Showing posts with label astro_solution. Show all posts
Showing posts with label astro_solution. Show all posts

4 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-04-2020 Mahadev Blessings4You

“The greatest power in existence is Shiva. Shiva means nothingness. Nothingness, the very basis of Everything.” – Sadhguru

Namah Shivay!


This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 04-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image

श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।
Shree Dakshinmukhi Mahakaleshwar Jyotirling Bhasm Aarti Shringar Darshan.
आश्विन कृष्ण द्वितीया, विक्रम संवत २०७७
०४ सितंबर २०२० (शुक्रवार)

Image

Image

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार महाराज एवं माता पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन.
अश्विन कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार स.2077(03/09/20)

Image

Image

श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 04 सितंबर 2020,
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया - शुक्रवार

Image

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर
अष्टम ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र

Image

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image


जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP

3 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-03-2020 Mahadev Blessings4You




Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 03-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image


श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन 03.09.2020


Image

Image

Image

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन.
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा बुधवार स.2077 (02/09/20)



Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 03 सितंबर 2020, भाद्रपद कृष्ण प्रथम - गुरूवार
प्रातः शृंगार

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP




2 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-02-2020 Mahadev Blessings4You

All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!

Image
SHRI_KEDARNATHJI

Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

Image

Image

Image

Image

जय श्री महाकाल
श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।

Image


Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 02 सितंबर 2020, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा - बुधवार
प्रातः शृंगार

Image


श्री त्र्यंबकेश्वर आद्य ज्योतिर्लिंग भस्म विभूषित दर्शन नाशिक महाराष्ट्र से

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन
भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी मंगलवार स.2077 (01/09/20)


Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नंदी महाराज दर्शन

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का सोमवार सवारी नगर भ्रमण हेतु प्रयुक्त विशेष चतुर्मुखी रजत विग्रह दर्शन

Image

आज के मंगल दर्शन बाबा केदारनाथ धाम के देव भूमि उत्तराखंड से

Image

Image


श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
अष्टम_ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र- भारत
संध्या आरती दर्शन
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव

जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP


15 Aug 2020

Aaj 15-8-2k20 ka Panchang, Rashiphal, Samadhan

समस्त देशवासियों को
74 वें स्वतंत्रता दिवस की
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं




आज का हिन्दू पंचांग 

दिनांक 15 अगस्त 2020 

दिन - शनिवार 

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076) 

शक संवत - 1942 

अयन - दक्षिणायन 

ऋतु - वर्षा 

मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण) 

पक्ष - कृष्ण 

तिथि - एकादशी दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात द्वादशी 

नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 06:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा 

योग - हर्षण सुबह 09:09 तक तत्पश्चात वज्र 

राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:55 तक 

सूर्योदय - 06:18 

सूर्यास्त - 19:07 

दिशाशूल - पूर्व दिशा में 

व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी, स्वतंत्रता दिवस 


विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)


विष्णुपदी संक्रांति


जप तिथि : 16 अगस्त 2020 रविवार को ( विष्णुपदी संक्रांति )

पुण्य काल सुबह दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक |

विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)



शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु


सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |

अजा एकादशी


यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |


इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी


संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |


पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल


मेष - पॉजिटिव - धर्म-कर्म और आध्यामिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है।

नेगेटिव- घर के किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी गतिविधियां नहीं रहेंगी। परंतु फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को छुट्टी के बावजूद ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन तथा हास-परिहास में भी समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6



वृष - पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव के संबंध में कुछ कार्य होना संभव है।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी।

व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट आदि इकट्ठे करने का है। अपनी पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। नौकरी पेशा व्यक्ति आज अपनी छुट्टी का भरपूर एंजॉय करेंगे।

पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



मिथुन - पॉजिटिव- आज छुट्टी का भरपूर फायदा उठाएंगे। हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।

नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना उचित है।

व्यवसाय- आज व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। परंतु आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों से काम संबंधी सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको कुछ आर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3



कर्क - पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएगा।

नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय- अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। जोकि फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस के मित्रों के साथ गेट टुगेदर हो सकता है।

जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।

स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी नकारात्मक वातावरण के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8



सिंह - पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्ति के साथ नोकझोंक हो सकती हैं जिसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी व्यवसायिक कार्यों में समय लगाना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु लापरवाही ना बरतकर तुरंत दवाई लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8



कन्या - पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। जिससे पारिवारिक सदस्यों में खुशी और उत्साह भरा वातावरण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें। आपकी जरा सी सावधानी परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं घर में बनेगी और पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी व योगदान आपके कार्यों को कोई नई दिशा भी प्रदान कर सकता है।

पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



तुला - पॉजिटिव- घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व खुशी आपको सुखद अनुभूति करवाएगी। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

व्यवसाय- आज ऑफिस वगैराह बंद होने की वजह से आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। प्रदूषण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



वृश्चिक - पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए सबको अपने अनुसार भी कार्य करने की स्वतंत्रता दें। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाकर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी का उपयोग अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

घर के कार्यों में आपका सहयोग करना जीवन साथी को खुशी प्रदान करेगा। इससे घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6



धनु - पॉजिटिव- सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आज समय व्यतीत करना आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां प्रदान करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।

नेगेटिव- आज कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगी।

पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठकर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



मकर- पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशविरा होगा। उसकी राजनीतिक पावर आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी होने की वजह से कार्यक्षेत्र बंद रहेंगे। इस समय का सदुपयोग आप अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें।

पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2



कुंभ - पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आप भी भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय- आज मार्केट बंद होने के बावजूद आपको कार्य क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत करना पड़ेगा। क्योंकि आप कार्य में जो परिवर्तन लाए हैं उसके लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

पति-पत्नी में कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1



मीन - पॉजिटिव- अपना अधिकतर समय बागवानी करने व प्रकृति के समीप रहकर व्यतीत करें। आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून प्राप्त होगा। अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। इससे आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर नकारात्मक वातावरण व्याप्त हो सकता है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है। अपने सामान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- आज कार्यालय बंद होने की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। इसलिए आज पूरा दिन अपने पर्सनल कामों को निपटाने में लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।

आज का दिन घर में व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों में खुशी रहेगी। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

   




दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

14 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

Aaj Ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग

14 August 2020



पंचांग


दिनांक 14 अगस्त 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - दशमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र - मॄगशिरा पूर्ण रात्रि तक
योग - व्याघात सुबह 09:48 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल - सुबह 08:40 से सुबह 09:32 तक
सूर्योदय - 06:18
सूर्यास्त - 19:08
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण -
विशेष -
एकादशी व्रत के लाभ


14 अगस्त 2020 शुक्रवार दोपहर 02:02 से 15 अगस्त शनिवार को दोपहर 02:20 तक एकादशी है ।
विशेष - 15 अगस्त शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।
एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।


अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है


तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।
एकादशी के दिन करने योग्य

एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा


एकादशी के दिन ये सावधानी रहे


महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...



पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल - सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन


मेष - पॉजिटिव- मेष राशि के लिए ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रहा है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तथा आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवा वर्ग को भी कोई मन मुताबिक कार्य बनने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव - परंतु किसी समय भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति भी धीमी ही रहेगी। इसलिए संयम बनाकर रखना आवश्यक है। नौकरी संबंधी कार्यों में भी परिस्थितियां विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं।
दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होना तनाव को दूर करके मन प्रफुल्लित करेगा। तथा परिवार के लोग भी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


वृष - पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे। अंदर छिपी हुई प्रतिभा और नॉलेज को पहचाने तथा उपयोग करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा सोच विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि रूके हुए पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी उनके उचित परिश्रम के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।
परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव, दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क - पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते है। इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे।
परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत पर रह सकती हैं। पानी अधिक से अधिक ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2


सिंह - पॉजिटिव- इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


कन्या - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में जो रुकावटें आ रही थी, आज उन कार्यों का पूरा होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है। कोई पेमेंट भी करना पड़ सकती है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ेगी।
व्यवसाय- किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही घनिष्ठता होगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है।
घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


तुला - पॉजिटिव- आज बाहर की गतिविधियों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित करें। तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपके नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी।
आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। तथा आपके संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमीं आ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उससे आपके स्वास्थ्य तथा पर्सनैलिटी में बहुत अधिक सुधार आएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


धनु - पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है।
नेगेटिव- अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं। प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ में कहासुनी होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
घर का वातावरण संतुलित बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3


मकर - पॉजिटिव- आज दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत भरी स्थिति रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना नुकसान ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट हासिल हो सकता है।
विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार हो सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8


कुंभ - पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा समाजसेवी संस्थाओं में आपकी विशेष रूचि रहेगी। इसकी वजह से आप सम्मानित भी होंगे। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही किसी पड़ोसी के साथ ही इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।
व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे कार्यों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। यह आर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें।
आपके कार्य में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
नेगेटिव- स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। जल्दबाजी आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। जिससे घर का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है।
व्यवसाय- मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से बोस या उच्च अधिकारी उनके लिए कुछ उपलब्धियां प्रदान कर सकते हैं।
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें। इससे सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी




12 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Janmashtami Katha, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞




⛅ *दिनांक 12 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण*

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 11:17 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 13 अगस्त प्रातः 03:27 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - वृद्धि सुबह 09:26 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:32 से दोपहर 02:08 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17*

⛅ *सूर्यास्त - 19:09*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत), (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव), बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 11:17 तक)*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*

🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें |*

🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी को आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण हैं | आप हम प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*

🙏 *तब मैंने मठुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*

🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*

🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खंग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खंग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिय नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें |*

🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी का स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*

🌷 *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*

*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*

🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*

🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें |*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*

*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*

*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*

*गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*

*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*

*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*

*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*

*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वहा विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चोवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

https://chat.whatsapp.com/FG2XkCJgL2A169wZv99Fdb

पंचक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।
पूर्णिमा
सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत 

=================================

मेष -


आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ आराम में गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम और उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में काम की संख्या कम होगी। आप करियर के प्रति अधिक केंद्रित होंगे।

- रिश्तों में चीजें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

हेल्थ - स्वास्थ्य खराब समय से गुजर रहा है। सावधान रहें।

वृषभ -


आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। आपको कुछ मामलों में आज काफी परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा। अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें, परिस्थितियों को कुछ शांति और धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।

करियर - निवेश का सही समय है। आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को गलत जगह पर बर्बाद करेंगे।

अपने साथी से बिना किसी अपेक्षा के रिश्ते में अपना योगदान करने का दिन है।

हेल्थ - कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।
 

मिथुन -


आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।

करियर - कोई बहुत जरूरी काम टल जाएगा। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें।

किसी निश्चित व्यक्ति की अनुपस्थिति आपको कई बार बेहद भावुक करेगी और गुस्सा दिलाएगी। आपके रिश्ते बहुत सारे नियमों से बंधे होंगे।

हेल्थ - गहरी सांस लेना आपकी भावनाओं को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। ये आपको तनाव से दूर रहने में मदद करेगा। 

कर्क -


आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए। निवेशक निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।

करियर - कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे।

संबंधों की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों के वशीभूत होने से सावधान रहें। ॉ

हेल्थ - आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 

सिंह -


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है। आप कुछ मामलों में चीजों को संभाल पाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती है। आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।

करियर - आर्थिक मामलों में आज काफी व्यस्तता रह सकती हैं। निश्चित निवेश और निर्णयों पर पछता सकते हैं, इसलिए जरूरी फैसलों को टाल दें।

प्रेम के मामले में आप खुद को उदास महसूस करेंगे। क्रोध और दर्द को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

हेल्थ - स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है। 

कन्या -


आज का दिन कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।

कैरियर - कार्य स्थल पर और कैरियर में एक प्रोडक्टिव समय है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए।

कुछ समय अकेले बिताएं। वर्तमान संबंध तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने साथी को कुछ स्थान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ - अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, थकान और तनाव दूर करने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं। 

तुला -


आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशान करने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। कुछ मामलों से परेशान हो सकते हैं। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में आप दूसरों पर बहुत हावी हो सकते हैं।

प्रेम में आप खुद को अनिश्चितता से निश्चितता की ओर बढ़ते हुए पाएंगे। एक नया रिश्ता कार्ड्स पर है।

हेल्थ - अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है। 

वृश्चिक -


आज का दिन आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस करा सकता है। आपके लिए चीजें वैसे ही कुछ परेशानी भरी हो सकती हैं। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।

करियर - पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।

आप किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे लेकिन एक पिछले रिश्ते के अनुभव आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।

हेल्थ - आपको डिटॉक्स डाइट पर जाने की जरूरत है। व्यायाम करना शुरू करें।

धनु -


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। दिन कुल मिलाकर काफी अच्छा और लाभ देने वाला रह सकता है।

करियर - नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए अच्छा समय है। एग्रेसिव और साहसी बनें। किसी समस्या का हल अचानक दिखाई देगा।

भावनात्मक रूप से यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे।

हेल्थ - आपको बहुत सारी नींद और आराम की आवश्यकता है। आप ओवरएक्टिव हो सकते हैं। ध्यान तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

मकर -


आज काम में थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।

करियर - आपके करियर के मोर्चे पर कुछ चीजें अभी थोड़ी रुकी हुई लगेंगी।

रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक समय रहेगा।

हेल्थ - आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है। सावधान रहें।

कुंभ -


आज का दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर की राह में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।

करियर - करियर में स्पष्टता और तरक्की आएगी। शेयर और अन्य निवेश के लिए अच्छा समय है।

एक नया रिश्ता एक गंभीर प्रतिबद्धता में बदल जाएगा। शादी निश्चित रूप से उन लोगों के लिए कार्ड पर है जो इसके लिए तैयार थे।

हेल्थ - आपके मन में बहुत खटपट चल रही है। आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है।

मीन -


आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता का है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले लोग, निवेश करने का एक सही समय। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।

करियर - आप में से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन या बदलाव का निर्णय लेने का समय है।

अविवाहितों के लिए नए साथी के मिलने के योग हैं। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी।

हेल्थ - सिर दर्द और गले की समस्याओं पर नजर रखें। ये गंभीर रुप ले सकती हैं। सावधानी रखें 


  


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

   
   

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular