Showing posts with label rashiphal. Show all posts
Showing posts with label rashiphal. Show all posts

17 Aug 2020

Aaj 17-8-2k20 ka Panchang, Rashiphal, Birthday Forecast

Aaj 17-8-2k20 Ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग



आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक 17 अगस्त 2020
दिन - सोमवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)
पक्ष - कृष्ण 
तिथि - त्रयोदशी दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 06:44 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग - व्यतिपात 18 अगस्त प्रातः 03:32 तक तत्पश्चात वरीयान्
राहुकाल - सुबह 07:43 से सुबह 09:19 तक 
सूर्योदय - 06:18 
सूर्यास्त - 19:06 
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि
विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि

हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी

1).ॐ शिवाय नम:
2).ॐ सर्वात्मने नम: 
3).ॐ त्रिनेत्राय नम:
4).ॐ हराय नम:
5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
6).ॐ श्रीकंठाय नम:
7).ॐ सद्योजाताय नम:
8).ॐ वामदेवाय नम: 
9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम: 
10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
11).ॐ ईशानाय नम:
12).ॐ अनंतधर्माय नम:
13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
15).ॐ प्रधानाय नम: 
16).ॐ व्योमात्मने नम: 
17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

आर्थिक परेशानी से बचने हेतु

 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
  प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।

नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए

घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।


धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए

हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।
 आहुति मंत्र

१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
  

पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
 दोष
 रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

 अमावस्या

 19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल

मेष - पॉजिटिव- आज कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान होने पर घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। जिसका असर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि दूसरों की समस्याओं में ना उलझे। और ना ही किसी यात्रा का प्रोग्राम बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करें। कोई ना कोई उचित हल जरूर निकलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
- व्यस्तता की वजह से आप घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझकर आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृष - पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। साथ ही कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व हास-परिहास में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बच्चों के कैरियर की कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु इस नकारात्मक वातावरण में धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करके उनके मनोबल को बनाए रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ है। आज अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर आज कार्यभार कुछ कम ही रहेगा।
- पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। पार्टनर व परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपके तनाव को कम करेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। परंतु ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन - पॉजिटिव- आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। कुछ समय समाज सेवी संस्था की सहायता में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें। इसकी वजह से घर में भी कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। अगर वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है तो पहले उस पर भली-भांति विचार करें।
व्यवसाय- आजकल मार्केट में आपकी छवि बहुत अच्छी बनी हुई है। कोई भारी आर्डर मिलने की संभावना है। अपनी कार्य प्रणाली ज्यादा उजागर ना करें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
 घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क - पॉजिटिव- संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। जिसकी वजह से काफी राहत महसूस करेंगे। और अपना ध्यान अन्य कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आने से खुशी वाला वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की वजह से स्वभाव में ईगो जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो कि गलत है।
व्यवसाय- आज किसी नए काम की शुरुआत होगी। अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखे, परंतु भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय शुभ चल रहा है।
पति-पत्नी के बीच में कुछ नोकझोंक संभव है। जरा सी समझदारी संबंधों को पुनः मधुर बनाएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन रहेगा। इसलिए गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- आज विशिष्ट मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा, जो सबके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी योजना बन रही है तो आज का दिन उत्तम है।
नेगेटिव- संतान से संबंधित कोई उम्मीद फलीभूत न होने से मन व्यथित रह सकता है। परंतु टेंशन ना लेकर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं। तथा परिवार के वातावरण को भी सामान्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय गति पकड़ना शुरू हो रहे हैं। परंतु अभी अधिकतर ध्यान वर्तमान गतिविधियों पर ही रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ने और सेवाकार्य करने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। परंतु इसके साथ अपने स्वयं के कार्यों के प्रति भी जागरूक रहें। और अपनी योजना को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- अभी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने वाले हैं, इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। आने वाले समय में यही मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी। किसी पर ज्यादा शक करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
व्यवसाय- अपनी व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आज व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे कुछ काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने से तरक्की के योग बन रहे हैं।
पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर जाहिर ना हो।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने घर का माहौल व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला - पॉजिटिव- आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक कार्य को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से करने के कारण अधिकतर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- परंतु किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहें। आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
व्यवसाय- आज संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि इन्हीं के द्वारा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक तनाव को अपने कार्यक्षेत्र में हावी ना होने दें।
जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से आपको घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखना पड़ेगा। और आप इसमें कामयाब भी होंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक - पॉजिटिव- आज आप अपनी प्रतिभा व बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसा कार्य कर जाएंगे। कि आप खुद ही आश्चर्य चकित रहेंगे। समाज तथा निकट संबंधियों में भी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेवा सुश्रुषा से घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलते समय ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा से ना उठे, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा। जिससे शिक्षा में व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेगी। परंतु भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने टारगेट को पूरा करने में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
 जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- विचारों में नकारात्मकता आने की वजह से कुछ डिप्रेशन या तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पॉजिटिव बने रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु - पॉजिटिव- दिनचर्या के प्रति कार्य में आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहा है। और इसके प्रभाव से रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी आपके संबंध बहुत अधिक मजबूत हो रहे हैं। आपका यह सब आपको भविष्य में बहुत अधिक सम्मानित करेगा।
नेगेटिव- संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग अति आवश्यक है। पैतृक संबंधी कुछ कार्यों में रुकावट आने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। और साथ ही भाइयों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में स्थितियां लाभदायक रहेंगी। आपकी योजना व कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज को संभालकर रखें, कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है।
किसी भी समस्या को पति-पत्नी मिलकर हल करेंगे। इससे उनके आपसी संबंध मजबूत होंगे और घर परिवार में सुख शांति रहेगी।स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। खानपान से सयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर - पॉजिटिव- परिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों के कार्य में हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल खराब नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। परंतु आपके कारण बिना व्यवधान के संपर्क नहीं होंगे। इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। इस कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है।
 पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ - पॉजिटिव- भावुकता की बजाए व्यवहारिक सोच रखें। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यवहारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के यहां कोई भेदभाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से मन खिन्न रह सकता है। तथा रिश्तों में विघटन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बचाएं। आज किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की संभावना नहीं है।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना समय व्यर्थ ना करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको उचित फायदा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। तथा घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर पड़ सकता है। मेडिटेशन व योगा का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन - पॉजिटिव- प्रकृति के अधिक नजदीक रहना और ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास करना आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप एक नए जोश और आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। और सफल भी होंगे।
नेगेटिव- परंतु कुछ समय अपने परिवार के साथ में व्यतीत करना आवश्यक है। किसी संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ाकर रखना आपका दायित्व है। रिश्तेदारों व मित्रों के साथ भी अपने संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया तथा कलात्मक कार्यों में आज बहुत अधिक मुनाफा होने की संभावना है। इन कार्यों पर अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे। प्रकृति के निकट अधिक से अधिक रहें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

 
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है।

आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
  
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 
 शुभ वर्ष : 2024, 2042
 ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   
 शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

16 Aug 2020

Aaj 16-8-2k20 ka Panchang, Rahukal, Rashiphal, Samadhan, Birthday-Blessings

Aaj-Ka-Panchang-Samadhan

Aaj 16-8-2k20 ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग



दिनांक 16 अगस्त 2020
दिन - रविवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वादशी दोपहर 01:50 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र - आर्द्रा सुबह 07:03 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग - वज्र सुबह 07:53 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल - शाम 05:19 से शाम 06:55 तक
सूर्योदय - 06:18
सूर्यास्त - 19:06
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में



व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक)
विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 16 अगस्त, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…

ऐसे करें व्रत व पूजा

- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
ये उपाय करें
रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

व्यतिपात योग


व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।
विशेष ~ 17 अगस्त 2020 सोमवार को सुबह 06:01 से 18 अगस्त मंगलवार को प्रातः 03:32 तक व्यतीपात योग है।

पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

मेष - पॉजिटिव- मेष राशि के लिए ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रहा है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तथा आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवा वर्ग को भी कोई मन मुताबिक कार्य बनने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव - परंतु किसी समय भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति भी धीमी ही रहेगी। इसलिए संयम बनाकर रखना आवश्यक है। नौकरी संबंधी कार्यों में भी परिस्थितियां विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं।
दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होना तनाव को दूर करके मन प्रफुल्लित करेगा। तथा परिवार के लोग भी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष - पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे। अंदर छिपी हुई प्रतिभा और नॉलेज को पहचाने तथा उपयोग करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा सोच विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि रूके हुए पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी उनके उचित परिश्रम के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।
परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव, दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते है। इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे।
परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत पर रह सकती हैं। पानी अधिक से अधिक ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह - पॉजिटिव- इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में जो रुकावटें आ रही थी, आज उन कार्यों का पूरा होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है। कोई पेमेंट भी करना पड़ सकती है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ेगी।
व्यवसाय- किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही घनिष्ठता होगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है।
घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- आज बाहर की गतिविधियों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित करें। तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे।नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपके नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। तथा आपके संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमीं आ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उससे आपके स्वास्थ्य तथा पर्सनैलिटी में बहुत अधिक सुधार आएगा।नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु - पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है।नेगेटिव- अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं। प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ में कहासुनी होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
घर का वातावरण संतुलित बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर - पॉजिटिव- आज दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत भरी स्थिति रहेगी।नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना नुकसान ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट हासिल हो सकता है।
विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार हो सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा समाजसेवी संस्थाओं में आपकी विशेष रूचि रहेगी। इसकी वजह से आप सम्मानित भी होंगे। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।नेगेटिव- ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही किसी पड़ोसी के साथ ही इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।
व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे कार्यों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। यह आर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें।
आपके कार्य में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।नेगेटिव- स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। जल्दबाजी आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। जिससे घर का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है।
व्यवसाय- मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से बोस या उच्च अधिकारी उनके लिए कुछ उपलब्धियां प्रदान कर सकते हैं।
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें। इससे सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।
आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

15 Aug 2020

Aaj 15-8-2k20 ka Panchang, Rashiphal, Samadhan

समस्त देशवासियों को
74 वें स्वतंत्रता दिवस की
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं




आज का हिन्दू पंचांग 

दिनांक 15 अगस्त 2020 

दिन - शनिवार 

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076) 

शक संवत - 1942 

अयन - दक्षिणायन 

ऋतु - वर्षा 

मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण) 

पक्ष - कृष्ण 

तिथि - एकादशी दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात द्वादशी 

नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 06:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा 

योग - हर्षण सुबह 09:09 तक तत्पश्चात वज्र 

राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:55 तक 

सूर्योदय - 06:18 

सूर्यास्त - 19:07 

दिशाशूल - पूर्व दिशा में 

व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी, स्वतंत्रता दिवस 


विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)


विष्णुपदी संक्रांति


जप तिथि : 16 अगस्त 2020 रविवार को ( विष्णुपदी संक्रांति )

पुण्य काल सुबह दोपहर 12:43 से सूर्यास्त तक |

विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)



शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु


सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |

अजा एकादशी


यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |


इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी


संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |


पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल


मेष - पॉजिटिव - धर्म-कर्म और आध्यामिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है।

नेगेटिव- घर के किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी गतिविधियां नहीं रहेंगी। परंतु फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को छुट्टी के बावजूद ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन तथा हास-परिहास में भी समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6



वृष - पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव के संबंध में कुछ कार्य होना संभव है।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी।

व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट आदि इकट्ठे करने का है। अपनी पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। नौकरी पेशा व्यक्ति आज अपनी छुट्टी का भरपूर एंजॉय करेंगे।

पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



मिथुन - पॉजिटिव- आज छुट्टी का भरपूर फायदा उठाएंगे। हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।

नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना उचित है।

व्यवसाय- आज व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। परंतु आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों से काम संबंधी सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको कुछ आर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3



कर्क - पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएगा।

नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय- अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। जोकि फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस के मित्रों के साथ गेट टुगेदर हो सकता है।

जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।

स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी नकारात्मक वातावरण के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8



सिंह - पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्ति के साथ नोकझोंक हो सकती हैं जिसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी व्यवसायिक कार्यों में समय लगाना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु लापरवाही ना बरतकर तुरंत दवाई लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8



कन्या - पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। जिससे पारिवारिक सदस्यों में खुशी और उत्साह भरा वातावरण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें। आपकी जरा सी सावधानी परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं घर में बनेगी और पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी व योगदान आपके कार्यों को कोई नई दिशा भी प्रदान कर सकता है।

पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



तुला - पॉजिटिव- घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व खुशी आपको सुखद अनुभूति करवाएगी। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

व्यवसाय- आज ऑफिस वगैराह बंद होने की वजह से आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। प्रदूषण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



वृश्चिक - पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए सबको अपने अनुसार भी कार्य करने की स्वतंत्रता दें। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाकर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी का उपयोग अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

घर के कार्यों में आपका सहयोग करना जीवन साथी को खुशी प्रदान करेगा। इससे घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6



धनु - पॉजिटिव- सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आज समय व्यतीत करना आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां प्रदान करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।

नेगेटिव- आज कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगी।

पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठकर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



मकर- पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशविरा होगा। उसकी राजनीतिक पावर आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें।

व्यवसाय- आज सरकारी छुट्टी होने की वजह से कार्यक्षेत्र बंद रहेंगे। इस समय का सदुपयोग आप अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें।

पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2



कुंभ - पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आप भी भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।

व्यवसाय- आज मार्केट बंद होने के बावजूद आपको कार्य क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत करना पड़ेगा। क्योंकि आप कार्य में जो परिवर्तन लाए हैं उसके लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

पति-पत्नी में कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1



मीन - पॉजिटिव- अपना अधिकतर समय बागवानी करने व प्रकृति के समीप रहकर व्यतीत करें। आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून प्राप्त होगा। अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। इससे आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर नकारात्मक वातावरण व्याप्त हो सकता है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है। अपने सामान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- आज कार्यालय बंद होने की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। इसलिए आज पूरा दिन अपने पर्सनल कामों को निपटाने में लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।

आज का दिन घर में व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों में खुशी रहेगी। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

   




दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular