Showing posts with label puja. Show all posts
Showing posts with label puja. Show all posts

24 Jul 2020

शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाया जाता है ?क्या है इसमें वैज्ञानिक पक्ष

शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाया जाता है ?
क्या है इसमें वैज्ञानिक पक्ष ? 
Om Trinetray Nilchhatray Rudray Namah
भगवान शिव को विश्वास का प्रतीक माना गया है क्योंकि उनका अपना चरित्र अनेक विरोधाभासों से भरा हुआ है जैसे शिव का अर्थ है जो शुभकर व कल्याणकारी हो, जबकि शिवजी का अपना व्यक्तित्व इससे जरा भी मेल नहीं खाता, क्योंकि वे अपने शरीर में इत्र के स्थान पर चिता की राख मलते हैं तथा गले में फूल-मालाओं के स्थान पर विषैले सर्पों को धारण करते हैं। वे अकेले ही ऐसे देवता हैं जो लिंग के रूप में पूजे जाते हैं। सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का विशेष महत्व माना गया है। इसीलिए शिव भक्त सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उन पर दूध की धार अर्पित करते हैं।  

पुराणों में भी कहा गया है कि इससे पाप क्षीण होते हैं। लेकिन सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का सिर्फ धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी है। सावन के महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। शिव ऐसे देव हैं जो दूसरों के कल्याण के लिए हलाहल भी पी सकते हैं। इसीलिए सावन में शिव को दूध अर्पित करने की प्रथा बनाई गई है क्योंकि सावन के महीने में गाय या भैस घास के साथ कई ऐसे कीड़े-मकोड़ो को भी खा जाती है। जो दूध को स्वास्थ्य के लिए गुणकारी के बजाय हानिकारक बना देती है। इसीलिए सावन मास में दूध का सेवन न करते हुए उसे शिव को अर्पित करने का विधान बनाया गया है।

आयुर्वेद कहता है कि वात-पित्त-कफ इनके असंतुलन से बीमारियाँ होती हैं और श्रावण के महीने में वात की बीमारियाँ सबसे ज्यादा होती हैं. श्रावण के महीने में ऋतू परिवर्तन के कारण शरीर मे वात बढ़ता है. इस वात को कम करने के लिए क्या करना पड़ता है ?ऐसी चीज़ें नहीं खानी चाहिएं जिनसे वात बढे, इसलिए पत्ते वाली सब्जियां नहीं खानी चाहिएं !और उस समय पशु क्या खाते हैं ?

सब घास और पत्तियां ही तो खाते हैं. इस कारण उनका दूध भी वात को बढाता है ! इसलिए आयुर्वेद कहता है कि श्रावण के महीने में दूध नहीं पीना चाहिए.इसलिए श्रावण मास में जब हर जगह शिव रात्रि पर दूध चढ़ता था तो लोग समझ जाया करते थे कि इस महीने मे दूध विष के सामान है, स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, इस समय दूध पिएंगे तो वाइरल इन्फेक्शन से बरसात की बीमारियाँ फैलेंगी और वो दूध नहीं पिया करते थे !

बरसात में भी बहुत सारी चीज़ें होती हैं लेकिन हम उनको दीवाली के बाद अन्नकूट में कृष्ण भोग लगाने के बाद ही खाते थे (क्यूंकि तब वर्षा ऋतू समाप्त हो चुकी होती थी). एलोपैथ कहता है कि गाजर मे विटामिन ए होता है आयरन होता है लेकिन आयुर्वेद कहता है कि शिव रात्रि के बाद गाजर नहीं खाना चाहिए इस ऋतू में खाया गाजर पित्त को बढाता है !तो बताओ अब तो मानोगे ना कि वो शिवलिंग पर दूध चढाना समझदारी है ?

ज़रा गौर करो, हमारी परम्पराओं के पीछे कितना गहन विज्ञान छिपा हुआ है ! ये इस देश का दुर्भाग्य है कि हमारी परम्पराओं को समझने के लिए जिस विज्ञान की आवश्यकता है वो हमें पढ़ाया नहीं जाता और विज्ञान के नाम पर जो हमें पढ़ाया जा रहा है उस से हम अपनी परम्पराओं को समझ नहीं सकते !

जिस संस्कृति की कोख से हमने जन्म लिया है वो सनातन है, विज्ञान को परम्पराओं का जामा इसलिए पहनाया गया है ताकि वो प्रचलन बन जाए और हम भारतवासी सदा वैज्ञानिक जीवन जीते रहें !

धन्यवाद

19 Jul 2020

Aaj Ka Panchang 19-07-2020

👏👏🛐🕉️❤️💚❤️
*हर हर महादेव*
*Har Har Mahadev*
*ॐ 🙏Pranaam🙏Divya Prabhat 😇Wish you 🌷happy🤣, loving, aware, meditative and 🙌enlightened day.*
🔺💐🙏🔱🙏💐🔺
*Stay at Home and make it a sweet Home*
*Keep chanting Namah Shivay and Har Har Mahadev*
*Let's pray for each other👏*
*आपका दिन 💐शुभ हो*
*Wishing you a wonderful Day🌷*

https://chat.whatsapp.com/FG2XkCJgL2A169wZv99Fdb


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 19 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - व्याघात रात्रि 09:45 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:31 से शाम 07:10 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:08*
⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - चतुर्दशी, रविवार और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 
👉🏻 *20 जुलाई 2020 सोमवार सूर्योदय से रात्रि 11:03 तक सोमवती अमावस्या है ।*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
☺ *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
विष्णु पुराण के अनुसार रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण तथा संध्या काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए. ... शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना नहाए ही तुलसी के पत्तों को तोड़ता है तो पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते
घर मे कही भी वास्तु दोष लगे तो तुलसी जी को वहॉ रखने से असर खत्म हो जाता है।
🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - पॉजिटिव - किसी लाभदायक महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय भाग्य आप के पक्ष में है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें। इससे मन में शांति रहेगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नेगेटिव - बाहरी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास ना करें। आकारण ही किसी वजह से  मित्रों से बहस हो सकती हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। आज का दिन पेमेंट आदि करने में व्यतीत होगा तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। लव - पति-पत्नी का एक-दूसरे को सहयोग सुख-शांति बनाकर रखेगा। परंतु  संतान की कोई परेशानी आपको व्यथित कर सकती हैं। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही ना करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7

वृष - पॉजिटिव - आज आराम तथा परिवार के साथ दिन व्यतीत करने के मूड में रहेंगे।  अगर कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर काम करें। आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है। नेगेटिव - आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है। तथा पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की संभावना है। परंतु आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। व्यवसाय - किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ट्रांसफर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी जो आपके लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगी। लव - विवाहेत्तर प्रेम संबंध स्थापित होने की आशंका लग रही है परंतु इससे आपके विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य - कब्ज व बवासीर जैसी स्थिति चल रही है उसे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन - पॉजिटिव - आज का दिन हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। साथ ही सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर पैसा भी खर्च करने का प्रोग्राम बनेगा। नेगेटिव - परंतु आज किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण योजना बनाने से परहेज करें। क्योंकि आज आपकी काम के प्रति एकाग्रता ना होने की वजह से अपने कार्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे। और मन में चंचलता बनी रहेगी। व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में समय ना देने के बावजूद कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम है। परंतु फिर भी लापरवाही करना उचित नहीं है। इस समय कुछ परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव - जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है परंतु आपका सहयोग और देखभाल उन्हें संबल प्रदान करेगा स्वास्थ्य - घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती हैं। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क - पॉजिटिव - सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना रहा है। साथ ही आपके अंदर रिस्क लेने जैसी पावर भी उभर रही है। लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नेगेटिव - परंतु सूर्य का राशि में होना आपको इगो जैसी नेचर भी दे सकता है। अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय - किसी प्रभावशाली व्यक्ति की वजह से कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी नए काम को शुरू होने की भी संभावना बन रही है। लव - प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। जीवन साथी के साथ कोई नोक-झोंक हो सकती है। परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। स्वास्थ्य - पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अस्पताल  भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव - समाज सेवा संबंधी कार्यों में आपका योगदान और निष्ठा की वजह से समाज में मान-सम्मान व यश में वृद्धि होगी। साथ ही आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नेगेटिव - दूसरों की बातों में आकर वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगने की संभावना है। इसलिए ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। परंतु रिस्क संबंधी किसी कार्य को करने से बचें। लव - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। जिससे घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है। परिस्थितियों को संभालने में आप समझदारी से काम ले। स्वास्थ्य - पति-पत्नी दोनों के ही स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत ही इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या - पॉजिटिव - आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके कई कामों को हल करने में सक्षम हो रहा है। अगर घर में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएंगे तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नेगेटिव - आज मन में कुछ विचलित विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विचारों में भी संकीर्णता आने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर अपने कार्यो तथा योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें। क्योंकि दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। साथ ही रिस्क संबंधी कार्यों से दूर ही रहें। लव - अपनी योजनाओं व कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लें। आपको फायदेमंद साबित होंगी तथा परेशानियों को भी हल करने में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य - अपने खान-पान को संयमित रखें क्योंकि भारी खाने की वजह से लिवर में दिक्कत लग रही है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

तुला - पॉजिटिव - बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। उनकी देखभाल और सेवा अवश्य करें। साथ ही घर में बच्चे अनुशासन में रहेंगे। जिससे आप अपने कार्यों में एकाग्रता से काम कर पाएंगे। नेगेटिव - अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु चिंता ना करें क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यवसाय - किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य बनते जाएंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को भी स्थगित ही रखें। लव - विवाहेत्तर संबंध आपके पारिवारिक जीवन को ग्रहण लगा सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहें और अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य - ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जिसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अतःसावधानी रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक - पॉजिटिव - घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा। भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल सोच रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर को बदलने जैसी कोई अगर आपकी योजना बन रही है तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। नेगेटिव - कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है। बच्चों के लिए भी तकलीफ दायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं। व्यवसाय - काफी समय से कार्य क्षेत्र में मंद पड़ी हुई गतिविधियों में गति आ रही है। चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना ले। लव - साथी का आज आराम के मूड में रहना आपके काम को बढ़ा सकता है। परंतु आप सभी कार्यो को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने में सक्षम हो पाएंगे। स्वास्थ्य - मन में कुछ उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। इन नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। मैडिटेशन पर अधिक ध्यान लगाएं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु - पॉजिटिव - आजकल के नकारात्मक वातावरण से लोगों की रक्षा हेतु आप कुछ समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं जिसकी वजह से आपको मानसिक सुख तथा मान-सम्मान की प्राप्ति हो रही है। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे। नेगेटिव - परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। क्योंकि जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी। व्यवसाय - साझेदारी संबंधी कामों में फायदा रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय अपने सहयोगी को लेने दे। इस समय उनका सहयोग और सलाह व्यवसाय में लाभदायक साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है। लव - पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा परिवार में चल रहे किसी वाद-विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर भी जाएंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

मकर - पॉजिटिव - किसी भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाता है। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है। नेगेटिव - भाइयों तथा मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपका कुछ समय घर के बाहर व्यतीत होगा परंतु  उसका कोई भी लाभदायक नतीजा सामने नहीं आएगा। व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको कोई काम संबंधी अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती हैं। जिस पर मन लगाकर काम करने से और भी नए अनुबंध मिलने की संभावना है। लव - प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल रहेगा। परंतु पति-पत्नी के संबंधों में कोई  इगो जैसी दरार आ सकती है। जो कि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। स्वास्थ्य - आपको आगाह किया गया है कि खांसी, जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

कुम्भ - पॉजिटिव - आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। तथा घर परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको बहुत अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। नेगेटिव - परंतु आपकी जिद और किसी बात पर अड़ जाने का स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बना कर रखने की अति आवश्यकता है। व्यवसाय - अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है तो उसमें आज कुछ रुकावट आने की संभावना है। इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ उस काम के प्रति निर्णय लें और कार्य करें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। लव - पति-पत्नी में कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। परंतु कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न होने जैसे बात नहीं होगी। धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य - गर्मी की वजह से पेट में जलन और एसिड बन सकता है। ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

मीन - पॉजिटिव - आज आप अपना अधिकतर समय बागवानी करने तथा प्रकृति के निकट व्यतीत करेंगे। इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। साथ ही कलात्मक व रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आप का रुझान बना रहेगा। नेगेटिव - किसी संतान की वजह से तनाव रह सकता है। जिसका प्रभाव परिवार पर भी पड़ेगा। और स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करने से आपकी समस्याओं का हल निकल सकता है व्यवसाय - आज कोई नया काम ना शुरू करें। वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अन्य काम के प्रति आप अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना लग रही है। लव - जीवनसाथी का घर के माहौल को ठीक करने में बहुत अधिक सहयोग रहेगा। इससे आप को राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी वजह से पेट में गैस, एसिड बनने जैसी दिक्कत महसूस करेंगे। मैडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है।

विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular