।
लव- विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनका असर आपकी पारिवारिक सुख शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। क्योंकि आज चोट लगने की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना खुशनुमा माहौल व्याप्त करेगा। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन के प्रति ज्यादा केंद्रित रहेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आप किसी नुकसान या साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही रिस्की काम जैसे जुआ, सट्टा आदि से भी दूर रहें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारी के साथ चल रहे तनाव से आज किसी की मध्यस्थता द्वारा मुक्ति मिलेगी। और संबंधों में सुधार आएगा। काम की उत्पादन क्षमता में पुनः इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद व सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। तथा प्रकृति के निकट रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे

7 Aug 2020

Aaj 7.8.2020 ka Panchang Samadhan Rashiphal Predictions Birthday-Blessing

Aaj 7.8.2020 ka Panchang Samadhan Rashiphal Predictions Birthday-Blessing
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी 08 अगस्त रात्रि 02:06 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 01:34 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - सुकर्मा 08 अगस्त प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात धृति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी  (चन्द्रोदय रात्रि 09:55), बहुला चतुर्थी (म.प्र.)*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞किसी भी रुके कार्य सिद्धि के लिए नीचे दिए मंत्र का जाप 108 बार करे

ओम् आं हृां क्ष्वीं ओम् हृीं तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

🌷 *बहुला चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण मास) को बहुला चतुर्थी व बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। वर्ष की प्रमुख चार चतुर्थी में से एक यह भी है। इस बार यह चतुर्थी 07 अगस्त, शुक्रवार को है।*
 🌷 *ऐसे करें व्रत* 🌷
👩🏻 *महिलाएं इस दिन सुबह स्नान कर पवित्रता के साथ भगवान गणेशजी की आराधना आरंभ करें। भगवान गणेशजी  की प्रतिमा के सामने व्रत का संकल्प लें। धूप, दीप, गंध, पुष्प, प्रसाद आदि सोलह उपचारों से श्रीगणेशजी का पूजन संपन्न करें। चंद्र उदय होने से पहले जितना हो सके कम बोलें।*
👉🏻 *शाम होने पर फिर से स्नान कर इसी पूजा विधि से भगवान श्रीगणेशजी की उपासना करें। इसके बाद चन्द्रमा के उदय होने पर शंख में दूध, दूर्वा, सुपारी, गंध, अक्षत से भगवान श्रीगणेशजी का पूजन करें और चतुर्थी तिथि को चंद्र्देव को अर्घ दें। इस प्रकार बहुला चतुर्थी व्रत के पालन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही व्रती (व्रत करने वाला) के व्यावहारिक व मानसिक जीवन से जुड़े सभी संकट, विघ्न और बाधाएं समूल नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत संतान दाता तथा धन को बढ़ाने वाला है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
➡ *07 अगस्त 2020 शुक्रवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है  ।*
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 *- 🌺🙏🏻
पंचक

4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

मेष - 
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके लिए समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने के लिए भी उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए समय अच्छी तरक्की मिलने का है।
नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। आप अपना कौशल विकसित कर सकते हैं।
आपका साथी आपके साथ तरक्की करना चाहता है। वे आपके साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं।
आपको सर्दी हो सकती है। मौसम के प्रभाव का ध्यान रखें।

वृष - 
आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।
अपने कामों की प्राथमिकता को सही तरह से तय करके कामों को निपटाएं। आपको सफलता मिल सकती है।
जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय कुछ अनुकूल होगा।
तनाव और दबाव से दूर रहें। ये आपको कमजोर कर सकते हैं।

मिथुन 
आपके लिए दिन पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का रह सकता है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।
आपके मैनेजर आपके प्रजेंटेशन के कौशल से प्रभावित हैं। आपके विचारों की प्रशंसा होगी।
आपका साथी मानता है कि आप बहुत अच्छे हैं। वे आपकी कंपनी से प्यार करते हैं।
आपको बुखार हो सकता है।

कर्क 
आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में अन्य लोगों की तुलना में समस्याएं ज्यादा हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप दूसरों के मुकाबले खुद को कमतर आंकने की गलती ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा।
 आप मीटिंग्स में व्यस्त होंगे और व्यावहारिक मामलों पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है।
आपके लिए कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी भरा हो सकता है। खासतौर पर उन कामों में जिनमें आपको कोई खास निर्णय लेना हो। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।
आज बिना भविष्य के बारे में सोचे, कोई निर्णय ना लें। वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
रिश्तों में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है।
आज आप ज्यादा सोचने और कल्पनाओं के कारण मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए कई काम एक साथ करने का होगा। आपको कई जगहों पर अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें, किसी भी मामले में लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। आपको पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहने का है। नए काम आपको मिल सकते हैं या नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।
किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी बहुत मांग होगी। काम में समर्पित रहें। बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
आपको जल्द ही प्यार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए भी बेहतर रिश्ते मिलने के संकेत हैं।
आपको सिरदर्द रह सकता है। सावधान रहें।

तुला 
आज आप अपने काम को पूरी तरह इंजाय करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है।
काम दिलचस्प रहेगा। आपको नई परियोजनाएं मिलेंगी, आशावादी होंगे।
आपके दोस्त आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवाएंगे, जिसे आप पसंद करते हैं। आप उनके साथ कुछ अच्छा समय गुजार सकते हैं।
 आपको पैर में दर्द हो सकता है। खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतना पड़ेगी।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। किसी आपको अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने लोगों के लिए भी समय निकालना होगा।
पदोन्नति हो सकती है। काम पर विश्वास रखें और दक्षता बनाए रखें।
 आपका पार्टनर डेट पर बाहर जाना चाहता है। आप उन्हें रात के खाने के लिए ले जा सकते हैं।
 आपको माइग्रेन हो सकता है। अगर नींद को लेकर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें।

धनु 
आज आपको हर तरफ से मदद और सांत्वना मिल सकती है। आपके लिए समय बहुत सहयोगात्मक रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपको लोगों से बातचीत में शब्दों के चयन पर काफी ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों से आपके रिश्ते गलतफहमी के कारण बिगड़ सकते हैं।
 आपकी टीम के साथी आपको अपना काम पूरा करने में मदद करेंगे। उनके प्रति कृतज्ञ रहें।
अपने साथी के साथ गलतफहमी हो जाएगी। अपने अहं को एक तरफ रखें।
आपके पैरों में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय या खेलते समय सावधानी रखें।

मकर 
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। समय अनुकूल है लेकिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसमें शुरुआत धीमी ही रखें। एक साथ कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए। आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
कोई नया व्यवसाय आशाजनक लग रहा है। बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए छोटी शुरुआत करें।
आप चाहते हैं कि आप अपने साथी के लिए कमिटेड रहें। उन्हें अपना समय और स्नेह दें।
 फूड पाइजनिंग की आशंका है। बाहरी खाने से बचें। फलों का सेवन ज्यादा करें।

कुंभ - 
आज का दिन आपके लिए यात्रा करने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बात करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव या सुधार करना चाहेंगे, ताकी आप अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकें। आपके लिए आज लोगों का सहयोग मिलने का संकेत है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं।
आप काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए अपनी कम्यूनिकेशन स्कील में सुधार करें।
आपका प्रेमी आपको उनके परिवार से मिलवाना चाहता है। उनसे मिलिए। रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है।
आपको सर्दी हो सकती है। अगर आप एलर्जी से पीड़ित हैं तो विशेष सावधानी रखें।

मीन - 
आज का दिन आपके लिए हर तरफ से बेहतरीन काम करने और विजयी होने के संकेत दे रहा है। आपको किसी से बहुत अच्छी प्रेरणा मिल सकती है। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी कार्यशैली को अपनी मान्यता भी देंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन आज यादगार तरीके से गुजरेगा।
आपका बॉस आपको काम में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। वे आपके करियर में आपकी मदद करेंगे।
आपका प्रेमी आपको उपहार देकर आश्चर्यचकित करेगा। उन्हें प्यार का एहसास कराएं।
 घुटने का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सावधान रहें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

6 Aug 2020

Panchang 6.8.2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Greetings

Panchang 6.8.2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Greetings
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 06 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 12:14 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा सुबह 11:18 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - अतिगण्ड 07 अगस्त प्रातः 05:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:10 से शाम 03:47 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:13* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - फूल काजली व्रत*
 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कजरी तीज* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास के तीसरे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण मास तृतीया तिथि) इस बार (06 अगस्त, गुरुवार) विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह तिथि माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर तथा माता पार्वती के मंदिर में जाकर उन्हें भोग लगाने तथा विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन कजरी तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। कजरी तीज को सतवा तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल-पत्तों से सजे झूले में झुलाया जाता है। चारों तरफ लोक गीतों की गूंज सुनाई देती है।*
🙏🏻 *कई जगह झूले बांधे जाते हैं और मेले लगाए जाते हैं। नवविवाहिताएं जब विवाह के बाद पहली बार पिता के घर आती हैं तो तीन बातों के तजने (त्यागने) का प्रण लेती है- पति से छल कपट, झूठ और दुर्व्यवहार और दूसरे की निंदा। मान्यता है कि विरहाग्नि में तप कर गौरी इसी दिन शिव से मिली थी। इस दिन पार्वती की सवारी निकालने की भी परम्परा है। व्रत में 16 सूत का धागा बना कर उसमें 16 गांठ लगा कर उसके बीच मिट्टी से गौरी की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है तथा विधि-विधान से पूजा की जाती है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *07 अगस्त 2020 शुक्रवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है ।*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि  हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है 
                                  तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र)  पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।
‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

📖 🙏पंचक

4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

पूर्णिमा

सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


मेष - पॉजिटिव- आज पिछले समय से आ रही कुछ पुरानी समस्याओं का निवारण होने से अपने आपको बहुत तनावमुक्त महसूस करेंगे। तथा नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। इसीलिए अपने स्वभाव में सरलता बनाए रखें। घर-परिवार संबंधी कार्यों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उचित नहीं है। इससे उनकी कार्य क्षमता में कमीं आएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की बहुत अधिकता रहेगी। परंतु मेहनत के अनुरूप परिणाम कम ही मिलेंगे। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु पारिवारिक व्यक्तियों को उनकी इच्छा अनुसार कार्य करने का भी अधिकार दंे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम की वजह से अपना ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें तथा आलस को हावी ना होने दें। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होनी शुरू होंगी।
नेगेटिव - घर में बच्चों, दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। क्योंकि किसी गलत रास्ते जाने की आशंका लग रही है। परंतु गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से काम लेने की जरूरत है। परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे परंतु किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपस में संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से थकान व ब्लड प्रेशर जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन - पॉजिटिव- दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर अधिक विश्वास करें। ग्रह गोचर आपको हर परिस्थिति को आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान कर रहा है। आर्थिक स्थिति अब बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी।
नेगेटिव- काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में लोगों का भी सहयोग अवश्य ले। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें इसकी वजह से आर्थिक नुकसान की संभावना लग रही है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर मेहनत के अनुरूप कुछ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से घर में भी आपका सहयोग रहेगा। इससे पति-पत्नी के संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - पॉजिटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में आज अधिकतर समय व्यतीत होगा। तथा पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों में भी कुछ राहत मिल सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सलाह अवश्य लें।
नेगेटिव- भाई-बहनों से आर्थिक समस्या को लेकर किसी तरह का मतभेद उत्पन्न हो सकता है। धैर्य बनाकर रखें तथा संबंधों को खराब होने से बचाएं। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। इस बात का अवश्य ध्यान रखें। क्योंकि दोपहर बाद ग्रह गोचर पक्ष में नहीं है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी प्रकार की रुकावट आने से तनाव रह सकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। तथा इन परिस्थितियों को आप ही सुलझा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह - पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाकर रखना सिंह राशि वालों का विशेष गुण है। तरक्की के नए रास्ते खुलने में भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। तथा इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। इनका भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- संतान संबंधी किसी प्रकार की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के किसी प्रोजेक्ट में विफलता के कारण उनके आत्मबल में कमीं आ सकती है। अतः धैर्य बनाकर रखें। माता-पिता को भी बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। इससे उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। आपका उन पर विश्वास रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में इगो की वजह कुछ अलगाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ समस्या रह सकती है। गरिष्ठ और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - पॉजिटिव- भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास करें। कर्म करने से भाग्य स्वतः ही साथ देना शुरू कर देगा। और सफलता भी निश्चित ही है। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग और सलाह अवश्य लें।
नेगेटिव- कभी-कभी शक और क्रोध की वजह से भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखने की आवश्यकता है। और थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचा सकती है।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों व संपर्क सूत्रों पर अधिक ध्यान दें। बड़े और लाभदायक आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों को नौकरी से संबंधित कोई आवेदन पत्र आने की संभावना है।
लव - प्रेम संबंध में व्यर्थ समय ना नष्ट करें। जीवन साथी व परिवार की सलाह आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण की वजह से थकान व तनाव रह सकता है। सकारात्मक सोच रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - पॉजिटिव- अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उस पर और अधिक सुधार लाने में सक्षम रहेंगे। तथा इसके आपको सकारात्मक परिणाम भी जल्दी ही हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपने शिक्षा के प्रति एकाग्र चित होना उन्हें कोई उपलब्धि भी प्राप्त करवा सकता है।
नेगेटिव- माता-पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से किसी भी प्रकार का मतभेद ना होने दें। तथा उनका मान-सम्मान अवश्य बनाकर रखें। आज अधिकतर काम घर में ही रहकर पूरा करें। क्योंकि किसी भी प्रकार की यात्रा के नकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और आपके संपर्क सूत्र बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। इन बातों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। और समय का भरपूर सदुपयोग करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अपने किसी कार्य के प्रति उचित परिणाम हासिल करने से कोई परितोष प्राप्त हो सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बनाकर रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ मेल मिलाप बदनामी का भी कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव व डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक - पॉजिटिव- अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है तो आज बहुत ही आसानी से उसका हल निकल सकता है। इसीलिए सकारात्मक तरीके से इस पर कार्य करें। आज का दिन आपको सफलता देने वाला है इसलिए अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने पर भी अपना ध्यान लगाएं।
नेगेटिव- बहुत अधिक भावुकता से बचें। क्योंकि किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। साथ ही बाहरी गतिविधियों और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी भावुकता और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। इसका नकारात्मक असर आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहितो के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- काम के अधिक बोझ की वजह से थकान व तनाव रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

धनु - पॉजिटिव - आज भविष्य संबंधी कोई भी योजना ना बनाकर वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि ग्रह गोचर आपके कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपकी कई दुविधाओं का हल निकालेगा।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूलने से बहुत अधिक तनाव उत्पन्न होगा। परंतु चिंता ना करें वस्तु घर पर ही है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। शांति बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। तथा सामान की क्वालिटी को और अधिक बेहतर रखना जरूरी है। इससे भविष्य में बेहतरीन आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें, वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है।
लव- दिनभर की भागदौड़ के बाद पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से दोबारा ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और बीपी की समस्या से संबंधित व्यक्ति रूटीन चेकअप के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मकर - पॉजिटिव- सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से सफलता अवश्यंभावी हैं। साथ ही किसी सामाजिक संस्था के साथ सराहनीय काम करने से आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खास लाभदायक है।
नेगेटिव- साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि अधिकार पूर्ण वाणी व स्वभाव आपकी साख को हानि पहुंचा सकता है। जिससे आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ अपने संबंधों को खराब ना करें, इसका असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही ध्यान पूर्वक कार्य करें।
लव- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी विपरीत लिंग के मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- चेस्ट से संबंधित कफ, कोल्ड जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाला है। इसलिए इस योजना पर गंभीरता से विचार करें। घर की साज-सज्जा या बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से अहम की वजह से कुछ कटुता आ सकती है। जिसकी वजह से सभी को तनाव रहेगा। परंतु घर के बुजुर्गों की सलाह से रिश्ते पुनः मधुर हो जाएंगे। आपको भी अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से आप व्यवसाय में जो बदलाव संबंधी कुछ नीतियां बना रहे थे। आज उन पर काम करने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने ऑफिस में स्थान परिवर्तन की संभावना लग रही है।
लव- विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से बचें। क्योंकि बच्चों से किसी प्रकार अपमानित होने के योग बन रहे हैं। अपना पूरा ध्यान परिवार की खुशियों में ही लगाएं।
स्वास्थ्य- बदहजमी व गैस जैसी दिक्कत रहेगी। गरिष्ठ व मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। आपकी प्रतिभाएं और क्षमताएं आज आपके पक्ष में बेहतरीन स्थितियां बना रही है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए ही नुकसान का कारण बन जाती है। सबको खुश रखने की बजाय संबंधों को अच्छा रखते हुए अपने काम पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- मार्केटिंग में मीडिया से संबंधित व्यवसाय आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। दूसरों पर विश्वास रखने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और स्वनिर्णय पर अधिक ध्यान दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक स्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। एनर्जी वर्धक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 

  
शुभ वर्ष :  2022, 2026   
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

5 Aug 2020

Panchang 5.8.2020, Rahukal, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday Blessings

Panchang 5.8.2020, Rahukal, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday Blessings
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 05 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 10:50 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 09:31 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - शोभन 06 अगस्त प्रातः 05:08 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:10 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:13* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - हिंडोला समाप्त*
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वस्तिक से सुरक्षा* 🌷
卐 *जिन के घर में क्लेश हो , वे अपने घर में ९ /९ (९ इंच लंबा -९ इंच चौड़ा) का स्वस्तिक बना के दीवार पे लगाए... ....उस के घर में अशुभ और अमंगल नही होता।*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *स्वस्थ्य की युक्तियां* 🌷
👉🏻 *रात्रि को गोभी खाना -गो-मांस खाने से भी ज्यादा हानिकारक है|*
👉🏻 *रविवार को अदरक -आरोग्य को हानि करता है|*
👉🏻 *धूप से आकर पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ता है (पेशाब की बीमारी नही मिटती) |*
👉🏻 *लोहे के बर्तन में दूध उबालकर पीने से रक्त बढ़ता है|*
👉🏻 *सरसों की साग स्वास्थ्य के लिए अच्छी नही|*
👉🏻 *उड़द की दाल स्वस्थ्य के लिए नुकसान करती है, मूंग की दाल फायदा करती है|*
👉🏻 *रसगुल्ला , पनीर ये tumor का सामान है , बीमारी का सामान है |*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
अगर कोई व्यक्ति नजर दोष से पीड़ित है तो उसे लिटा दें फिर फिटकरी के टुकड़ों से सिर से लेकर पांव तक सात बार वार लें। ध्यान रखें कि पांव तक ले जाते समय तलवे पर फिटकरी जरूर लगाएं। फिर इसको आग में डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा।
🌷 *कार्य में सफलता पाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *कहते हैं कोई भी शुभ काम करना हो...घर में कोई मांगलिक प्रसंग हो तो १०८ बार " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय |" यह १२ अक्षर का नाम बोलके शुरुआत करें तो उस काम में सफलता प्राप्त होती है |*
🙏🏻 *-पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - पॉजिटिव - आज वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए किसी अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत शुरू हो सकती हैं।
नेगेटिव - किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई बहनों के बीच कहासुनी हो सकती है। घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं। धर्म के नाम पर कोई आपका नुकसान कर सकता है, इसलिए सावधान रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। धन संबंधी लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी रखें, क्योंकि धोखा होने की संभावना लग रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र के अचानक ही मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से गले में कुछ इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष - पॉजिटिव- समाज व रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के भी मिलने से मन उदास रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अगर किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। इसके बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। नौकरी में भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से नजदीकी रिश्तेदारों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, आज वे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे। और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- परंतु आपको भी अपने स्वभाव से इगो को खत्म करना आवश्यक है। जिससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करना आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दूसरों के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच फूट पैदा हो सकती है। इसलिए अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ऑफिस में पॉलिटिक्स के शिकार होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य- कफ, कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा , भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिससे बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी दुखद समाचार के मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। परंतु आप जल्दी ही सहज हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा। तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गिरने या एक्सीडेंट आदि से चोट लगने की संभावना बन रही है। बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- विद्यार्थियों को अपनी नौकरी संबंधी किसी क्षेत्र में इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य पर प्रयासरत रहे। अपने उसूलों और सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजातों को बहुत अधिक संभालकर रखें क्योंकि अगर खो गए तो प्राप्ति नामुमकिन लग रही है। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके द्वार खटखटा रही है। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी उनकी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लव- अपनी व्यस्तता में से कुछ समय परिवार व बच्चों के लिए निकालना भी आवश्यक है। इससे परिवार में आपकी रेस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या - पॉजिटिव- प्रभावशाली व प्रतिभावान लोगों के साथ में अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपके आप आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान न देने की वजह से कुछ नजदीकी लोग आपसे नाराज रह सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर आप अपने कर्म पर लगे रहे। परंतु घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान अवश्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सामान की क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर ध्यान रखें। क्योंकि कुछ सामान की वापसी होने की आशंका लग रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक एकाग्र चित्त रहें। क्योंकि कोई नौकरी संबंधी अशुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती हैं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- तुला राशि के लोग बहुत ही अधिक संतुलित प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में किसी के विवाह से संबंधित कोई योजना बनेगी।
नेगेटिव- आज किसी भी प्रकार की यात्रा से कुछ नुकसान होने की संभावना लग रही है इसलिए यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है।
व्यवसाय- आर्थिक गतिविधियों में अभी कोई सुधार होने की संभावना नहीं है। परंतु भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना आवश्यक है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- घर के किसी भी मामले को हल करने के लिए जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान सजग रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक - पॉजिटिव- कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट आज मिलने से आर्थिक समस्याएं काफी हद तक हल हो जाएंगी। तथा टेंशन भी दूर होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपकी परेशानियों में सहायक सिद्ध होगा।
नेगेटिव- आज दोस्तों और बेकार के कामों में अपना समय व्यर्थ ही व्यतीत ना करें। क्योंकि इनकी वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज मन कुछ विचलित होने की वजह से ध्यान नहीं लग पाएगा तथा निर्णय लेने में भी कुछ असहज महसूस करेंगे। इसलिए कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी भावनाओं को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- अपने आप में आत्म बल की कमीं महसूस करेंगे। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमीं आएगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

धनु - पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व व आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे। और इसकी वजह से आप अपने कार्यों को ही बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे।
नेगेटिव- आय के साधन अभी सामान्य ही रहेंगे। इसलिए अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर रखना आवश्यक है। पैसे के मामले में हाथ तंग रह सकता है परंतु इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना ही उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी। परंतु मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद आर्डर मिल सकते हैं। इसलिए पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर कुछ तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मकर - पॉजिटिव- संतान को विदेश से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का भी प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ छोटी सी बात को लेकर किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है। अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में गतिविधियां बेहतर रहेंगी। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य- गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ - पॉजिटिव- यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो सूझबूझ और विवेक से काम लें। फैसला आपके पक्ष में होगा। साथ ही किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लें। भावुकता में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, उनके द्वारा किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। प्रमोशन भी हो सकता है।
लव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से घर के लिए भी समय अवश्य निकालें। घर के लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय की थकान भरी दिनचर्या से आज राहत मिलेगी। साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। जमीन-जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत अधिक ध्यान से करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो सकती है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय से संबंधित किसी भी प्रकार के प्लान को दूसरों से शेयर ना करें। नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इसमें बहुत अधिक सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अकारण ही किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular