Showing posts with label what_to. Show all posts
Showing posts with label what_to. Show all posts

12 Aug 2020

Shri Krishna Speaks: Purifying the mind

Shri Krishna Speaks: Purifying the mind  



|| जय श्री कृष्ण ||

॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 15.11॥


_यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम्‌ ।_
_यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतसः॥_



भावार्थ :

योग के अभ्यास में प्रयत्नशील मनुष्य ही अपने हृदय में स्थित इस आत्मा को देख सकते हैं, किन्तु जो मनुष्य योग के अभ्यास में नहीं लगे हैं ऐसे अज्ञानी प्रयत्न करते रहने पर भी इस आत्मा को नहीं देख पाते हैं। (११)


Meaning:

Those striving yogis realize this as residing within the self. But those with an unprepared mind, though striving, do not see this, devoid of knowledge.


Explanation:

In any difficult endeavour, there are three kinds of people. There are the vast majority who are not interested the least bit in striving for the goal, and blissfully accept their state as a given. There are a small number of people who are putting in great effort or dedication, but not obtaining the desired outcome. A select few, however, are able to channelize their efforts in the right direction and get what they want.

Shri Krishna called the vast majority of people, the first category, stuck in the cycle of Prakriti "deluded" in the last shloka. Here, he says that it is the preparation of mind that determines whether or not the efforts taken by yogis - those who are striving for liberation - have a chance of success. One without a prepared mind is termed as "akritaatmaanaha" in this shloka. So then, those of us who are aiming for liberation would not like our striving to be in vain. What should we do?

We need to understand what Shri Krishna means by purifying our mind. There are two aspects to this. The first aspect is the degree of selfish desires. Unless we have followed the path of karma yoga and bhakti yoga as laid out in the earlier portions of the Gita, our mind will not be able to properly absorb any scriptural teaching whatsoever. The second aspect is the type of knowledge we are trying to absorb and the method of doing so. A systematic understanding of the scriptures under the guidance of a teacher is the only way. One who does not follow a systematic process of imbibing knowledge is termed "achetasaha", devoid of wisdom.

The topic of the jeeva is concluded in this shloka. with the message that only those with a pure mind and systematic study will truly understand the nature of the jeeva as the eternal essence as though limited by its upaadhis or conditionings.


ChantThe mantra you have faith in
Hare Krishna
 
 

21 Jul 2020

Aaj Ka Panchang 21-07-2020


👏👏🛐🕉️❤️💚❤️
*हर हर महादेव*
*Har Har Mahadev*
*ॐ 🙏Pranaam🙏Divya Prabhat 😇Wish you 🌷happy🤣, loving, aware, meditative and 🙌enlightened day.*
🔺💐🙏🔱🙏💐🔺
*Stay at Home and make it a sweet Home*
*Keep chanting Namah Shivay and Har Har Mahadev*
*Let's pray for each other👏*
*आपका दिन 💐शुभ हो*
*Wishing you a wonderful Day🌷*

https://chat.whatsapp.com/FG2XkCJgL2A169wZv99Fdb
पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी जरूर भेझे🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग*
⛅ *दिनांक 21 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 09:24 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - पुष्प रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - वज्र शाम 05:35 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:31 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:09*
⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - अमावस्यांत श्रावण मासारम्भ, नक्तव्रतारम्भ, शिवपार्थेश्वर पूजन प्रारंभ, शिवपूजनारम्भ, मंगलागौरी पूजन*
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷
 *“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*
🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷
🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*
🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन के लाभ इस प्रकार हैं-
 
• जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
 

• असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।
 
• भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।
 
• लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
 
• धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।
 
• तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
• इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
 
• पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें।
 
• रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है।
 
• ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
 
• सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।
 
• प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है।
 
• शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
 
• सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है।
 
• शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।
 
• पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
 
• गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
 
• पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है।

🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷
🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*
🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*
*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*
*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*
🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम  ॥*
*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते  ॥*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*
🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*
*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्‌धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*
🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*
🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*
*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*
*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*
*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥* 
🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः"  यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है।  इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*
पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार

मेष - पॉजिटिव - आज आपका दिन घर परिवार के कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा।   और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव बनेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है ।
नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं। क्योंकि इसका असर परिवार पर भी  पड़ेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में काम में किसी वजह से रुकावट आने से तनाव रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने उच्चाधिकारियों से संबंध ठीक रखने की जरूरत है।
लव - आपकी व्यस्तता की वजह से घर की देखभाल का दायित्व आपका जीवन साथी बखूबी निभाएगा। इसलिए उनका मान-सम्मान बनाए रखें।
स्वास्थ्य - तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसकी वजह से कुछ लोगों से कहासुनी हो सकती है। व्यवहार ठीक रखें। तथा योगा, मैडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 5

वृष - पॉजिटिव - कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप सुकून पाने के लिए आराम और मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव - आज बाहरी कामों में व दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने मे कई महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाएंगे। और सिर्फ समय व्यर्थ ही होगा। जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। बेहतर है कि फालतू के कामों में ध्यान ना लगाएं।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। आपके अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होने की संभावना है।
लव - वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी और पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना मन को प्रफुल्लित करेगा।
स्वास्थ्य - कोल्ड, कफ जैसी शिकायत महसूस होगी। पर यह बदलते मौसम की वजह से है इसलिए ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन - पॉजिटिव - राशि स्वामी बुध का राशि में ही विराजित होना आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की उर्जा भी प्रदान कर रहा है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव -  धन संबंधी कोई निर्णय भी लेते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। क्योंकि कुछ हानि होने की संभावना लग रही है। साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होगी।
व्यवसाय - व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिलेगी तथा कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसायिक सभी गतिविधियों पर स्वयं ही निर्णय ले और कर्मचारियों के कार्यों पर भी नजर रखें।
लव - जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से घर और व्यवसाय दोनों जगह संतुलन बनाकर रखना होगा। परिवार में आपका सहयोग आपसी संबंधों को  मजबूत बनाएगा। 
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

कर्क - पॉजिटिव - आज परिस्थितियां बहुत ही धन दायक हैं। इनका भरपूर उपयोग करें। संतान का शिक्षा संबंधी कोई सुखद समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। तथा उनके भविष्य संबंधी प्लानिंग में समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव - अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे जिसकी वजह से काम रुकने की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने अंदर ईगो की भावना न उपजने दें। और घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। अभी उससे लाभ की उम्मीद ना करें। सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित रखें। निकट भविष्य में इसके उचित फल अवश्य प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी वातावरण को पुनः सामान्य बना देगी।
स्वास्थ्य - आज सिर में दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए भरपूर आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव - आपको अपने हर काम में किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग मिलेगा। और  धन संबंधी कुछ लाभदायक स्थितियां भी बनेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर विचार करें, कामयाबी मिलेगी।
नेगेटिव - संतान संबंधी किसी काम की जो उम्मीदें रखी थी उनमें कुछ कमीं रहने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु टेंशन लेने से घर में नकारात्मक ऊर्जा ही आएगी। इसलिए अपनी मनःस्थिति को सामान्य बनाकर रखना आवश्यक है।
व्यवसाय - व्यवसायिक काम सुचारू रूप से चलेंगे। परंतु इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की संभावना लग रही है। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना आवश्यक है।
लव - विवाहेत्तर संबंधों का नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक संबंधों पर पड़ सकता है। जिससे तनाव उत्पन्न होगा इसलिए इन बातों से दूर रहे।
स्वास्थ्य - घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अस्पताल आदि के चक्कर भी लग सकते हैं। इसलिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या - पॉजिटिव - आज अपने प्रत्येक कार्य के प्रति पूरी जागरूकता रखने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करते रहें। किसी समाज सेवी संस्था में सहयोग देना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।
नेगेटिव - आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही आय के साधनों में भी कमीं आएगी। किसी पर भी ज्यादा शक करना आपको नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय - रिश्तेदारों से संबंधित कोई परेशानी सुलझाने की वजह से अपने व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु किसी अन्य पर भरोसा ना करें। आपकी कुछ गतिविधियां लीक हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।
लव - पारिवारिक वातावरण में कोई कलह पूर्ण स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से पति-पत्नी के आपसी संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए सावधानी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

तुला - पॉजिटिव - आज पारिवारिक कार्य को योजनाबद्ध व डिसिप्लिन तरीके से करने के कारण कई कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। तथा परिवार में भी अनुशासन बना रहेगा। राजनैतिक संबंध बनने की संभावना है जिससे जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव - आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी तरह का धोखा होने की संभावना है। धन संबंधी लेनदेन को भी सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय - व्यवसाय में अपने संपर्क सूत्रों पर अधिक से अधिक ध्यान दें। क्योंकि इनके द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक तनाव को अपने काम पर हावी ना होने दें। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलों और कागजातों को संभालकर रखें।
लव - जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। जिसकी वजह से घर और व्यवसाय दोनों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की दरार पड़ने की आशंका है।
स्वास्थ्य - व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहने की वजह से तनाव और शारीरिक कमजोरी महसूस रहेगी। इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक - पॉजिटिव - आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे जिसकी वजह से समाज व निकट संबंधियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई उपलब्धि भी प्राप्त होगी।
नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें, कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की संभावना है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ वाद-विवाद में उलझना आपके लिए ही दुखदाई रहेगा।
व्यवसाय - व्यावसायिक कार्यों में आज कुछ कमीं रहेगी। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली को बदलने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने टारगेट पूरा करने में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
लव - जीवन साथी सहयोग व धैर्य आप के मनोबल को बढ़ाएगा। साथ ही कुछ रुके हुए काम भी उनकी मदद से पूर्ण होंगे।
स्वास्थ्य - अपने विचारों को सकारात्मक रखें। क्योंकि गलत विचारों से आपके अंदर डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4

धनु - पॉजिटिव - कुछ दिनों से आपकी रुचि आध्यात्म और धर्म-कर्म में बढ़ रही है। जिससे आपके व्यवहार में बहुत अधिक सकारात्मक बदलाव आया है। आज भी इन्ही कार्यों में समय व्यतीत होगा। और समाज में भी आपकी पहचान बनेगी।
नेगेटिव - परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। किसी संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग उसे आत्मबल प्रदान करेगा। पैतृक संबंधी कुछ कार्यों में रुकावट आने से तनाव उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय - साझेदारी के व्यवसाय मे लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। तथा पार्टनर  की योजनाएं और कार्यशैली, व्यवसाय के प्रति लाभदायक साबित होगी। परंतु आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनः विचार करने की आवश्यकता है।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में घर की समस्याओं को लेकर कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। और कुछ बातें बाहर भी निकलने की संभावना है। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य - कब्ज, गैस जैसी परेशानी रहने से पेट खराब रहेगा। कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मकर - पॉजिटिव - परिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप में रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। और उसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव - परंतु बहुत अधिक डिसिप्लिन होना परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बनाकर रखें।  मामा पक्ष से संबंधों में किसी प्रकार की खटास ना उत्पन्न होने दे।
व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। परंतु साथ ही कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी उत्पन्न होंगी। इस समय वर्तमान स्थितियों को देखते हुए संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है। साथ में कंपटीशन में अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
लव - पति-पत्नी के संबंधों में रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से कोई इंफेक्शन या छाती से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान का थोड़ा परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

कुम्भ - पॉजिटिव - काफी दिनों से घर में समय व्यतीत हो रहा था। आज घर से बाहर की गतिविधियों पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा।  तथा आप अपनी बुद्धिमानी और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्रोत बना सकेंगे।
नेगेटिव - परंतु अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। और पारिवारिक विघटन की भी संभावना उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय - पारिवारिक व्यवसाय संबंधी कार्यों को ध्यान पूर्वक करें या आज स्थगित रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं, फायदेमंद साबित होगा।
लव - विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावना है। इन गतिविधियों से दूर रहें। इसका प्रभाव आपकी कार्यप्रणाली पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
स्वास्थ्य - मनोबल में कमीं महसूस होगी। जिसका प्रभाव आज आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

मीन - पॉजिटिव - ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखना और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्य के उदय का निर्माण कर रहा है। इन्हें महसूस करें। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। और आप एक नई ऊर्जा के साथ काम के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव - कभी-कभी भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। परिवारिक लोगों के साथ मनोरंजन आदि गतिविधियों में समय व्यतीत करें। किसी संतान से संबंधित भी कोई चिंता उत्पन्न होगी।
व्यवसाय - व्यवसाय में गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। जैसा चल रहा है उसी में धैर्य बनाकर रखें। कलात्मक कार्य, टूर एंड ट्रैवल व मीडिया संबंधी कार्यों में बहुत अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। इसलिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें।
लव - पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा एवं परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य - किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से ब्लड प्रेशर और पेट से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपने मनोबल को स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक:

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular