Showing posts with label predictions. Show all posts
Showing posts with label predictions. Show all posts

14 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

Aaj Ka Panchang

आज का हिन्दू पंचांग

14 August 2020



पंचांग


दिनांक 14 अगस्त 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - दशमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र - मॄगशिरा पूर्ण रात्रि तक
योग - व्याघात सुबह 09:48 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल - सुबह 08:40 से सुबह 09:32 तक
सूर्योदय - 06:18
सूर्यास्त - 19:08
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण -
विशेष -
एकादशी व्रत के लाभ


14 अगस्त 2020 शुक्रवार दोपहर 02:02 से 15 अगस्त शनिवार को दोपहर 02:20 तक एकादशी है ।
विशेष - 15 अगस्त शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।
एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।


अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है


तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।
एकादशी के दिन करने योग्य

एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा


एकादशी के दिन ये सावधानी रहे


महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...



पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

आज का राशिफल - सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन


मेष - पॉजिटिव- मेष राशि के लिए ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रहा है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तथा आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवा वर्ग को भी कोई मन मुताबिक कार्य बनने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव - परंतु किसी समय भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति भी धीमी ही रहेगी। इसलिए संयम बनाकर रखना आवश्यक है। नौकरी संबंधी कार्यों में भी परिस्थितियां विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं।
दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होना तनाव को दूर करके मन प्रफुल्लित करेगा। तथा परिवार के लोग भी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


वृष - पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे। अंदर छिपी हुई प्रतिभा और नॉलेज को पहचाने तथा उपयोग करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा सोच विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि रूके हुए पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी उनके उचित परिश्रम के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।
परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव, दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क - पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते है। इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे।
परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत पर रह सकती हैं। पानी अधिक से अधिक ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2


सिंह - पॉजिटिव- इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


कन्या - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में जो रुकावटें आ रही थी, आज उन कार्यों का पूरा होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है। कोई पेमेंट भी करना पड़ सकती है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ेगी।
व्यवसाय- किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही घनिष्ठता होगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है।
घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


तुला - पॉजिटिव- आज बाहर की गतिविधियों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित करें। तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपके नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी।
आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। तथा आपके संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमीं आ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उससे आपके स्वास्थ्य तथा पर्सनैलिटी में बहुत अधिक सुधार आएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


धनु - पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है।
नेगेटिव- अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं। प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ में कहासुनी होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
घर का वातावरण संतुलित बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3


मकर - पॉजिटिव- आज दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत भरी स्थिति रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना नुकसान ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट हासिल हो सकता है।
विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार हो सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8


कुंभ - पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा समाजसेवी संस्थाओं में आपकी विशेष रूचि रहेगी। इसकी वजह से आप सम्मानित भी होंगे। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही किसी पड़ोसी के साथ ही इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।
व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे कार्यों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। यह आर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें।
आपके कार्य में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
नेगेटिव- स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। जल्दबाजी आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। जिससे घर का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है।
व्यवसाय- मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से बोस या उच्च अधिकारी उनके लिए कुछ उपलब्धियां प्रदान कर सकते हैं।
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यतीत करें। इससे सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी




13 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

आज का हिन्दू पंचांग 13-08-2020





⛅ *दिनांक 13 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण*

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी 14 अगस्त प्रातः 05:22 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 09:51 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:08 से शाम 03:44 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17*

⛅ *सूर्यास्त - 19:08*

(सूर्योदय और सूर्यास्त दोनो अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हो सकते है)

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी*

💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खानी है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷


💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत है |*

*१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*

*२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*

*३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*

*४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*



🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वास्थ्य प्रसाद – 🌷

१] कइयों को सिर में दर्द रहता है तो क्या करें ? - देशी गाय के घी में कपूर घिस के माथे पर थोडा लगा लें व जरा सूँघे तो पित्तजन्य सिरदर्द छू !*

२] जिन बच्चों को सर्दी हो जाती है, नाक बहती रहती है – उन्हें सुबह खाली पेट थोडा गुनगुना पानी पिलाओ दो–पाँच–दस दिन | नाक बहने की तकलीफ, सर्दी, खाँसी भाग जायेगी |*

दूसरा भी उपाय है – १० ग्राम लहसुन कूट के उसकी चटनी बना लों और उसमें ५० ग्राम शहद मिला दो | इसे सर्दियों में या ऋतू-परिवर्तन के दिनों में जब खाँसी आये या नाक बहे, बच्चों की भूख कम हो जाय तो बालक की उम्र के हिसाब से एक-दो ग्राम से लेकर पाँच – सात – दस ग्राम तक चटायें | इससे भूख खुलकर लगेगी, सर्दी भाग जायेगी, नाक बहना भी ठीक हो जायेगा |*


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु* 🌷

ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |

पंचक


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


राशिफल 




मेष - पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। कहीं पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका देगी। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

व्यवसाय- पिछले कुछ दिनों से जिन बिजनेस पार्टियों से अच्छी बातचीत चल रही थी, आज उनके बेहतर परिणाम सामने आने वाले हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से सुकून रहेगा।

लव- पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।

स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


वृष - पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपके लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है। इनका भरपूर उपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। सभी काम आसानी से संपन्न होने से मन में प्रसन्नता और ताजगी बनी रहेगी।


नेगेटिव- ध्यान रखे कई बार कठोर वाणी से अक्सर कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पण रहेगा। जिसकी वजह से काम समय पर पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव- परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। इससे घर में खुशी का माहौल व्याप्त रहेगा।

स्वास्थ्य- किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- जामनी, भाग्यशाली अंक- 5



मिथुन - पॉजिटिव- अचानक से ही कोई आर्थिक समस्या हल होने से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना रही हैं। घर तथा समाज में आपको अपनी योग्यता द्वारा मान सम्मान प्राप्त होगा।


नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास की भावना आप की मुख्य कमजोरी है। इस पर काबू बनाकर रखें। क्योंकि इस वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही चलती रहेंगी। अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार आ सकता है।

लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।

स्वास्थ्य- सिर दर्द या माइग्रेन जैसी शिकायत महसूस होगी। पानी अधिक मात्रा में लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


कर्क - पॉजिटिव- धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका विशेष रुझान रहेगा। इनकी वजह से आपकी सोच अधिक सकारात्मक और संतुलित हो रही है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है, सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें।


नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। क्योंकि आप किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अति आत्मविश्वास भी आपके नुकसान का कारण बन सकता है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आज कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की तरफ से शुभ सूचना मिलने से घर में खुशियां रहेगी। तथा आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य- गर्मी से अपना बचाव करें। सिर दर्द और थकान रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9



सिंह - पॉजिटिव- दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास करें। आज का दिन आपके सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।


नेगेटिव- किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें। साथ ही रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से भटक रहा है।

व्यवसाय- मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग आज बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।

लव- परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

स्वास्थ्य- वाहन से या गिरने से चोट लगने की संभावना है। सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


कन्या - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान इन पर केंद्रित रखें। पैसे संबंधी निवेश करने के लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम है।


नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। और घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान भी होने की आशंका है। आज खर्चों की अधिकता के कारण बजट भी गड़बड़ा सकता है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर दिलवा सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखे। गैस व बदहजमी से परेशान हो सकते है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


तुला - पॉजिटिव- आपके सौम्य व संतुलित स्वभाव की वजह से घर परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी में भी आज कुछ समाधान निकलेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य होती जाएंगी।


नेगेटिव - बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आप में तनाव और क्रोध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उनकी गलतियों को दोस्ताना पूर्ण तरीके से ठीक करने की कोशिश करें। इससे स्थितियों में जल्दी सुधार आएगा।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी अति आवश्यक है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण आर्डर हाथ से निकल सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा।

लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको आत्मबल और आत्म विश्वास प्रदान करेगा। आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


वृश्चिक - पॉजिटिव- अपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं वे वाकई तारीफ के काबिल हैं। इससे घर में अनुशासित माहौल रहेगा। और बच्चे भी अपनी पढ़ाई की ओर एकाग्र चित्त रह पाएंगे।


नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है, सावधान रहें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नीतियों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी पीठ पीछे कोई नुकसान कर सकता है।

लव- बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक गंभीरता आएगी।

स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। खाने-पीने में संयम बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3



धनु - पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है।


नेगेटिव- परंतु किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार कर ले। आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठाया जा सकता है। दोस्तों के साथ अधिक मेल मिलाप भी सिर्फ समय की बर्बादी करवाएगा।

व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल ना करें।

लव- पति-पत्नी का आपस में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।

स्वास्थ्य- जोड़ों व नसों में खिंचाव की वजह से दर्द महसूस होगा। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


मकर - पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए कुछ सकारात्मक उपलब्धियां लेकर आ रहा है। अपने महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति भी आस्था रहेगी।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाना हाथ में आई हुई उपलब्धियों को दूर कर सकता है। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रित रखें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही किसी प्रकार की दिक्कत को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना आवश्यक है। क्योंकि गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों से भी बातचीत करते समय मानसिक स्थिति सामान्य बनाकर रखें।

लव- वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरियां बनाकर रखना ही उचित है।

स्वास्थ्य- आलस और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


कुंभ - पॉजिटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय ले। भावुकता में आकर आप के निर्णय गलत हो सकते हैं। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी।


नेगेटिव- आपके प्रतिद्वंदी आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से पड़ोसियों दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। गुस्सा करना समस्याओं को और बढ़ाएगा।

व्यवसाय- आज के दिन मार्केटिंग संबंधी कार्य और बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकती है।

लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से सुखद यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ही रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


मीन - पॉजिटिव- आज अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। जिससे राहत महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आगमन और हास-परिहास में समय व्यतीत होना घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा।


नेगेटिव- परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार करना अति आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति जलन की भावना से आपके ऊपर बदनामी या आरोप की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल होगा।7 काम पहले की तरह पुनः सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। परंतु सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। और निवेश संबंधी कार्यों को भी स्थगित रखें।

लव- व्यवसायिक परेशानियों का प्रभाव अपने घर पर ना पड़ने दें। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ेगा।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

  


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2021 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

  




12 Aug 2020

Aaj Ka Panchang, Janmashtami Katha, Samadhan, Rashiphal, Birthday Blessings

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞




⛅ *दिनांक 12 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण*

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 11:17 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 13 अगस्त प्रातः 03:27 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - वृद्धि सुबह 09:26 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:32 से दोपहर 02:08 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:17*

⛅ *सूर्यास्त - 19:09*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत), (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव), बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 11:17 तक)*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*

🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें |*

🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी को आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण हैं | आप हम प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*

🙏 *तब मैंने मठुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*

🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*

🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खंग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खंग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिय नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें |*

🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी का स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*

🌷 *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*

*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*

🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*

🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें |*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*

*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*

*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*

*गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*

*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*

*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*

*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*

*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वहा विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चोवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

https://chat.whatsapp.com/FG2XkCJgL2A169wZv99Fdb

पंचक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा
अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।
पूर्णिमा
सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत 

=================================

मेष -


आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ आराम में गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम और उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में काम की संख्या कम होगी। आप करियर के प्रति अधिक केंद्रित होंगे।

- रिश्तों में चीजें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

हेल्थ - स्वास्थ्य खराब समय से गुजर रहा है। सावधान रहें।

वृषभ -


आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। आपको कुछ मामलों में आज काफी परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा। अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें, परिस्थितियों को कुछ शांति और धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।

करियर - निवेश का सही समय है। आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को गलत जगह पर बर्बाद करेंगे।

अपने साथी से बिना किसी अपेक्षा के रिश्ते में अपना योगदान करने का दिन है।

हेल्थ - कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।
 

मिथुन -


आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।

करियर - कोई बहुत जरूरी काम टल जाएगा। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें।

किसी निश्चित व्यक्ति की अनुपस्थिति आपको कई बार बेहद भावुक करेगी और गुस्सा दिलाएगी। आपके रिश्ते बहुत सारे नियमों से बंधे होंगे।

हेल्थ - गहरी सांस लेना आपकी भावनाओं को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। ये आपको तनाव से दूर रहने में मदद करेगा। 

कर्क -


आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए। निवेशक निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।

करियर - कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे।

संबंधों की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों के वशीभूत होने से सावधान रहें। ॉ

हेल्थ - आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 

सिंह -


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है। आप कुछ मामलों में चीजों को संभाल पाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती है। आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।

करियर - आर्थिक मामलों में आज काफी व्यस्तता रह सकती हैं। निश्चित निवेश और निर्णयों पर पछता सकते हैं, इसलिए जरूरी फैसलों को टाल दें।

प्रेम के मामले में आप खुद को उदास महसूस करेंगे। क्रोध और दर्द को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

हेल्थ - स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है। 

कन्या -


आज का दिन कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।

कैरियर - कार्य स्थल पर और कैरियर में एक प्रोडक्टिव समय है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए।

कुछ समय अकेले बिताएं। वर्तमान संबंध तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने साथी को कुछ स्थान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ - अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, थकान और तनाव दूर करने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं। 

तुला -


आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशान करने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। कुछ मामलों से परेशान हो सकते हैं। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।

करियर - करियर में आप दूसरों पर बहुत हावी हो सकते हैं।

प्रेम में आप खुद को अनिश्चितता से निश्चितता की ओर बढ़ते हुए पाएंगे। एक नया रिश्ता कार्ड्स पर है।

हेल्थ - अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है। 

वृश्चिक -


आज का दिन आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस करा सकता है। आपके लिए चीजें वैसे ही कुछ परेशानी भरी हो सकती हैं। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।

करियर - पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।

आप किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे लेकिन एक पिछले रिश्ते के अनुभव आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।

हेल्थ - आपको डिटॉक्स डाइट पर जाने की जरूरत है। व्यायाम करना शुरू करें।

धनु -


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। दिन कुल मिलाकर काफी अच्छा और लाभ देने वाला रह सकता है।

करियर - नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए अच्छा समय है। एग्रेसिव और साहसी बनें। किसी समस्या का हल अचानक दिखाई देगा।

भावनात्मक रूप से यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे।

हेल्थ - आपको बहुत सारी नींद और आराम की आवश्यकता है। आप ओवरएक्टिव हो सकते हैं। ध्यान तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

मकर -


आज काम में थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।

करियर - आपके करियर के मोर्चे पर कुछ चीजें अभी थोड़ी रुकी हुई लगेंगी।

रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक समय रहेगा।

हेल्थ - आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है। सावधान रहें।

कुंभ -


आज का दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर की राह में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।

करियर - करियर में स्पष्टता और तरक्की आएगी। शेयर और अन्य निवेश के लिए अच्छा समय है।

एक नया रिश्ता एक गंभीर प्रतिबद्धता में बदल जाएगा। शादी निश्चित रूप से उन लोगों के लिए कार्ड पर है जो इसके लिए तैयार थे।

हेल्थ - आपके मन में बहुत खटपट चल रही है। आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है।

मीन -


आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता का है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले लोग, निवेश करने का एक सही समय। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।

करियर - आप में से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन या बदलाव का निर्णय लेने का समय है।

अविवाहितों के लिए नए साथी के मिलने के योग हैं। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी।

हेल्थ - सिर दर्द और गले की समस्याओं पर नजर रखें। ये गंभीर रुप ले सकती हैं। सावधानी रखें 


  


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

   
   

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

11 Aug 2020

Panchang, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Aaj ka Panchang

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 11 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 09:06 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 12:57 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - गण्ड सुबह 08:40 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:45 से शाम 05:22 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:17* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:10* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अलग अलग जगह के लिए अलग अलग होता है)
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (स्मार्त), मंगलागौरी पूजन*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जन्माष्टमी व्रत की महिमा* 🌷
➡ *१] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”*
➡ *२] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बन जाते हैं। जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
 *भारतवर्ष में रहने वाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं है। वह दीर्घकाल तक वैकुण्ठलोक में आनन्द भोगता है। फिर उत्तम योनि में जन्म लेने पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति उत्पन्न हो जाती है-यह निश्चित है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*
 *इस तिथिको उपवास करने से मनुष्य सात जन्मों के किये हुए पापों से मुक्त हो जाता हैं | अतएव भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिये | यह भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला हैं।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण के अनुसार*
 *कृष्ण जन्माष्टमी व्रत जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
 *जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नहीं करता, वह जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है।*
💥 *किसी विशेष कारणवश अगर कोई जन्माष्टमी व्रत रखने में समर्थ नहीं तो किसी एक ब्राह्मण को भरपेट भोजन हाथ से खिलाएं। अगर वह भी संभव नहीं तो ब्राह्मण को इतनी दक्षिणा दें की वो 2 समय भरपेट भोजन कर सके। अगर वह भी संभव नहीं तो गायत्री मंत्र का 1000 बार जप करे।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं*
🙏 *१ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |*
🙏 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।*
🙏 *(शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)*
🙏
पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।
मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी काम की बात करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है। आप सावधान रहें ताकि किसी बात पर झगड़ा ना हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तम धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। टैक्स बचत का आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की चोट लग सकती है, इसलिये गाड़ी सावधानी से चलाएं। विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक का रहने वाला है। कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
मकर राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको सुख और शांति दोनों देगा। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास शानदार कहा जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
कुंभ राशि 
आप के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा।
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख आएगा और शांति भी होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह बड़ी काम आएगी

जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है।

अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

8 Aug 2020

Panchang 08-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings

Panchang 08-08-2020, Samadhan, Rashiphal, Predictions, Birthday-Blessings
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 08 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - पंचमी 08 अगस्त प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 04:12 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - धृति पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:55 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी (राजस्थान की परम्परा के अनुसार), रक्षा पंचमी  (ओड़िशा)*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जवानी में बाल सफ़ेद हो गए हो तो* 🌷
👦🏼 *जवानी में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं  उनको चाहिए कि कोरा आवंले का पाऊडर ( मिश्री मिला हुआ नहीं ) ..अपना पानी पीने का जो घड़ा हो..छोटा सा वो अलग रखें उसमें एक चम्मच पाऊडर डाल दें ..जब भी प्यास लगे वो ही पानी पियें ..तो जवानी या बचपन में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं ..वो फिर से अपना रंग दिखायेंगे |*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अनिद्रा* 🌷
👉🏻 *अनिद्रा के चार कारण हैं -*
1⃣ *कफ की कमी*
2⃣ *दूसरे का हक छीनना*
3⃣ *व्यर्थ की चिंता*
4⃣ *कुछ रोगों के कारण*
🌿 *(1) हरा धनिया का रस व मिश्री मिलाकर " ॐ हंसं हंसः " १०८ बार जप करके पी लें ।*
🐄 *(2) गाय का घी सिर व पैरों के तलवों पर मलें ।*
🐃 *(3) भैंस के दूध से बनी लस्सी दोपहर को पियें ।थोड़ी शक्कर डालके ... पर जोड़ो का दर्द हो, तो लस्सी में खटास होगी तो तकलीफ़ करेगी ... वे लोग न लें ।*
🙏🏻  *(4) "शुद्धे शुद्धे महायोगिनी महानिद्रे स्वाहा" इस मंत्र का जप सोते समय प्रेम पूर्वक करें।*
🙏🏻🙏

पंचक

4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

पूर्णिमा

सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत

मेष - पॉजिटिव - अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। और आपके आत्म सम्मान व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आपका काम बिगड़ सकता है। अपने पर्सनल कामों के अलावा सामाजिक कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आएगी परंतु आपकी समझदारी और काबिलियत द्वारा समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी समय व्यतीत होगा। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है।
नेगेटिव- परिवार के किसी व्यक्ति के विवाहित जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का घर पर हस्तक्षेप ना होने दें। इससे परिस्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। परंतु योजनाओं को गुप्त रखें। कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रूकी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपके आपस में बैठकर सुलझाने से हल भी तुरंत ही निकल जाएगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास व एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अतः अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी। महत्वपूर्ण नए मॉडल भी मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क - पॉजिटिव- किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य ले और उस पर अमल भी करें। आपके लिए बहुत ही शुभदायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी नजदीकी मित्र की वजह से ही नुकसान होने की संभावना बन रही है। अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पारिवारिक व व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बिठाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादा पूर्ण रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रह सकती है। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह - पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से बना पाएंगे। पैतृक संबंधी मामलों को सुलझाने का आज उचित समय है।
नेगेटिव- किसी को उधार पैसा ना दे। नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा आत्म बल मजबूत बनाकर रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग पूरा रहेगा।
लव- अपनी व्यस्तता के बीच जीवन साथी के लिए समय निकालना आपके संबंधों में और नजदीकियां लेकर आएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने अंदर नकारात्मक विचार ना उत्पन्न होने दंे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या - पॉजिटिव- धर्म-कर्म संबंधित कार्यों और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। समाज में भी रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आप सहयोग अवश्य दें। साथ ही ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- आज एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यवसाय में पुनः गति आने की संभावना है। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उस पर दोबारा गंभीरता से सोच-विचार कर लें।
लव- पति-पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए भी विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से सिर दर्द और वमन की स्थिति रह सकती हैं। हल्का खान-पान लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला - पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और इसके उत्तम परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्से की बजाए धैर्य बनाकर रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में प्रोडक्ट्स के उत्पादन में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें, कोई इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों से अपने आप को दूर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी। इसलिए उस पर अवश्य अमल करें। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रिय घटना घटने से अवसाद और भय जैसी स्थिति मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भी अब किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन मुताबिक उपलब्धि नहीं प्राप्त होगी।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी फाइलें वगैराह बहुत अधिक संभालकर रखें, कोई सूचना लीक होने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल व कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा। आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाकर रख सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु - पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही भागा-दौड़ी की वजह से आज अपना समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल में व्यतीत करेंगे। इससे आपकी अपनी आंतरिक ऊर्जा दोबारा से एकत्रित होगी। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति और ज्यादा एकाग्रचित होकर काम कर सकते हैं।
नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंदी जलन की भावना से आपकी आलोचना और अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक एकाग्रता से ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगी और कर्मचारियों के साथ विश्वास पूर्ण संबंध बनाकर रखें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी कोई उत्तम डील होने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार पड़ सकती है। और यह संबंध टूट भी सकते हैं।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी व गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इसलिए हाइजीनिक रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर - पॉजिटिव- आज आपकी मुख्य योजना सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। कोई पुराना दिया हुआ उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रकार की मान-हानि होने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में समय और धन व्यर्थ ना करें। भाइयों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्य में पारदर्शिता रखें। जरा सी असावधानी संबंधों में दरार ला सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लव- जीवन साथी व बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- बहुत अधिक ज्ञान और आध्यात्मिकता की जानकारी पाने में हमेशा आपकी रुचि रहती है। आज भी कुछ अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको जीवन की एक अलग ही सच्चाई महसूस होगी।
नेगेटिव- सारा ध्यान अपने ऊपर केंद्रित रहने की वजह से आप पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपको अपयश का भागीदारी बनना पड़ सकता है। परंतु इन बातों का आपके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा।
व्यवसाय- कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं होगी। परंतु फिर भी परिवारिक लोगों की देखरेख में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कोई भी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।
लव- विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनका असर आपकी पारिवारिक सुख शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। क्योंकि आज चोट लगने की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना खुशनुमा माहौल व्याप्त करेगा। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन के प्रति ज्यादा केंद्रित रहेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आप किसी नुकसान या साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही रिस्की काम जैसे जुआ, सट्टा आदि से भी दूर रहें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारी के साथ चल रहे तनाव से आज किसी की मध्यस्थता द्वारा मुक्ति मिलेगी। और संबंधों में सुधार आएगा। काम की उत्पादन क्षमता में पुनः इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद व सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। तथा प्रकृति के निकट रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे

7 Aug 2020

Aaj 7.8.2020 ka Panchang Samadhan Rashiphal Predictions Birthday-Blessing

Aaj 7.8.2020 ka Panchang Samadhan Rashiphal Predictions Birthday-Blessing
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी 08 अगस्त रात्रि 02:06 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 01:34 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - सुकर्मा 08 अगस्त प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात धृति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी  (चन्द्रोदय रात्रि 09:55), बहुला चतुर्थी (म.प्र.)*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞किसी भी रुके कार्य सिद्धि के लिए नीचे दिए मंत्र का जाप 108 बार करे

ओम् आं हृां क्ष्वीं ओम् हृीं तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

🌷 *बहुला चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण मास) को बहुला चतुर्थी व बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। वर्ष की प्रमुख चार चतुर्थी में से एक यह भी है। इस बार यह चतुर्थी 07 अगस्त, शुक्रवार को है।*
 🌷 *ऐसे करें व्रत* 🌷
👩🏻 *महिलाएं इस दिन सुबह स्नान कर पवित्रता के साथ भगवान गणेशजी की आराधना आरंभ करें। भगवान गणेशजी  की प्रतिमा के सामने व्रत का संकल्प लें। धूप, दीप, गंध, पुष्प, प्रसाद आदि सोलह उपचारों से श्रीगणेशजी का पूजन संपन्न करें। चंद्र उदय होने से पहले जितना हो सके कम बोलें।*
👉🏻 *शाम होने पर फिर से स्नान कर इसी पूजा विधि से भगवान श्रीगणेशजी की उपासना करें। इसके बाद चन्द्रमा के उदय होने पर शंख में दूध, दूर्वा, सुपारी, गंध, अक्षत से भगवान श्रीगणेशजी का पूजन करें और चतुर्थी तिथि को चंद्र्देव को अर्घ दें। इस प्रकार बहुला चतुर्थी व्रत के पालन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही व्रती (व्रत करने वाला) के व्यावहारिक व मानसिक जीवन से जुड़े सभी संकट, विघ्न और बाधाएं समूल नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत संतान दाता तथा धन को बढ़ाने वाला है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
➡ *07 अगस्त 2020 शुक्रवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है  ।*
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 *- 🌺🙏🏻
पंचक

4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।

मेष - 
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके लिए समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने के लिए भी उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए समय अच्छी तरक्की मिलने का है।
नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। आप अपना कौशल विकसित कर सकते हैं।
आपका साथी आपके साथ तरक्की करना चाहता है। वे आपके साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं।
आपको सर्दी हो सकती है। मौसम के प्रभाव का ध्यान रखें।

वृष - 
आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।
अपने कामों की प्राथमिकता को सही तरह से तय करके कामों को निपटाएं। आपको सफलता मिल सकती है।
जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय कुछ अनुकूल होगा।
तनाव और दबाव से दूर रहें। ये आपको कमजोर कर सकते हैं।

मिथुन 
आपके लिए दिन पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का रह सकता है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।
आपके मैनेजर आपके प्रजेंटेशन के कौशल से प्रभावित हैं। आपके विचारों की प्रशंसा होगी।
आपका साथी मानता है कि आप बहुत अच्छे हैं। वे आपकी कंपनी से प्यार करते हैं।
आपको बुखार हो सकता है।

कर्क 
आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में अन्य लोगों की तुलना में समस्याएं ज्यादा हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप दूसरों के मुकाबले खुद को कमतर आंकने की गलती ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा।
 आप मीटिंग्स में व्यस्त होंगे और व्यावहारिक मामलों पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है।
आपके लिए कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी भरा हो सकता है। खासतौर पर उन कामों में जिनमें आपको कोई खास निर्णय लेना हो। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।
आज बिना भविष्य के बारे में सोचे, कोई निर्णय ना लें। वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
रिश्तों में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है।
आज आप ज्यादा सोचने और कल्पनाओं के कारण मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए कई काम एक साथ करने का होगा। आपको कई जगहों पर अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें, किसी भी मामले में लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। आपको पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहने का है। नए काम आपको मिल सकते हैं या नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।
किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी बहुत मांग होगी। काम में समर्पित रहें। बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
आपको जल्द ही प्यार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए भी बेहतर रिश्ते मिलने के संकेत हैं।
आपको सिरदर्द रह सकता है। सावधान रहें।

तुला 
आज आप अपने काम को पूरी तरह इंजाय करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है।
काम दिलचस्प रहेगा। आपको नई परियोजनाएं मिलेंगी, आशावादी होंगे।
आपके दोस्त आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवाएंगे, जिसे आप पसंद करते हैं। आप उनके साथ कुछ अच्छा समय गुजार सकते हैं।
 आपको पैर में दर्द हो सकता है। खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतना पड़ेगी।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। किसी आपको अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने लोगों के लिए भी समय निकालना होगा।
पदोन्नति हो सकती है। काम पर विश्वास रखें और दक्षता बनाए रखें।
 आपका पार्टनर डेट पर बाहर जाना चाहता है। आप उन्हें रात के खाने के लिए ले जा सकते हैं।
 आपको माइग्रेन हो सकता है। अगर नींद को लेकर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें।

धनु 
आज आपको हर तरफ से मदद और सांत्वना मिल सकती है। आपके लिए समय बहुत सहयोगात्मक रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपको लोगों से बातचीत में शब्दों के चयन पर काफी ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों से आपके रिश्ते गलतफहमी के कारण बिगड़ सकते हैं।
 आपकी टीम के साथी आपको अपना काम पूरा करने में मदद करेंगे। उनके प्रति कृतज्ञ रहें।
अपने साथी के साथ गलतफहमी हो जाएगी। अपने अहं को एक तरफ रखें।
आपके पैरों में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय या खेलते समय सावधानी रखें।

मकर 
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। समय अनुकूल है लेकिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसमें शुरुआत धीमी ही रखें। एक साथ कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए। आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
कोई नया व्यवसाय आशाजनक लग रहा है। बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए छोटी शुरुआत करें।
आप चाहते हैं कि आप अपने साथी के लिए कमिटेड रहें। उन्हें अपना समय और स्नेह दें।
 फूड पाइजनिंग की आशंका है। बाहरी खाने से बचें। फलों का सेवन ज्यादा करें।

कुंभ - 
आज का दिन आपके लिए यात्रा करने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बात करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव या सुधार करना चाहेंगे, ताकी आप अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकें। आपके लिए आज लोगों का सहयोग मिलने का संकेत है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं।
आप काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए अपनी कम्यूनिकेशन स्कील में सुधार करें।
आपका प्रेमी आपको उनके परिवार से मिलवाना चाहता है। उनसे मिलिए। रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है।
आपको सर्दी हो सकती है। अगर आप एलर्जी से पीड़ित हैं तो विशेष सावधानी रखें।

मीन - 
आज का दिन आपके लिए हर तरफ से बेहतरीन काम करने और विजयी होने के संकेत दे रहा है। आपको किसी से बहुत अच्छी प्रेरणा मिल सकती है। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी कार्यशैली को अपनी मान्यता भी देंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन आज यादगार तरीके से गुजरेगा।
आपका बॉस आपको काम में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। वे आपके करियर में आपकी मदद करेंगे।
आपका प्रेमी आपको उपहार देकर आश्चर्यचकित करेगा। उन्हें प्यार का एहसास कराएं।
 घुटने का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सावधान रहें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular