Showing posts with label #samadhan. Show all posts
Showing posts with label #samadhan. Show all posts

3 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-03-2020 Mahadev Blessings4You




Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 03-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image


श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन 03.09.2020


Image

Image

Image

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन.
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा बुधवार स.2077 (02/09/20)



Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 03 सितंबर 2020, भाद्रपद कृष्ण प्रथम - गुरूवार
प्रातः शृंगार

Image

केदारनाथ जी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP




2 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-02-2020 Mahadev Blessings4You

All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!

Image
SHRI_KEDARNATHJI

Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

Image

Image

Image

Image

जय श्री महाकाल
श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।

Image


Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 02 सितंबर 2020, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा - बुधवार
प्रातः शृंगार

Image


श्री त्र्यंबकेश्वर आद्य ज्योतिर्लिंग भस्म विभूषित दर्शन नाशिक महाराष्ट्र से

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन
भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी मंगलवार स.2077 (01/09/20)


Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नंदी महाराज दर्शन

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का सोमवार सवारी नगर भ्रमण हेतु प्रयुक्त विशेष चतुर्मुखी रजत विग्रह दर्शन

Image

आज के मंगल दर्शन बाबा केदारनाथ धाम के देव भूमि उत्तराखंड से

Image

Image


श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
अष्टम_ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र- भारत
संध्या आरती दर्शन
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव

जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP


9 Aug 2020

Panchang 09-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Panchang 09-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Hindu Panchang 09.08.2020

   

🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - रेवती शाम 07:07 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - धृति सुबह 06:46 तक तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:23 से शाम 07:00 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:16*
⛅ *सूर्यास्त - 19:11*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रांधण-हल षष्ठी, षष्ठी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *जन्माष्टमी* 🌷
*भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, 
वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है | - ब्रह्मवैवर्त पुराण*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

  


🌷 *गर्भवती देवी के लिये–जन्माष्टमी व्रत* 🌷
*जो गर्भवती देवी जन्माष्टमी का व्रत करती हैं..... उसका गर्भ ठीक से पेट में रह सकता है और ठीक समय जन्म होता है..... ऐसा भविष्यपुराण में लिखा है |*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और स्वयं ही इसकी ओर आकर्षित होती है, यह बहुत ही प्रभाव शाली उपाय माना गया है। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रंक को भी राजा बना देती है। दक्षिणावर्ती शंख को सोम-पुष्य योग में घर में रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।


🌷 *हजार एकादशी का फल देनेवाला व्रत* 🌷
🙏 *जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है । उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात, जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्व है ।*
🙏 *भविष्य पुराण में लिखा है कि जन्माष्टमी का व्रत अकाल मृत्यु नहीं होने देता है । जो जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, उनके घर में गर्भपात नहीं होता ।*
🙏 *एकादशी का व्रत हजारों - लाखों पाप नष्ट करनेवाला अदभुत ईश्वरीय वरदान है लेकिन एक जन्माष्टमी का व्रत हजार एकादशी व्रत रखने के पुण्य की बराबरी का है ।*
🙏 *एकादशी के दिन जो संयम होता है उससे ज्यादा संयम जन्माष्टमी को होना चाहिए ।*
*बाजारु वस्तु तो वैसे भी साधक के लिए विष है लेकिन जन्माष्टमी के दिन तो चटोरापन, चाय, नाश्ता या इधर - उधर का कचरा अपने मुख में न डालें ।*
🙏 *इस दिन तो उपवास का आत्मिक अमृत पान करें ।अन्न, जल, तो रोज खाते - पीते रहते हैं, अब परमात्मा का रस ही पियें । अपने अहं को खाकर समाप्त कर दें।*
 🙏
पंचक


4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


प्रदोष


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


अमावस्या


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


पूर्णिमा


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


मेष (Aries)
पॉजिटिव- आज कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। वैसे भी आज आपको हर काम में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य को संपन्न करें। सामाजिक गतिविधियों में भी आप सम्मानित होंगे।
नेगेटिव- मित्र या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियांे से अनभिज्ञ ना रहंे। यह लोग आपके खिलाफ कोई गलत योजना या अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से समाज में बदनामी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा संपन्न होगी। जो आपके भविष्य संबंधी उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगी। अगर व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत की भी योजना बन रही है, तो उस पर भी अमल करने का उचित समय है।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियों का असर हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3


वृष (Taurus)
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों पर अपना पूरा ध्यान लगाएं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।
नेगेटिव- आज अपने बाहरी संपर्कों से दूर रहें। क्योंकि आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। और किसी साजिश का शिकार होने की आशंका लग रही है। अपनी फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आय के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- अपनी गतिविधियों में जीवन साथी को शामिल करना दोनों के संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्ग की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


मिथुन (Gemini)
पॉजिटिव- आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आप को सम्मानजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय ना व्यर्थ करें। कभी-कभी बहुत अधिक अहम व घमंड रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
व्यवसाय- अपना समय व्यर्थ करने की बजाय प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में लगाएं। यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में भी सारे फैसले स्वयं ही लें।
लव- जीवन साथी के साथ किसी बाहरी व्यक्ति को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और गैस जैसी परेशानी रहेगी। तली-भुनी व बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8


कर्क (Cancer)
पॉजिटिव- आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद और सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- अगर किसी प्रकार के ऋण लेने की योजना बन रही है, तो आज उसे स्थगित रखने में ही भलाई है। प्रतिद्वंदी आपके लिए कुछ परेशानी का कारण बन सकते हैं। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। उनकी मिलीभगत कुछ नुकसान पहुंचा सकती है। जरा सी सावधानी रखना आपके कार्यक्षेत्र के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार सुचारू रूप से चलता रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय की टेंशन को घर में ना आने दें।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


सिंह (Leo)
पॉजिटिव- आज भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती हैं। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। साथ ही किसी अटके हुए काम को पूरा करने का भी उचित समय है।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। रूपए पैसे के मामले में भी किसी पर विश्वास ना करके खुद ही सभी गतिविधियों को संभाल लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां अब बेहतर हो रही हैं। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी परंतु उनकी वजह से कार्य नहीं रुकेगा। परंतु कार्यस्थल की गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है।
लव- जीवन साथी के साथ उचित तालमेल बिठाकर रखने का विशेष प्रयास रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या छाती में दर्द जैसे परेशानी हो सकती है। एसिडिटी का इलाज जरूर लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


कन्या (Virgo)
पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म से ही भाग्य बनेगा। आज संतान की शिक्षा में कैरियर संबंधी कोई अच्छी सूचना मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- बहुत अधिक भावुकता होने जैसी कमजोरी पर विजय हासिल करें। क्योंकि कुछ लोग इसकी वजह से आपका कुछ गलत फायदा उठा लेते हैं। साथ ही धैर्य बनाकर रखें। अत्यधिक गुस्सा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- कहीं पैसा निवेश करने से बचें। क्योंकि किसी धोखाधड़ी में फंसने की आशंका लग रही है। व्यवसायिक गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। परन्तु उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी।
लव- परिवार में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। जबकि प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। खानपान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6


तुला (Libra)
पॉजिटिव- तुला राशि के व्यक्ति संतुलित स्वभाव के होते हैं। आज आपके स्वभाव में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ और अशुभ प्रत्येक पक्ष में सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से से ना लेकर सूझबूझ से काम लें। नहीं तो अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। बेहतर तो यही होगा कि उस स्थान से हट ही जाएं।
व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध खराब ना करें। इसका असर आपकी व्यवसायिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। ऑर्डर मिलने में भी कमीं आ सकती है। इसलिए हर निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक लेना पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2


वृश्चिक (Scorpio)
पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत अधिक उपयोगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखिए किसी प्रकार का भी अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। नीतियों में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। जनसंपर्क पहले से अधिक विस्तृत होगा।
लव- स्वभाव में क्रोध और चिडचिडेपन का प्रभाव वैवाहिक जीवन और परिवार पर पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5


धनु (Sagittarius)
पॉजिटिव- धर्म-कर्म और अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। आप अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे। इस स्वभाव का असर आपके काम और परिवार दोनों पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ेगा।
नेगेटिव- आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु इस समय धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। संतान को उसकी किसी समस्या का हल करने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसलिए अपने काम को बहुत अधिक गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दे। सहकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना आवश्यक है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से दिनचर्या व्यवस्थित रखना ही उचित है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


मकर (Capricorn)
पॉजिटिव- आपका शांतिप्रिय व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनता है। आज भी आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। बाहर की गतिविधियों व जनसंपर्क को पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।
नेगेटिव- परंतु सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बहुत अधिक समय व्यर्थ ना करें। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की आशंका है। पारिवारिक कार्य में भी अधिक हस्तक्षेप ना करें।
व्यवसाय- इस समय खर्चों की स्थिति बनी हुई है। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। कार्य क्षेत्र की गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा ।
लव- जीवनसाथी व परिवार का साथ आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा दांपत्य जीवन में भी सरसता आएगी।
स्वास्थ्य- इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5


कुंभ (Aquarius)
पॉजिटिव- आपका कर्म और पुरुषार्थ आपके हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। घर से संबंधित कार्यों में आज आपका विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। घर की साज-सज्जा या सुधार संबंधी योजना पर भी विचार होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि संबंधों में कुछ खटास उत्पन्न होने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। जिसका कारण किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।
व्यवसाय- आज अपना अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। अभी लाभ के मार्ग कुछ मंद रहेंगे। परंतु अचानक ही किसी काम के बनने से आपकी आर्थिक समस्या भी हल हो जाएगी।
लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर रहेगा कि आपस में बैठकर मामले को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- उमस भरे वातावरण की वजह से चक्कर और घबराहट महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


मीन (Pieces)
पॉजिटिव- अगर किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है तो मन की आवाज पर कार्य करें। भविष्य में यह पॉलिसी लाभदायक रहेगी। इस समय लाभ संबंधी ग्रह स्थिति चल रही हैं। नई उपलब्धियों के मिलने के भी योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है। बच्चों की समस्याओं के हल ढूंढने के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही उचित है। क्योंकि इस समय वातावरण ठीक नहीं है। इसलिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी दोनों का घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखना पारिवारिक और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी मनःस्थिति को सामान्य बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7




जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।





शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

24 Jul 2020

Aaj ka Panchang 24-07-2020, Samadhan

Aaj ka Panchang 24-07-2020, samadhan
#nagpanchmi #puja
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 24 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 04:03 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग - वरीयान् सुबह 08:59 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:10*
⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक-दुर्वा गणपति चतुर्थी*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *नागपंचमी* 🌷
🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*
🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 25 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*
 🌷 *पूजन विधि* 🌷
🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*
🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*
*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*
*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*
*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*
*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*
🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*
🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*
*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*
*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*
*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*
🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*
🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*
🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍
🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते है।
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - पॉजिटिव - आज आपके स्वभाव में भरपूर उदारता और भावुकता रहेगी। साथ ही घर-परिवार के संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों और मित्रों से संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे हैं।
नेगेटिव - परंतु किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कोई बातचीत या महत्वपूर्ण काम करने से पहले उसके बारे में छानबीन व जांच-पड़ताल अवश्य करें, कुछ धोखा होने की संभावना भी लग रही है। आज स्वभाव में चंचलता भी रहेगी।
व्यवसाय - नौकरीपेशा लोगों को तो अभी वर्तमान में चल रहे कार्यों पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के परिवर्तन करने की चेष्टा ना करें, क्योंकि अभी कोई फायदा नहीं है। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी।
लव - आपकी अपने जीवन साथी और घर परिवार के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना परिवार में खुशनुमा माहौल रखेगी। दोस्तों के साथ भी पारिवारिक मनोरंजन दायक प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कुछ थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

वृष - पॉजिटिव - वृष राशि के स्वामी शुक्र की अपनी राशि में ही कुछ समय से स्थिति आपके व्यक्तित्व को निखार रही है। साथ ही आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। अपने इन गुणों के द्वारा आर्थिक व व्यवसाय के मामलों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव - परंतु कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित हो जाना और स्वार्थ की भावना की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
व्यवसाय - इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने के योग बन रहे हैं। उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना मिलने की संभावना है।
लव - बच्चों और जीवन साथी के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा साथ ही घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य - डायबिटीज वाले व्यक्ति लापरवाही ना बरतें और अपनी नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन - पॉजिटिव - आप अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता के बल पर धन संबंधी कुछ नई नीतियों का प्लान करेंगे और उसमें सफलता भी हासिल होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव - परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपकी नियमित देखभाल की भी आवश्यकता है। बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय - व्यवसाय में स्थान परिवर्तन या इंटीरियर में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपकी परेशानियों का कुछ समाधान अवश्य निकलेगा। वैसे भी आपकी मेहनत के अनुरूप आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे।
लव - मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। इसलिए घर-परिवार व व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गरिष्ठ व बादी वाले भोजन के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क - पॉजिटिव - आज आपका पूरा ध्यान धन निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी बने रहने से भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। रिस्क संबंधी कोई कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव - परंतु ध्यान रखिए कि आपका बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। साथ ही प्रेम संबंधों में भी कुछ तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
स्वास्थ्य - सिर दर्द, माइग्रेन जैसी दिक्कत महसूस रहेगी। अधिक गर्मी और उमस भरे वातावरण से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव - आज कुछ अनजान लोगों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे। अगर किसी प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी कोई योजनाएं चल रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की अपेक्षा अपने काम पर अधिक ध्यान लगाएं।
नेगेटिव - कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं। आज कोई निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होगी। परंतु कहीं से उचित सलाह भी प्राप्त हो जाएगी।
व्यवसाय - व्यावसायिक कार्य में मार्केटिंग संबंधी सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साथ ही साथ सारी पेमेंट भी मिलती जाएंगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक संभव है। परंतु समय रहते समाधान भी निकल आएगा और पुनः वातावरण सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य - बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम ले और इलाज भी करवाएं।
भाग्यशाली रंग: जामनी, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या - पॉजिटिव - कन्या राशि के जातक अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इस समय भाग्य भी उनको सहयोग कर रहा है। इन ग्रह स्थितियों का सदुपयोग करें। कोई पारिवारिक धार्मिक कृत्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव - आज मन किसी बात को लेकर विचलित रहे सकता है। साथ ही नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी महसूस रहेगी। आपको अपने स्वभाव में कुछ लचीलापन लाने की आवश्यकता है। क्योंकि शंकालु स्वभाव की वजह से ही दिक्कत उत्पन्न हो रही है।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा और दूरदराज क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर भी मिलने की संभावना है। जिसे आप समय रहते पूरा भी कर लेंगे। परंतु अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही कार्य करें।
लव - परिवार और व्यवसाय के बीच उचित समन्वय रहेगा। जिससे परिवार में सुखमय माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य यूं तो ठीक रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभर सकती है। अतः इसके प्रति सतर्क रहें। 
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1

तुला - पॉजिटिव - आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जिनकी वजह से मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर इन संपर्क सूत्रों की मदद से आपकी परेशानियों का कोई हल जरूर निकलेगा।
नेगेटिव - किसी समय अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम आज स्थगित ही रखें क्योंकि इनसे भी कोई फायदा नहीं होने वाला।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में पब्लिक से अपने रिलेशन अधिक स्ट्रांग बनाएं। जिससे आपके कार्य की अधिक से अधिक एडवरटाइजमेंट होगी और काम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर भी जरूर विचार करें।
लव - विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनकी वजह से पारिवारिक जीवन में भी कटुता आ सकती हैं। साथ ही घर के माहौल में डिसीप्लिन बनाकर रखें।
स्वास्थ्य - आज अंदर कुछ ऊर्जा और आत्म बल की कमीं महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर कार्य करेंगे। जिससे आप की कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। धन संबंधी नीतियों पर दोबारा विचार करें। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव - पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। इसलिए आज इससे संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित ही रखें। आपका कभी-कभी आक्रामक स्वभाव आपके लिए कुछ परेशानियां उत्पन्न कर देता है। अपने गुस्से पर काबू रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कुछ शुभ परिस्थितियां बन रही हैं।
लव - जीवन साथी का आपको पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से आप कार्यों के प्रति पूरा ध्यान दे पाएंगे। संतान की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाकर रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस करेंगे। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

धनु - पॉजिटिव - धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना आपके मान - सम्मान को बढ़ाएगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव - किसी तरह का भी पेपर वर्क करते समय उस पर सावधानीपूर्वक विचार कर लें। क्योंकि किसी प्रकार का धोखा होने की संभावना है। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से धन संबंधी मामलों में कुछ कमीं रहेगी।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व्यवसाय में बढ़ोतरी करेगी। इसलिए उनकी योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा।
लव - पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिवर्तित होने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ गर्मी की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

मकर - पॉजिटिव - आज आप अधिकतर काम स्वयं ही योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से बच्चों और परिवार को भावनात्मक संबल प्राप्त होगा।
नेगेटिव - कभी-कभी आपके काम में रुकावट आने की वजह से कुछ तनाव महसूस हो सकता है। परंतु दोबारा से अपनी एनर्जी एकत्रित करके अपने काम पर लग जाएंगे। आज अपनी यात्राएं स्थगित रखें क्योंकि लाभ नहीं होने वाला।
व्यवसाय - व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करते चले। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में किसी बात को लेकर नोकझोंक उत्पन्न हो सकती है। आप अपने कुशल व्यवहार के द्वारा स्थितियों को सामान्य करने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य - आपको पहले भी आगाह किया गया है कि आप खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

कुम्भ - पॉजिटिव - आज आप हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अचानक से ही कोई काम बनने से मन में संतोष रहेगा। मित्र तथा सगे संबंधी आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा मानेंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव - परंतु क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव से अपने आप को बचाएं। इनकी वजह से आपके कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस समय लाभ से संबंधित कुछ मामलों में भी कमी आएगी। परंतु टेंशन ना ले निकट भविष्य में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
व्यवसाय - आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण कार्य क्षेत्र में कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। साथ ही पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव - पति-पत्नी में कुछ तकरार होती रहेगी। परंतु इसका असर घर-परिवार पर नहीं पड़ेगा और जल्द ही उनके संबंध भी मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही भी नहीं बरतनी है। और नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

मीन - पॉजिटिव - आज आपको कोई ईश्वरीय शक्ति महसूस होगी। समाज में आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आपका पूरा ध्यान सकारात्मक कार्यों की ओर लगा रहेगा।
नेगेटिव - किसी नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है। किंतु आपकी मध्यस्थता से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आय के साधनों में कुछ कमीं आएगी। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों में भी अपना पूरा ध्यान रखें। क्योंकि वहां की कार्यप्रणाली पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थितियां बन रही है।
लव - वैवाहिक संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

  
शुभ वर्ष :  2022, 2026
   
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular