Showing posts with label mantra. Show all posts
Showing posts with label mantra. Show all posts

27 Oct 2020

Hindu Panchang 27102020, Aaj Ka Upay

 https://globalgyan4u.blogspot.com/


 


आज का हिन्दू पंचांग



https://globalgyan4u.blogspot.com/

(मोबाइल में रोटेशन ओंन करके पढ़ें )
............................................................

दिनांक 27 अक्टूबर 2020

दिन - मंगलवार

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)

शक संवत - 1942

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - हेमंत

मास - अश्विन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - एकादशी सुबह 10:46 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक

योग - ध्रुव 28 अक्टूबर रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:40

सूर्योदय - 06:40

सूर्यास्त - 18:04

दिशाशूल - उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण - पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी

 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैंउनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

 

पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2020 सोमवार को सुबह 09:01 से 27 अक्टूबरमंगलवार को सुबह 10:46 तक एकादशी है ।

 विशेष - 27 अक्टूबरमंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।

 पापांकुशा एकादशी  उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती यह पापों को हरनेवालास्वर्गमोक्षआरोग्यसुंदर स्त्रीधन एवं मित्र देनेवाला व्रत है इसका उपवास और रात्रि में जागरण मातापिता व स्त्री के पक्ष की दस – दस पीढ़ियों का उद्धार कर देता है |

 

 प्रदोष व्रत

 हिंदू पंचांग के अनुसारप्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 28 अक्टूबरबुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता हैजानिए

ऐसे करें व्रत व पूजा

 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकरपार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

 - इसके बाद बेल पत्रगंधचावलफूलधूपदीपनैवेद्य (भोग)फलपानसुपारीलौंगइलायची भगवान को चढ़ाएं।

 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

 - भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।

ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

 

पंचक

25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक

21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

एकादशी

पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार

रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार

देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार

उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार

मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार

प्रदोष

बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

रविवार, 15 नवंबर  कार्तिक अमावस्या

सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या

पूर्णिमा

शनिवार, 31 अक्टूबर    अश्विन पूर्णिमा व्रत

सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत

बुधवार, 30 दिसंबर  मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

 

आज का राशिफल



https://bihardesk.blogspot.com/

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।

 

मेष

इनकम में बढ़ोतरी के प्रयास सफल रहेंगे और कहीं से पैसा आएगाजिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी लेकिनउस पैसे को सही से निवेश करने पर ध्यान जरूर दें क्योंकि खर्चे आज ज्यादा होंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे और काफी मेहनत भी करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी की बुद्धिमत्ता आपके बहुत काम आएगी। व्यापार में लाभ का दिन है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने परिवार वालों से विवाह को लेकर सहमति की बात कर सकते ह

वृष

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में पूरा आत्मविश्वास रहेगा। इनकम में उतार-चढ़ाव को सकता है क्योंकि आज कुछ खर्चा अचानक से आएंगेजो आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थिति बेहद अच्छी रहेगी और आपकी मेहनत सफल रहेगी तथा भाग्य भी प्रबल होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बेहद अच्छा है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मिथुन

आज किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान करेंगे लेकिन एक बात का ध्यान रखेंसभी जरूरी कागज अपने साथ रखें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप टिकट घर ही भूल जाएं और फिर परेशान हों। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। व्यापार के सिलसिले में आप आज सफल रहेंगे तथा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।

कर्क

सेहत में चल रही गिरावट आज दूर होगी और आप थोड़ा पॉजिटिव होंगे। घर परिवार की स्थितियां आपको सपोर्ट करेंगी और आप व्यापार को लेकर कोई नया कदम उठा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आपको अपने ट्रांसफर की बात करनी हो तो आज का दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे।

सिंह

आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा है लेकिन आप को आंख मूंद कर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय उन्नति करने का है। आप अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके कठिन से कठिन असाइनमेंट को भी बेहद कम समय में पूरा करके दिखाएंगेजिससे आपकी परफॉर्मेंस सुधरेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए आज शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे।

कन्या

मन में प्रसन्नता की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं क्योंकि कोई ऐसी बात वह अपने प्रिय से कहेंगेजिसके लिए वह तुरंत मना कर देंगे और आपको काफी बुरा लग सकता है लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं हैइसलिए मन से ना लगाएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जता सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन मान अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को आज उत्तम लाभ होगा। इनकम अच्छी होगी। उसके लिये अच्छी कोशिश भी करेंगे। खर्चों में कमी आएगी।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से गंभीर रहेंगे और मन में किसी बात को लेकर उदासी होगी। आपको अपने प्रिय का रूखा व्यवहार भी पसंद नहीं आएगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें और शांति से काम लें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनावपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े असमंजस में रहेंगे। आपको लगेगा कि आप जहां काम कर रहे हैंआप उससे अधिक के पात्र हैंइसलिये नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी पारिवारिक और घरेलू गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी और उनके लिए बढ़िया से गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। दोस्तों से संबंधों में सुधार होगा। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से आप पर कोई बोझ नहीं होगा। सेहत में सुधार होगा तथा घर में शुभ काम का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।

धनु

आज आप अपनी संतान अपने दांपत्य जीवन और अपने भाग्य की वृद्धि का आनंद लेंगे। कामों में सफलता मिलने से आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता और आपकी कार्यकुशलता में उन्नति होने से आज आपकी परफॉर्मेंस में भी सुधार दिखाई देगाजिससे नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपका व्यापार कर रहे हैं तो आज का दिन और भी अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपके बिजनेस में कोई नई डील हो सकती हैजिससे आपको बड़ा अच्छा बेनिफिट मिलेगा गवर्नमेंट से भी लाभ के योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको लाभ देंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर कशमकश में रहेंगे।

मकर

खुद पर भरोसा बढ़ेगा। मन में कुछ बातों को लेकर दूरदर्शिता दिखाएंगेजो आपके लिए बेहद कारगर साबित होगी। धार्मिक कामों में आपका पैसा खर्च होगा और पूजा पाठ से संबंधित काम आपको मानसिक शांति देंगे। परिवार के लोग आपकी सपोर्ट में खड़े दिखाई देंगे और किसी काम में आपकी मदद भी करेंगे। भाई बहनों से संबंधों पर असर पड़ सकता हैजिसकी वजह से घर में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में काफी इमोशनल और रोमांचित रहेंगे।

कुंभ

आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी मानसिक चिंताएं तो कम होंगी लेकिन जुकाम या छाती में जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। आप पदोन्नति के लिए बात कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने या घूमने जाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर परिपक्व होंगे और शादी की बात कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप काफी इमोशनल होंगे और परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की आपको काफी याद आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद मजबूत रहेगा और आज ससुराल वालों से बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ लड़खड़ा सकते हैं क्योंकि आपका विश्वास आपके प्रिय पर कमजोर होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं और किसी से झगड़ा मोल ना लें।

 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


https://bihardesk.blogspot.com/

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9,  18,  27  

शुभ अंक : 1,  2,  5,  9,  27,  72    

शुभ वर्ष :  2025,  2036,  2045

ईष्टदेव : हनुमान जी,  मां दुर्गा।  

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

 

#AajKaUPAY

 

https://globalgyan4u.blogspot.com/



Contact: vastudesk@gmail.com 94318 48 786 

 

धन खर्च रोकने हेतु

यदि परिवार मे अनावश्यक दुघर्टनाओं की वजह से या कोर्ट-कचहरी की वजह से अनावश्यक धन खर्च बढ़ रहा हो तो हर मंगलवार को स्वच्छ लाल वस्त्र सवा किलो लाल मसूर बांधकर पारिवारिक सदस्यों के ऊपर से 11 बार उसार कर कपड़े सहित बहते पानी में प्रवाह कर दें। परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

 

मकान खाली कराने हेतु

शनिवार की शाम को भोजपत्र पर लाल चंदन से किरायेदार का नाम लिखकर शहद में डुबो दें। संभव होतो यह क्रिया शनिश्चरी अमावस्या को करें। कुछ ही दिनों में किरायेदार घर खाली कर देगा। ध्यान रहेयह क्रिया करते समय कोई टोके नहीं।


अगर पति बात बात पे पत्नी से झगड़ा करते है

अगर पति बात बात पे पत्नी से झगड़ा करते है घर परिवार पर धयान नही देते हैं तो  आप दो इलायची लीजिए और एक अपने तकिए के नीचे और एक अपने पति के तकिए के नीचे रख ले सुबह उठकर दोनो इलाइची को कूट के चाय में ड़ालकर अपने पति को दीजिए ऐसे कम से कम 21 दिन करके देखे असर होगा।आपके पति घर परिवार पर धयान देते जाएगे

21 Oct 2020

Hindu Panchang 20102020, Ashtami-Navmi-Dashmi timings

 


आज का हिन्दू पंचांग


https://globalgyan4u.blogspot.com/
स्कंदमाता


दिनांक 21 अक्टूबर 2020

दिन - बुधवार

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)

शक संवत - 1942

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - शरद

मास - अश्विन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - पंचमी रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र - मूल 22 अक्टूबर रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग - शोभन सुबह 06:50 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:49 तक

सूर्योदय - 06:37

सूर्यास्त - 18:09

दिशाशूल - उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण - सरस्वती आवाहन

विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)







अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति, यह है सही जानकारी


इस समय नवरात्रि का पर्व आरंभ है। इस दौरान नौ दिनों तक मां के नौ स्वरुपों का पूजन किया जाएगा। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर नवम दिन तक मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी मां, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंध माता, कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, सिद्धिदात्री माता का पूजन किया जाता है। अष्टमी को हवन और उसके बाद कन्यापूजन करके माता को विदा किया जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से चंद्र तिथि के अनुसार पर्व मनाए जाते हैं। जिसके कारण कोई तिथि नौं तो कोई 12 घंटे की होती है जिसके कारण लोगों में कभी-कभी भ्रम की स्थिति बन जाती है। इस बार भी लोगों में अष्टमी, नवमी तिथि और दशमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जानते हैं क्या है सही जानकारी 


अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि की जानकारी 

पंचांग के अनुसार 23 अक्तूबर शुक्रवार सुबह 06:57 से अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी जो 24 अक्तूबर सुबह 6:58 तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि 06:58 से आरंभ होकर 25 अक्तूबर सुबह 7:41 तक रहेगी। तो वही 25 अक्तूबर को 7:41 से दशमी तिथि आरंभ होगी जो 26 अक्तूबर सुबह 9:00 बजे तक रहेगी। इस तरह से 25 अक्तूबर को ही दशमी तिथि लगने के कारण इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा। इस तरह से आप तिथि के अनुसार हवन, कन्या पूजन और दशहरे का पर्व मना सकते हैं।  

किस दिन और कैसे करें कन्या पूजन... 

नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन हवन और उसके बाद नवमी तिथि को कन्या पूजन करने के बाद माता रानी को विदा करके व्रत का पारण किया जाता है। कुछ लोग हवन के बाद अष्टमी तिथि को ही कन्या पूजन करते हैं। लेकिन पारण समापन तिथि के बाद ही किया जाता है। अष्टमी तिथि को मां महागौरी और नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। 

क्या है कन्या पूजन का महत्व 

नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ कन्या भोजन करवाने बहुत महत्व माना गया है। नवरात्रि में मां के नौं स्वरुप मानकर नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। नवरात्रि में नौ कन्याओं के साथ एक बालक को भी बटुक भैरव या लांगुर का रुप मानकर पूजन किया जाता है। 2 से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराने का विशेष महत्व माना गया है 

हेमन्त और शिशिर की ऋतुचर्या 

22 अक्टूबर 2020 गुरुवार से हेमन्त ऋतु प्रारंभ। 

शीतकाल आदानकाल और विसर्गकाल दोनों का सन्धिकाल होने से इनके गुणों का लाभ लिया जा सकता है क्योंकि विसर्गकाल की पोषक शक्ति हेमन्त ऋतु हमारा साथ देती है। साथ ही शिशिर ऋतु में आदानकाल शुरु होता जाता है लेकिन सूर्य की किरणें एकदम से इतनी प्रखर भी नहीं होती कि रस सुखाकर हमारा शोषण कर सकें। अपितु आदानकाल का प्रारम्भ होने से सूर्य की हल्की और प्रारम्भिक किरणें सुहावनी लगती हैं। 

शीतकाल में मनुष्य को प्राकृतिक रूप से ही उत्तम बल प्राप्त होता है। प्राकृतिक रूप से बलवान बने मनुष्यों की जठराग्नि ठंडी के कारण शरीर के छिद्रों के संकुचित हो जाने से जठर में सुरक्षित रहती है जिसके फलस्वरूप अधिक प्रबल हो जाती है। यह प्रबल हुई जठराग्नि ठंड के कारण उत्पन्न वायु से और अधिक भड़क उठती है। इस भभकती अग्नि को यदि आहाररूपी ईंधन कम पड़े तो वह शरीर की धातुओं को जला देती है। अतः शीत ऋतु में खारे, खट्टे मीठे पदार्थ खाने-पीने चाहिए। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए पौष्टिक, शक्तिवर्धक और गुणकारी व्यंजनों का सेवन करना चाहिए। 

इस ऋतु में घी, तेल, गेहूँ, उड़द, गन्ना, दूध, सोंठ, पीपर, आँवले, वगैरह में से बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए। यदि इस ऋतु में जठराग्नि के अनुसार आहार न लिया जाये तो वायु के प्रकोपजन्य रोगों के होने की संभावना रहती है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न हो उन्हें रात्रि को भिगोये हुए देशी चने सुबह में नाश्ते के रूप में खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए। जो शारीरिक परिश्रम अधिक करते हैं उन्हें केले, आँवले का मुरब्बा, तिल, गुड़, नारियल, खजूर आदि का सेवन करना अत्यधिक लाभदायक है। 

एक बात विशेष ध्यान में रखने जैसी है कि इस ऋतु में रात लंबी और ठंडी होती है। अतः केवल इसी ऋतु में आयुर्वेद के ग्रंथों में सुबह नाश्ता करने के लिए कहा गया है, अन्य ऋतुओं में नहीं। 

अधिक जहरीली (अंग्रेजी) दवाओं के सेवन से जिनका शरीर दुर्बल हो गया हो उनके लिए भी विभिन्न औषधि प्रयोग जैसे कि अभयामल की रसायन, वर्धमान पिप्पली प्रयोग, भल्लातक रसायन, शिलाजित रसायन, त्रिफला रसायन, चित्रक रसायन, लहसुन के प्रयोग वैद्य से पूछ कर किये जा सकते हैं। 

जिन्हें कब्जियत की तकलीफ हो उन्हें सुबह खाली पेट हरड़े एवं गुड़ अथवा यष्टिमधु एवं त्रिफला का सेवन करना चाहिए। यदि शरीर में पित्त हो तो पहले एक टुकी चूर्ण एवं मिश्री लेकर उसे निगद लें । सुदर्शन चूर्ण अथवा गोली थोड़े दिन खायें। 

विहारः आहार के साथ विहार एवं रहन-सहन में भी सावधानी रखना आवश्यक है। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए तेल की मालिश करनी चाहिए। चने के आटे, लोध्र अथवा आँवले के उबटन का प्रयोग लाभकारी है। कसरत करना अर्थात् दंड-बैठक लगाना, कुश्ती करना, दौड़ना, तैरना आदि एवं प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। सूर्य नमस्कार, सूर्यस्नान एवं धूप का सेवन इस ऋतु में लाभदायक है। शरीर पर अगर का लेप करें। सामान्य गर्म पानी से स्नान करें किन्तु सिर पर गर्म पानी न डालें। कितनी भी ठंडी क्यों न हो सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। रात्रि में सोने से हमारे शरीर में जो अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है वह स्नान करने से बाहर निकल जाती है जिससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। 

सुबह देर तक सोने से यही हानि होती है कि शरीर की बढ़ी हुई गर्मी सिर, आँखों, पेट, पित्ताशय, मूत्राशय, मलाशय, शुक्राशय आदि अंगों पर अपना खराब असर करती है जिससे अलग-अलग प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से इन अवयवों को रोगों से बचाकर स्वस्थ रखा जा सकता है। 

गर्म-ऊनी वस्त्र पर्याप्त मात्रा में पहनना, अत्यधिक ठंड से बचने हेतु रात्रि को गर्म कंबल ओढ़ना, रजाई आदि का उपयोग करना, गर्म कमरे में सोना, अलाव तापना लाभदायक है। 

अपथ्यः इस ऋतु में अत्यधिक ठंड सहना, ठंडा पानी, ठंडी हवा, भूख सहना, उपवास करना, रूक्ष, कड़वे, कसैले, ठंडे एवं बासी पदार्थों का सेवन, दिवस की निद्रा, चित्त को काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष से व्याकुल रखना हानिकारक है। 



पंचक 

25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक 

21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक 

19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक 

एकादशी 

पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार 

रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार 

देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार 

उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार 

मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार 

प्रदोष 

बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 

शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण) 

शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 

शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) 

रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 

अमावस्या 

रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या 

सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या 

पूर्णिमा 

शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत 

सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत 

बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत। 



आज का राशिफल



https://bihardesk.blogspot.com/

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।



मेष 

कार्यों में विलंब तो होगा लेकिन कार्य पूरे जरूर होंगे, जिससे आप शाम तक राहत की सांस लेंगे। खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा और कामों को बढ़-चढ़कर पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज कुछ बेवजह की जिम्मेदारियां आपके सिर पर आएंगी जो आपको इरिटेट करेंगी। निजी जीवन को लेकर आप मजबूत रहेंगे और सही निर्णय लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश होंगे और आज आप अपने प्रिय से शादी की बात चला सकते हैं। 

वृष 

आज का दिन किसी बड़े या महत्वपूर्ण काम को हाथ में लेने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आज रुक जाएं। मन में धार्मिक विचार आएंगे। पूजा पाठ में रुचि होगी। घर में सुख शांति रहेगी और निजी जीवन में आप थोड़ी नीरसता महसूस करेंगे। भाग्य प्रबलता देगा जिसकी वजह से आप थोड़े आलसी भी हो सकते हैं लेकिन काम अच्छे होने से चेहरे पर मुस्कान रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी। 



मिथुन 

जीवन साथी के साथ किसी नए बिजनेस को शुरू करने की बात कर सकते हैं। जो लोग पहले से बिजनेस में हैं, उनके लिए आज का दिन कोई अच्छी सूचना लाएगा। आपका कोई आर्डर फाइनल हो जाएगा, जिससे आपको बहुत अच्छा बेनिफिट मिल सकता है। निजी जीवन को लेकर स्थिति अच्छी है। आपका प्रिय अपने दोस्तों से आपको इंट्रोड्यूस करा सकता है और आज आप काफी समय उन लोगों के साथ बिताएंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। खर्चे लगे रहेंगे। 

कर्क 

पेट के रोग के प्रति सावधान रहें और ज्यादा ना सोचें। इसका असर आपके पेट पर पड़ेगा और आप परेशान हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही सामान्य रहेगा। आप नॉर्मल जीवन जिएंगे। काम को लेकर आप थोड़ा जी चुरा सकते हैं क्योंकि आपका कंसंट्रेशन नहीं बन पाएगा। अच्छे खाने का आनंद लेंगे और अपने जीवन साथी से अपनी परेशानी का कारण शेयर करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार वाले आप को सपोर्ट करेंगे। 

सिंह 

आज आप का साहस और जुनून देखते ही बनेगा। हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे और शाम को कुछ समय अपने लिए भी निकाल लेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। भाई बहनों के किसी काम में खासी दिलचस्पी दिखाएंगे। काम को लेकर आज आप थोड़े केयर लेस हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की प्रगति से खुश होंगे और आप अपने प्रिय से कोई अच्छा गिफ्ट प्राप्त करेंगे। 

कन्या 

आज आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। आज आपके पूरे ध्यान का केंद्र बिंदु आप और आपका परिवार होगा। घर की मरम्मत भी करा सकते हैं और घर की जरूरत के हिसाब से कुछ नया खरीद कर भी ला सकते हैं, इसलिए खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत बहुत बढ़िया रहेगी, जिसकी वजह से तंदुरुस्त जीवन जियेंगे। आज जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए शांति जरूर बनाए रखें। काम को लेकर स्थितियां बेहद अच्छी हैं। आपकी मेहनत आपको सफलता प्रदान करेगी। प्रेम जीवन में अपने प्रिय पर थोड़ा भरोसा जताएं। 

तुला 

आज आपकी दूरदर्शिता दिखाई देगी। अपने भाई-बहनों की किसी समस्या को सुलझाने में आप बहुत तत्परता दिखाएंगे और उससे उन्हें फायदा भी होगा। आप की बॉन्डिंग अच्छी होगी। इनकम आज अच्छी रहने वाली है और निजी जीवन की बात करें तो प्रेम जीवन की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी। आपका प्रिय कैसे भी समय निकाल कर कुछ समय आप से मिलने की जिद करेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने ससुराल के लोगों से मिलने की जरूरत पड़ सकती है। 

वृश्चिक 

मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। लोगों के लिए पहेली ना बनें। इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। घर परिवार की स्थितियां थोड़ी नाजुक दौर में हैं। ऐसे में आपका सक्रिय रूप से भाग लेना जरूरी होगा। अपने काम से जी चुराना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए जहां तक संभव हो, काम पर ध्यान दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव और गुस्से को देख कर थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज ईश्वर की कृपा से बढ़िया रहेगा। 

धनु 

आज गहन चिंतन में और पूजा में मन लगेगा। कई ऐसे आध्यात्मिक विषय होंगे, जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। इनकम भी आज मजबूत रहेगी, जिससे सेहत से संबंधित कोई खर्चा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज आप बहुत बिजी रहेंगे। अपने अधिकारियों से और वरिष्ठ कर्मचारियों से किसी खास असाइनमेंट को लेकर आप चर्चा करेंगे और उससे आप की कार्य क्षमता का पता लगेगा। आज आपके मन में देश के लिए कुछ करने की इच्छा जागेगी। 

मकर 

आज आपके मन में आध्यात्मिक रूप से विरोधाभास की स्थिति रहेगी। आपका मन करेगा कि आप ईश्वरीय सत्ता को स्वीकारें लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी होंगी, जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा। इससे बाहर निकलकर सही यथार्थ को देखने की कोशिश करें। निजी जीवन बेहद शांतिपूर्ण रहेगा और आज का दिन रोज की तरह ही व्यतीत होगा लेकिन काम की जगह पर आज आप एक अलग कलेवर में नजर आएंगे। आप पूरी तैयारी से अपने काम को संपन्न करेंगे और कॉन्फिडेंट भी नजर आएंगे। 

कुंभ 

बिजनेस से उत्तम लाभ मिलने का दिन है। सेहत को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे और सेहत में सुधार नजर आएगा लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी हो सकती है। दांपत्य सुख प्राप्त होने से गृहस्थ जीवन में खुशी रहेगी जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से अपने पारिवारिक जीवन की चर्चा करेंगे। 

मीन 

जहां आप काम करते हैं, आज वहां आपकी पूछ होगी। लोग आपका नाम लेंगे और उनकी चर्चा के केंद्र बिंदु में आप होंगे। आपको आज कोई विशेष प्रोत्साहन मिल सकता है। काम के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। अपने काम पर ध्यान देकर आपने एक अच्छी जगह बनाई है। धन के इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन अपना पैसा किसी को उधार ना दें, नहीं तो दिक्कत आ सकती है। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा जबकि प्रेम जीवन से आप अच्छे की आशा कर सकते हैं।। 





जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


https://bihardesk.blogspot.com/



अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 



शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 



कैसा रहेगा यह वर्ष 

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


#AajKaUPAY

 



Contact: vastudesk@gmail.com

 



व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ के लिए
व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ प्राप्ति नहीं हो रही हो तो किसी भी शनिवार के दिन नीले कपड़े 21 दानें रक्त गुंजा के बांधकर तिजोरी में रख दें। हर रोज धूप, दीप अवश्य दिखाएं। अपने इष्ट देव का ध्यान करें। ऐसा नियमित करने से व्यापार में लाभ मिलेगा और सफलता भी प्राप्त होगी।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular