2 Sept 2020

Jyotirling Darshan Sept-02-2020 Mahadev Blessings4You

All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!

Image
SHRI_KEDARNATHJI

Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

Image

Image

Image

Image

जय श्री महाकाल
श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।

Image


Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 02 सितंबर 2020, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा - बुधवार
प्रातः शृंगार

Image


श्री त्र्यंबकेश्वर आद्य ज्योतिर्लिंग भस्म विभूषित दर्शन नाशिक महाराष्ट्र से

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन
भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी मंगलवार स.2077 (01/09/20)


Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नंदी महाराज दर्शन

Image

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का सोमवार सवारी नगर भ्रमण हेतु प्रयुक्त विशेष चतुर्मुखी रजत विग्रह दर्शन

Image

आज के मंगल दर्शन बाबा केदारनाथ धाम के देव भूमि उत्तराखंड से

Image

Image


श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
अष्टम_ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र- भारत
संध्या आरती दर्शन
हर हर महादेव

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव

जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N/SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_WHATSAPP


Aaj Ka Panchang Sept 2, 2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings

न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष





आज का हिन्दू पंचांग




दिनांक 02 सितम्बर 2020
दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:51 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:34 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
योग - सुकर्मा दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात धृति
राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:00 तक
सूर्योदय - 06:23
सूर्यास्त - 18:52
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण -भाद्रपद पूर्णिमा, संन्यासी चातुर्मास समाप्त, प्रतिपदा का श्राद्ध
विशेष - पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



श्राद्ध विशेष


पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी जगह भेज देते हैं ।

ॐ धर्मराजाय नमः ।

ॐ महाकालाय नमः ।

ॐ म्रर्त्युमा नमः ।

ॐ दानवैन्द्र नमः ।

ॐ अनन्ताय नमः ।

पितृ पक्ष

धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।

न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष

जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।

गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।

विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।

कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।

श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।

श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।

श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।

श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।

सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।

पितृपक्ष में घर पर ही आसान तरीके से प्रसन्न कर सकते है


पितृपक्ष में आप गया, गोदावरी तट और प्रयाग में श्राद्ध- तर्पण नहीं कर सकते हैं तो घर पर रहकर भी पितरों को खुश कर सकते हैं।

श्राद्ध और तर्पण -

1 - श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट की अवधि के बीच ही श्राद्ध करें।

2 - इसके लिए सुबह उठकर नहाएं, उसके बाद पूरे घर की सफाई करें। घर में गंगाजल और गौमूत्र भी छीड़कें।

3 - दक्षिण दिशा में मुंह रखकर बांए पैर को मोड़कर, बांए घुटने को जमीन पर टीका कर बैठ जाएं। इसके बाद तांबे के चौड़े बर्तन में काले तिल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल और पानी डालें। उस जल को दोनों हाथों में भरकर सीधे हाथ के अंगूठे से उसी बर्तन में गिराएं। इस तरह 11 बार करते हुए पितरों का ध्यान करें।

4 - घर के आंगन में रंगोली बनाएं। महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं। श्राद्ध के अधिकारी व्यक्ति यानी श्रेष्ठ ब्राह्मण को न्यौता देकर बुलाएं। ब्राह्मण को भोजन करवाएं और निमंत्रित ब्राह्मण के पैर धोने चाहिए। ऐसा करते समय पत्नी को दाहिनी तरफ होना चाहिए।

5 - पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें। ब्राह्मण भोजन से पहले पंचबलि यानी गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटी के लिए भोजन सामग्री पत्ते पर निकालें।

6 - दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा में मुंह रखकर) होकर कुश, जौ, तिल, चावल और जल लेकर संकल्प करें और एक या तीन ब्राह्मण को भोजन कराएं। इसके बाद भोजन थाली अथवा पत्ते पर ब्राह्मण हेतु भोजन परोसें।

7 - प्रसन्न होकर भोजन परोसें। भोजन के उपरांत यथाशक्ति दक्षिणा और अन्य सामग्री दान करें। इसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, अनाज, गुड़, चांदी तथा नमक (जिसे महादान कहा गया है) का दान करें। इसके बाद निमंत्रित ब्राह्मण की चार बार प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद लें। ब्राह्मण को चाहिए कि स्वस्तिवाचन तथा वैदिक पाठ करें तथा गृहस्थ एवं पितर के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।

8 - श्राद्ध में सफेद फूलों का ही उपयोग करें। श्राद्ध करने के लिए दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल मुख्य रूप से जरूरी है।



श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020

पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक

एकादशी

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

प्रदोष

रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )

14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल

अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)

पूर्णिमा

बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत



आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप पुनः अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। आय के भी कोई नए स्रोत बनने की पूरी संभावना है।

नेगेटिव- अधिकतम व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। संतान की वजह से कोई चिंता रह सकती है। परंतु गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। तथा नकारात्मक विचार हावी होने से अपना बचाव करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती है।

लव- कभी-कभी आपका उत्तेजित स्वभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न कर देता है। भावनात्मक पूर्ण व्यवहार रखने से घर का माहौल सुमधुर हो जाएगा।

स्वास्थ्य- असंयमित खानपान की वजह से पेट खराब रहने की आशंका लग रही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5





वृष - पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें।

नेगेटिव- पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अगर उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे।

व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।

लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम व योगा पर भी समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2





मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।

नेगेटिव- आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1





कर्क - पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।

नेगेटिव- निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा। परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे, इसलिए चिंता ना करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। परंतु किसी-किसी समय निर्णय लेने में कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है।

लव- जीवन साथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। प्रेम संबंध में अपना समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अपनी विचारधारा सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5





सिंह - पॉजिटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।

नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य- एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपना उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6





कन्या - पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। इस समय अपनी पूरी ऊर्जा से संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। क्योंकि कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है।

लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। तथा घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।

स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है ।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9





तुला - पॉजिटिव- फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे। जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।

नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें।

व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियों बन रही है।

लव- जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। उनका असर आपके परिवार पर नकारात्मक पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3





वृश्चिक - पॉजिटिव- दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अत्यधिक समय व्यतीत करने से आपके काफी काम रुक जाएंगे। तथा नुकसान भी होगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। घर की व्यस्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की भी आशंका बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।

लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव व मेहनत करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी जांच भी अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8





धनु - पॉजिटिव- आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं। और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। और आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे।

नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। आपके क्रोध की वजह से बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए बच्चों पर अधिक अंकुश ना लगाएं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। सिर्फ दिल की जगह दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से उचित दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8





मकर - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।


नेगेटिव- सामाजिक कार्य में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। परंतु पार्टनर के साथ कार्यों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। जरा सी लापरवाही मतभेद उत्पन्न कर सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।

लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। अतः इन संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3





कुंभ - पॉजिटिव- आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी। जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे।

नेगेटिव- परंतु आपकी अत्यधिक उदारता नुकसानदेह भी रहेगी। कभी-कभी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है।

व्यवसाय- कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है।

लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9





मीन - पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।


नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।

लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।

स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं






दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 9431848786
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________


Krishna Loves You: Whose mind is always agitated with an infinite number of anxieties and worries

Hare Krishna! In anyone’s life, there will always be one desire or another that remains unfulfilled. It is quite normal.






|| जय श्री कृष्ण ||
॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.11॥


_चिन्तामपरिमेयां च प्रलयान्तामुपाश्रिताः ।_
_कामोपभोगपरमा एतावदिति निश्चिताः॥_


भावार्थ :


आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य जीवन के अन्तिम समय तक असंख्य चिन्ताओं के आधीन रहते है, उनके जीवन का परम-लक्ष्य केवल इन्द्रियतृप्ति के लिये ही निश्चित रहता है। (११)



Meaning:


Occupied with infinite worries that end only with death, they treat desire and consumption as the highest, assured that that is all.

image

Explanation:

So far we saw how highly materialistic people inflict harm upon society. Now, Shri Krishna shows how they cause harm to themselves as well. He says that those devilish individuals, those with aasuri sampatti do not have even a single moment of peace. Their mind is always agitated with an infinite number of anxieties and worries. This state of affairs, this constant state of tension never ends, it goes on all the way till the end of their life.

Every selfish desire comes pre-packaged with the seed of anxiety. Why is this so? In anyone’s life, there will always be one desire or another that remains unfulfilled. It is quite normal. But when we give the utmost importance to desire and consumption, when we make it the ultimate goal of life, our mind is in a constant state of agitation until each desire is fulfilled. And even if we have all the wealth and power in the world, there will always be something that we are missing, which will in turn generate anxiety.

But if our worldview incorporates something higher, if we seek a higher goal than goes beyond materialism, we expand our sense of self, our sense of I. Instead of only thinking about our own well being, we start caring about our family, our parents, our city, our nation and so on. Now it does not matter if we have to undergo any suffering, because we care about something that is higher than us. The culmination of this expansion of self happens when we begin to have faith in the highest self, Ishvara, the faith that he will ensure our well being. Consequently, our anxiety about our well being begins to diminish.


Chant the mantra you have faith in

Hare Krishna

1 Sept 2020

पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां

पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पितरों की आत्मा हो जाती है नाराज


1 पितृपक्ष में सनातन धर्म के लोग अपने पितरों की पूजा-अर्चना और पिंडदान करते हैं। इस बार पितृपक्ष 2 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 17 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण किए जाते हैं। इसलिए इस पूजा को विधि-पूर्वक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पिंडदान की पूजा में किसी भी तरह की लापरवाही से पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए इसको करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक माना गया है।  धयान रखे कि पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान आपको कौन सी चीजें ध्यान में रखनी चाहिए, जिससे आपकी पूजा बिना किसी गलती के पूरी हो सके…

2. ऐसे बर्तनों का ना करें प्रयोग

श्राद्ध कर्म के दौरान भूलकर भी लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष में लोहे के बर्तन के प्रयोग करने से परिवार पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए पितृपक्ष में लोहे के अलावा तांबा, पीतल या अन्य धातु से बनें बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।


3. न करें इनका प्रयोग

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म कर रहे हैं तो उस दिन शरीर पर तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना ही पान खाना चाहिए। इसके साथ ही दूसरे के घर का खाना पितृपक्ष में वर्जित बताया है और इत्र का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।


4  न करें शुभ कार्य शुरू

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पूर्वजों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शुद्धि के लिए पूजा की जाती है। इसलिए इस दौरान परिवार में एकतरह से शोकाकुल माहौल रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, साथ ही नई वस्तु की खरीदारी करना भी अशुभ माना गया है।

5 नहीं करना चाहिए इनका अपमान

पितृपक्ष के दौरान भिखारी या फिर किसी अन्य व्यक्ति को बिना भोजन कराएं नहीं जाने देना चाहिए। इसके साथ ही पशु-पक्षी जैसे कुत्ते, बिल्ली, कौवा आदि का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसरा, पूर्वज इस दौरान किसी भी रूप में आपके घर पधार सकते हैं।

6  पुरुष ध्यान रखें यह चीज

पितृपक्ष में जो पुरुष अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करते हैं, उन्हें दाढ़ी और बाल नहीं कटवाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि पितृपक्ष के दौरान दाढ़ी और बाल कटवाने से धन की हानि होती है क्योंकि यह शोक का समय माना जाता है।

7   पितरों के लिए ऐसा भोजन उत्तम

पितृपक्ष में घर पर बनाए गए सात्विक भोजन से ही पितरों को भोग लगाना उत्तम माना गया है। अगर आपको अपने पूर्वज की मृत्यु तिथि याद है तो उस दिन पिंडदान भी करना चाहिए। अन्यथा पितृपक्ष के आखिरी दिन भी पिंडदान अथवा तर्पण विधि से पूजा कर सकते हैं।

Jyotirling Darshan Sept-01-2020 Mahadev Blessings4You

Namah Shivay!


This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव


HAR HAR MAHADEV



#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar


Woman Standing in Front of Flowing Water


आज दिनाँक 01-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image

दिनाँक 31-08-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सप्तऋषि /संध्या आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर, प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) दिनांकः 01 सितंबर 2020, भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी - मंगलवार प्रातः शृंगार

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार पार्वती के शयन श्रृंगार दर्शन.भाद्र. शुक्ल त्रयोदशी सोमवार स.2077 (31/08/20)



Image

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का
भस्म श्रंगार आरती दर्शन!।
#1_9_2020_मंगलवार!

Image

Image

Image


आज के मंगल दर्शन केदारनाथ जी

Image

Image

Image

Image



जय शिव शम्भू
हर हर महादेव

जो बंधन में है, वह जीव है !जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें


Sevices available for Bhartiya Mudra Rs 52*
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सको तो फ़ोन करो 










Krishna Loves You: Work that benefits someone other than you must be the goal

Shri Krishna refers to the greed using the phrase duspooram kaamam, meaning selfish desires that can never be satisfied or fulfilled




|| जय श्री कृष्ण ||
॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.10॥


_काममाश्रित्य दुष्पूरं दम्भमानमदान्विताः ।_
_मोहाद्‍गृहीत्वासद्ग्राहान्प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रताः॥_


भावार्थ :


आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य कभी न तृप्त होने वाली काम-वासनाओं के अधीन, झूठी मान-प्रतिष्ठा के अहंकार से युक्त, मोहग्रस्त होकर ज़ड़ वस्तुओं को प्राप्त करने के लिये अपवित्र संकल्प धारण किये रहते हैं। (१०)



Meaning:


Filled with insatiable desires, with pretentiousness, pride and arrogance, holding untrue views in delusion, they work with impure resolve.

Woman in Red Dress Leaning on Wall


Explanation:



A major aspect of the materialistic world view is greed. Shri Krishna refers to this greed using the phrase duspooram kaamam, meaning selfish desires that can never be satisfied or fulfilled. People who follow the materialistic world view believe that one who is without selfish desires is as good as dead. They do not believe that selfless action, work that benefits someone other than themselves, is worth anything.


This greed propels them to dambhaha or pretentiousness. They do not see the harm in putting on a show in order to gain favours or get what they want. As they accumulate more wealth and power, they feed their superiority complex, resulting in maanaha or excessive pride. When their pride reaches greater and greater heights, they become drunk with their ill-gotten accomplishments and possessions. This is mada, intoxication.


We keep coming back to the theme of ignorance and delusion, of moha, when we analyze the materialistic world view. When one cannot tell right from wrong, one begins to develop views that are not based on truth or rationality, termed in the shloka as moha-asat. It is no surprise that the activities or undertakings of such people are impure, lawless, without any consideration of duty or the big picture. Defrauding others or destroying others property are illegal in the eyes of the law, but perfectly legal from their standpoint.


Chant the mantra you have faith in

Hare Krishna

Aaj Ka Panchang Sept 1, 2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings




Inspirational Quotes On A Planner

Writings In A Planner


आज का हिन्दू पंचांग



दिनांक 01 सितम्बर 2020

दिन - मंगलवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - चतुर्दशी सुबह 09:48 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 04:38 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग - अतिगण्ड दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल - शाम 03:34 से शाम 05:07 तक
सूर्योदय - 06:23
सूर्यास्त - 18:53
(हर जिले के लिए समय मे अंतर हो सकता हैं)
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - अंनत चतुर्दशी, गणेश महोत्सव समाप्त, व्रत पूर्णिमा, प्रोष्ठपदी पूर्णिमा, महालय श्राद्धारम्भ, पूर्णिमा का श्राद्ध
विशेष - चतुर्दशी, पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



श्राद्ध के दिन
जिस दिन आप के घर में श्राद्ध हो उस दिन गीता का सातवें अध्याय का पाठ करें । पाठ करते समय जल भर के रखें । पाठ पूरा हो तो जल सूर्य भगवन को अर्घ्य दें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है , उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।




श्राद्ध कर्म
अगर पंडित से श्राद्ध नहीं करा पाते तो सूर्य नारायण के आगे अपने बगल खुले करके (दोनों हाथ ऊपर करके) बोलें :
"हे सूर्य नारायण! मेरे पिता (नाम), अमुक (नाम) का बेटा, अमुक जाति (नाम), (अगर जाति, कुल, गोत्र नहीं याद तो ब्रह्म गोत्र बोल दे) को आप संतुष्ट/सुखी रखें । इस निमित मैं आपको अर्घ्य व भोजन कराता हूँ ।" ऐसा करके आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग लगायें ।




तुलसी
श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है |




श्राद्ध के लिए विशेष मंत्र


" ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा । "
इस मंत्र का जप करके हाथ उठाकर सूर्य नारायण को पितृ की तृप्ति एवं सदगति के लिए प्रार्थना करें । स्वधा ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं । इस मंत्र के जप से पितृ की तृप्ति अवश्य होती है और श्राद्ध में जो त्रुटी रह गई हो वे भी पूर्ण हो जाती है।


श्राद्ध में करने योग्य
श्राद्ध पक्ष में १ माला रोज द्वादश मंत्र " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " की करनी चाहिए और उस माला का फल नित्य अपने पितृ को अर्पण करना चाहिए।
श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020


पंचक


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


एकादशी


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


प्रदोष


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)




पूर्णिमा


बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


Pink Rose

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - पॉजिटिव- समय भाग्य वर्धक है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।नेगेटिव- परंतु काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए आप भरसक प्रयत्न करेंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान व तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


वृष - पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन बनी हुई है। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।
व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। परंतु फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- समय के अभाव के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। मुंह में छाले जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3


मिथुन - पॉजिटिव- आज धार्मिक आयोजन संबंधी कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। और समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। तथा जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे।नेगेटिव- बच्चों के कैरियर और विवाह को लेकर चिंता रहेगी। घर की विलासिता संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- आज कामकाज का अत्यधिक बोझ रहेगा। परंतु अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। तथा व्यापार में लिए गए ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।
लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रिय जनों और पारिवारिक लोगों की देखरेख करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और आलस हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क - पॉजिटिव- बुजुर्ग तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने खराब संबंधों में सुधार आएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगे। तथा आप अपने रचनात्मक तथा रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे।नेगेटिव- संतान से संबंधित कार्यों में अधिक खर्चों की स्थिति रहेगी। भावुकता के आवेश में लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में सिर्फ वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें क्योंकि किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का अनुशासित व्यवहार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। यदि पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


सिंह - पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। मित्रों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगे।नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, तथा व्यर्थ के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास व अहम आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। परंतु जल्दी ही इन समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई जमीन संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।नेगेटिव- आय साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश भी करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। जीवन में किसी प्रकार के अधूरेपन का एहसास रह सकता है
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका लग रही है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलना आपको आश्चर्य चकित करेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- वक्त के अनुरूप अपने आपको ढ़ालना आवश्यक है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2


तुला - पॉजिटिव- समय शांति दायक व धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व अनुसंधान मे उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा।नेगेटिव- किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित रखना उचित है इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास नई उम्मीदों व आशाओं को जागृत करेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। विरोधियों के ऊपर आपका वर्चस्व बना रहेगा।नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से दूर रहें। क्योंकि किसी प्रकार का वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। साथ ही लाटरी, शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अपना पैसा ना लगाएं।
लव- पति-पत्नी के संबंध ठीक रहेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


धनु - पॉजिटिव- आज समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप आपके अंदर एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा।नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक रुझान आने की वजह से व्यक्तिगत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य तथा ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


मकर - पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। परंतु दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी।नेगेटिव- समय के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा कि जैसे स्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य मं् अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जिसे आप बहुत ही समझदारी से सुलझाएंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना व उन पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


कुंभ - पॉजिटिव- आज चंद्रमा का आपकी राशि में भ्रमण आपके लाभ के द्वार खोल रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर में, समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना ले। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। परंतु आपको जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


मीन - पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।नेगेटिव- परंतु दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है इसलिए धैर्य व संयम से काम ले। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा परंतु धीमी गति से।
लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक नजदीकियां भी आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8




जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

Photo Of White Cake With Candles On Top



दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष :2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी



कैसा रहेगा यह वर्ष

Chocolate Cupcake With White and Red Toppings

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।



अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 9431848786
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________


Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular