29 Aug 2020

Easiest way to get Shanidev's blessings

शनि देव की कृपा पाने को हर कोई आतुर रहता है


जय शनि देव


शनि देव के 108 नाम 


Image

Image

Image

Image


शनि देव की कृपा पाने को हर कोई आतुर रहता है। कोई शनि देव की पूजा करता है तो कोई शनिवार के दिन व्रत रखता है एवं दान पुण्‍य कर शनि देव को प्रसन्‍न करता है। शनि का प्रकोप झेल रहे जातकों के लिए ये उपाय अत्‍यंत फलदायी हैं। इसके अलावा शनि देव के 108 नामों का जाप करने से भी शनि देव प्रसन्‍न होते हैं। शनि देव के 108 नाम इस प्रकार हैं -:





१)ऊँ शनैश्चराय नमः।
२)ऊँ शान्ताय नमः।
३)ऊँ सर्वाभीष्टप्रदायिने नमः।
४)ऊँ शरण्याय नमः।
५)ऊँ वरेण्याय नमः।
६)ऊँ सर्वेशाय नमः।
७)ऊँ सौम्याय नमः।
८)ऊँ सुरवन्द्याय नमः।
९)ऊँ सुरलोकविहारिणे नमः।
१०)ऊँ सुखासनोपविष्टाय नमः।
११)ऊँ सुन्दराय नमः।
१२)ऊँ घनाय नमः।
१३)ऊँ घनरूपाय नमः।
१४ऊँ घनाभरणधारिणे नमः।
१५)ऊँ घनसारविलेपाय नमः।
१६)ऊँ खद्योताय नमः।
१७)ऊँ मन्दाय नमः।
१८)ऊँ मन्दचेष्टाय नमः।
१९)ऊँ महनीयगुणात्मने नमः।
२०)ऊँ मर्त्यपावनपदाय नमः।
२१)ऊँ महेशाय नमः।
२२)ऊँ छायापुत्राय नमः।
२३)ऊँ शर्वाय नमः।
२४)ऊँ शततूणीरधारिणे नमः।
२५)ऊँ चरस्थिरस्वभा वाय नमः।
२६)ऊँ अचञ्चलाय नमः।
२७)ऊँ नीलवर्णाय नम:।
२८)ऊँ नित्याय नमः।
२९)ऊँ नीलाञ्जननिभाय नमः।
३०)ऊँ नीलाम्बरविभूशणाय नमः।
३१)ऊँ निश्चलाय नमः।
३२)ऊँ वेद्याय नमः।
३३)ऊँ विधिरूपाय नमः।
३४)ऊँ विरोधाधारभूमये नमः।
३५)ऊँ भेदास्पदस्वभावाय नमः।
३६)ऊँ वज्रदेहाय नमः।
३७)ऊँ वैराग्यदाय नमः।
३८)ऊँ वीराय नमः।
३९)ऊँ वीतरोगभयाय नमः।
४०)ऊँ विपत्परम्परेशाय नमः।
४१)ऊँ विश्ववन्द्याय नमः।
४१)ऊँ गृध्नवाहाय नमः।
४३)ऊँ गूढाय नमः।
४४)ऊँ कूर्माङ्गाय नमः।
४५)ऊँ कुरूपिणे नमः।
४६)ऊँ कुत्सिताय नमः।
४७)ऊँ गुणाढ्याय नमः।
४८)ऊँ गोचराय नमः।
४९)ऊँ अविद्यामूलनाशाय नमः।
५०)ऊँ विद्याविद्यास्वरूपिणे नमः।
५१)ऊँ आयुष्यकारणाय नमः।
५२)ऊँ आपदुद्धर्त्रे नमः।
५३)ऊँ विष्णुभक्ताय नमः।
५४)ऊँ वशिने नमः।
५५)ऊँ विविधागमवेदिने नमः।
५६)ऊँ विधिस्तुत्याय नमः।
५७)ऊँ वन्द्याय नमः।
५८)ऊँ विरूपाक्षाय नमः।
५९)ऊँ वरिष्ठाय नमः।
६०)ऊँ गरिष्ठाय नमः।
६१)ऊँ वज्राङ्कुशधराय नमः।
६२)ऊँ वरदाभयहस्ताय नमः।
६३)ऊँ वामनाय नमः।
६४)ऊँ ज्येष्ठापत्नीसमेताय नमः।
६५)ऊँ श्रेष्ठाय नमः।
६६)ऊँ मितभाषिणे नमः।
६७)ऊँ कष्टौघनाशकर्त्रे नमः।
६८)ऊँ पुष्टिदाय नमः।
६९)ऊँ स्तुत्याय नमः।
७०)ऊँ स्तोत्रगम्याय नमः।
७१)ऊँ भक्तिवश्याय नमः।
७२)ऊँ भानवे नमः।
७३)ऊँ भानुपुत्राय नमः।
७४)ऊँ भव्याय नमः।
७५)ऊँ पावनाय नमः।
७६)ऊँ धनुर्मण्डलसंस्थाय नमः।
७७)ऊँ धनदाय नमः।
७८)ऊँ धनुष्मते नमः।
७९)ऊँ तनुप्रकाशदेहाय नमः।
८०)ऊँ तामसाय नमः।
८१)ऊँ अशेषजनवन्द्याय नमः।
८२)ऊँ विशेशफलदायिने नमः।
८३)ऊँ वशीकृतजनेशाय नमः।
८४)ऊँ पशूनां पतये नमः।
८५)ऊँ खेचराय नमः।
८६)ऊँ खगेशाय नमः।
८७)ऊँ घननीलाम्बराय नमः।
८८)ऊँ काठिन्यमानसाय नमः।
८९)ऊँ आर्यगणस्तुत्याय नमः।
९०)ऊँ नीलच्छत्राय नमः।
९१)ऊँ नित्याय नमः।
९२)ऊँ निर्गुणाय नमः।
९३)ऊँ गुणात्मने नमः।
९४)ऊँ निरामयाय नमः।
९५)ऊँ निन्द्याय नमः।
९६)ऊँ वन्दनीयाय नमः।
९७)ऊँ धीराय नमः।
९८)ऊँ दिव्यदेहाय नमः।
९९)ऊँ दीनार्तिहरणाय नमः।
१००)ऊँ दैन्यनाशकराय नमः।
१०१)ऊँ आर्यजनगण्याय नमः।
१०२)ऊँ क्रूराय नमः।
१०३)ऊँ क्रूरचेष्टाय नमः।
१०४)ऊँ कामक्रोधकराय नमः।
१०५)ऊँ कलत्रपुत्रशत्रुत्वकारणाय नमः।
१०६)ऊँ परिपोषितभक्ताय नमः।
१०७)ऊँ परभीतिहराय नमः।
१०८)ऊँ भक्तसंघमनोऽभीष्टफलदाय नमः।


Image


ऊँ शं शनैश्चराय नमः

नीलांजनसमाभासंरविपुत्रंयमाग्रजम्।
छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।




Image



कोणोन्तको रौद्रयमोथ बभ्रु: कृष्ण: शनि: पिंगल मंदसौरि:
नित्यं स्मृतो यो हरते च पीड़ा तस्मैनमः रविनन्दनाय।।
सुरासुरा किंपुरुषोरगेन्द्रा गन्धर्व विद्याधरपन्नगाश्च।
पीडयन्ति सर्वे विषमस्थितेन तस्मै नमः रविनन्दनाय।।
नरा नरेन्द्रा पशवो मृगेन्द्रा वन्याश्च ये कीटपतड्ग भृंगा:।
पीडयन्ति सर्वे विषमस्थितेन तस्मैनमःरविनन्दनाय।।
देशाश्चदुर्गाणिवनानियत्रसेनानिवेशा:पुरपत्तनानि।
पीडयन्तिसर्वेविषमस्थितेनतस्मैनमःरविनन्दनाय।।
तिलैर्यवैर्माष गुडान्नदानैर्लोहेन नीलाम्बर दानतोवा।
प्रीणातिमन्त्रैर्निजवासरेच तस्मै नमःरविनन्दनाय।।
प्रयागकूलेयमुनातटेचसरस्वतीपुण्यजलेगुहायाम्।
यो योगिनां ध्यानगतोपि सूक्ष्मस्तस्मै नमः श्रीरविनन्दनाय।
अन्य प्रदेशात्स्वग्रहं प्रविष्टस्तदीयवारे स नर सुखी स्यात्।
गृहाद्गतो यो न पुनः प्रयातितस्मैनमः श्री रविनन्दनाय।।
स्त्रष्टा स्वयंभूर्भूवनत्रयस्य त्राता हरीशो हरते पिनाकी।
एकस्त्रिधा ऋग्यजु: साममूर्ति तस्मै नमः श्रीरविनन्दनाय।।
शन्यष्टकंय: प्रयत:प्रयातेनित्यंसुपुत्रै:बंधुबांधवैश्च।
पठेतु सौख्यं भुवि भोगयुक्त:प्राप्नोति निर्वाणप्रदं तदन्ते।।
कोणस्थ: पिंगलो वभ्रु:कृष्णोरौद्रोन्तकोयम:।
सौरि: शनैश्चरोमन्द:पिप्पलादेनसंस्तुत:।।
एतानिदशनामानि प्रातरुत्थाय यपठेत्।
शनैश्चरकृता पीड़ानकदाचिद्भविष्यति।।




इति श्री दशरथकृत शनिस्तोत्रं सम्पूर्णम्

______________


जय शनि देव
______________


Jyotirling Darshan Aug-29-2020 Blessings4You

Even today devotees of Mahadev pay their respect to each other by saying Har Har Mahadev, Bum Bum Bholey, Jai Shiv Shankar, Om Namah Shivay

HAR HAR MAHADEV


Namah Shivay!


Jyotirlinga Darshan Blessings4You



Namah Shivay!
This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


आज दिनाँक 29-08-2020 को
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के
मंगला आरती के दर्शन।

Image




Image

Image

Image


जय श्री महाकाल
जलझूलनी एकादशी विशेष दर्शन -
श्री दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का
आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन।
Shree Dakshinmukhi Mahakaleshwar Jyotirling
Bhasm Aarti Shringar Darshan.
भाद्रपद शुक्ल एकादशी, २९ अगस्त २०२० शनिवार



Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 29 अगस्त 2020,
भाद्रपद शुक्ल एकादशी - शनिवार
प्रातः शृंगार



Image


श्री नागेश्वर महादेव मंदिर
अष्टम ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र
 दिनांकः 29 अगस्त 2020,
भाद्रपद शुक्ल एकादशी - शनिवार
प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार पूजनम् 


Image

Image


जय ओंकार जी
श्री गणेशाय नमः
श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन
भाद्र. शुक्ल दशमी शुक्रवार स.2077 (28/08/20)


Image


Image


आराध्य देव केदारनाथ जी
आज के
अद्भुत अलौकिक दर्शन


Image

आराध्य देव केदारनाथ जी आज के अद्भुत अलौकिक दर्शन 🕉🔱🕉
 @PtHimanshu534 
#केदारनाथ_धाम #Kedarnath

आराध्य देव केदारनाथ जी आज के अद्भुत अलौकिक दर्शन 🕉🔱🕉
 @PtHimanshu534 
#केदारनाथ_धाम #Kedarnath

आराध्य देव केदारनाथ जी आज के अद्भुत अलौकिक दर्शन 🕉🔱🕉
 @PtHimanshu534 
#केदारनाथ_धाम #Kedarnath


@PtHimanshu534
आराध्य देव केदारनाथ जी आज के अद्भुत अलौकिक दर्शन 🕉🔱🕉
 @PtHimanshu534 
#केदारनाथ_धाम #Kedarnath

जय शिव शम्भू


हर हर महादेव


जो बंधन में है, वह जीव है !
जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !


अपने सुझाव देने की कृपा करें


ब्लॉग को फॉलो करें




   Consultation charges Bhartya Mudra Rs 52

#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

Krishna Loves You: The Two Other Goals In Life

हरे कृष्णा !


When someone does not have a systematic way of thinking through things, there is a strong chance that they will lead messy lives.




|| जय श्री कृष्ण ||
॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.7


 _प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च जना न विदुरासुराः ।_
_न शौचं नापि चाचारो न सत्यं तेषु विद्यते॥_



 भावार्थ :


 आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य यह नही जानते हैं कि क्या करना चाहिये और क्या नही करना चाहिये, वह न तो बाहर से और न अन्दर से ही पवित्र होते है, वह न तो कभी उचित आचरण करते है और न ही उनमें सत्य ही पाया जाता है। (७)


Meaning:


 Whether to engage or to disengage from action, those people with devilish tendencies do not know. Neither purity nor proper conduct nor truth exists in them.
 




Explanation:


Shri Krishna begins his explanation of the materialistic viewpoint by examining its value system. He says that those people who come from a purely materialistic viewpoint have a shaky value system. In other words, they do not know what to do and what not to do, when to engage in something and when not to. They focus only on artha or wealth and kaama or desire. They forget that there are two other goals in life, dharma or duty and moksha or liberation, and that each goal is to be picked up and left off at a certain stage in life.

Now, since such people are unclear about the pros and cons of everything, they are bound to do things in a haphazard and messy way. Shri Krishna says that such people do not have shaucha, they do not have purity. He refers not just to external purity but also internal. When someone does not have a systematic way of thinking through things, there is a strong chance that they will lead messy lives. Furthermore, their conduct towards others, their aacharana, will also be messy and haphazard. They will lack good manners, courtesy and politeness.

It also follows that when someone does not know the pros and cons of anything, they will not place a lot of importance on satyam, truth, doing things the right way. So if they do not get the result they want, they have no qualms in getting their results by lying, cheating and deceit. They do not want to wait for the result, because waiting takes time. If there is a shortcut, they will go for it. Such is the value system of the aasuri, the devilish, the materialistic viewpoint.

Chant the mantra you have faith in
Hare Krishna


Panchang 29-8-2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings


Aaj 29-8-2020 Ka Panchang


आज का हिन्दू पंचांग



दिनांक 29 अगस्त 2020
दिन - शनिवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - एकादशी सुबह 08:17 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र - पूर्वाषाढा दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग - आयुष्मान् शाम 02:52 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:54 तक
सूर्योदय - 06:22
सूर्यास्त - 18:56
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी, वामन जयंती
विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है |
जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।



दुकान में बरकत ना हो तो


दुकान में अपनी जिनकी, जिनका अपना कारोबार है, अपना कुछ काम धंधा करते हैं और दुकान-धंधे में बरकत नहीं तो क्या करें ? सुबह घर से पूर्ब दिशा की ओर मुँह करके तिलक करके जायें | दुकान में जाके थोडा सा कपूर जला ले, और गणपतिजी की तस्वीर रखें और गणेश गायत्री मंत्र बोलें -
एकदंताय विद्यमहे वक्रतुंडाय धीमहि | तन्नोदंती प्रच्चोदयात ||

ये गणेश गायत्री मंत्र पांच बार, ग्यारह बार बोल ले अपने आप सही होने लगेगा |



ज्योतिष शास्त्र


01 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।


पैसा नौकरी बिजनेस हर समस्या का हल है ये उपाय




भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।
स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।
श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।
आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के रोग ठीक होने लगेंगे।
भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।
भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।
पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।

पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020




आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। 
अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर
यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापारलेन-देननौकरीपरिवारसेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।




मेष - पॉजिटिव- आज कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज पर अधिक भरोसा करें, इससे आपके कार्य अवश्य ही बनेंगे। अगर आप अपने व्यवसायिक स्थल के पास घर संबंधी प्रॉपर्टी देख रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। यह प्रॉपर्टी आपके लिए फलदाई रहेगी।
नेगेटिव- परिवार में किसी बात को लेकर तनाव जनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गलत प्रवृति के मित्रों के साथ समय व्यर्थ ना करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हड्डियों संबंधी दर्द उनको परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। परंतु किसी मित्र की वजह से कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- आर्थराइटिस से परेशान व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। बादी व गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9




वृष - पॉजिटिव- घर के रखरखाव व नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के मार्ग भी प्रशस्त रहेंगे तो चिंता नहीं रहेगी। अध्यात्म और धर्म-कर्म संबंधी कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है तो उसे अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- इंश्योरेंस और बीमा कंपनी संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। अगर लोन लेने की सोच रहे हैं उस पर एक बार फिर विचार विमर्श कर लें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के दबाव के कारण तनाव हो सकता है।
लव- जीवनसाथी की व्यस्तता की वजह से आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। योगा और मेडिटेशन इसका उचित उपाय है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6




मिथुन - पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता प्रदान करेगा। आपका घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखना तथा घर की सुख सुविधाओं के बारे में भी ध्यान रखना घर के वातावरण को तनावमुक्त रखेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी दूसरों की बातों पर अधिक विश्वास कर लेना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखकर कोई निर्णय लें। नजदीकी संबंधियों के साथ भी भावनात्मक लगाव बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियों की वजह से कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। कुछ स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति विश्वास और अधिक नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा कफ, नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6




कर्क - पॉजिटिव- स्वभाव में भावुकता तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति रखना आपका विशेष गुण है। आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं को लेकर दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक स्थान में भी आपका सेवा संबंधी कोई योगदान रहेगा।
नेगेटिव- नजदीकी युवा व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका बनी हुई है। इसकी वजह से आपके स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रहेगा। परंतु धैर्य बनाकर रखना जरूरी है क्योंकि इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं उस पर गंभीरता से अमल करें। क्योंकि भविष्य में यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में भी कोई उपलब्धि हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच मे कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2




सिंह - पॉजिटिव- सिंह राशि के लोगों के लिए आत्म सम्मान पहली प्राथमिकता होती है। आज आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग व मदद करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। तथा प्रभावशाली व्यक्तियों का भी आपको सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में विघ्न डाल सकता है। बहुत अधिक ईगो रखने की बजाय वातावरण के अनुसार अपने आपको ढ़ालना भी सीखना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आप हर नीति अपनाकर अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। लेबर से किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम है।
लव- पारिवारिक वातावरण अनुशासित व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। सुपाच्य खान-पान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1




कन्या - पॉजिटिव- आज आपका अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा। किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे, और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ सूचना मिलने से परिवार में कुछ उदासी सी रहेगी। तथा आपका किसी भी बात के बारे में अधिक सोचना आपके तनाव को और अधिक बढ़ा सकता है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर गंभीर रहें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी।
लव- आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का परिवार में पूरा सहयोग रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या उत्पन्न होगी। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5




तुला - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और भविष्य संबंधी विकास के लिए जो प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता भी मिल रही है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। इसका भरपूर सम्मान करें तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें।
नेगेटिव- किसी-किसी समय आप अपने घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह की अवहेलना कर देते हैं, जो कि उचित नहीं है। इस समय आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। व्यर्थ के घूमने-फिरने में भी अपना समय व्यतीत ना करें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मीडिया व मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। परंतु कार्य क्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखना अति आवश्यक है।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को थायराइड है वे लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6




वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा।
नेगेटिव- दूसरों की समस्या में उलझने से आपके लिए भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। किसी पेमेंट के रुकने से मन कुछ उदास भी रहेगा।
व्यवसाय- प्रभावशाली तथा राजनीतिक संपर्क सूत्रों का उपयोग करना आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। तथा सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए भी ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं
लव- वैवाहिक जीवन को मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। इसलिए सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9




धनु - पॉजिटिव- आज आपका गुप्त विद्याओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी भी बात को गहराई से जानने की इच्छा रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ रहा आपका ध्यान आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।
नेगेटिव- परंतु बच्चों के व्यवहार में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आपके लिए चिंता का विषय बन रहा है। गुस्से की बजाय उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, तो उचित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
व्यवसाय- इस समय कर्म और भाग्य दोनों आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। आपको व्यवसाय की लाभदायक स्थितियां प्राप्त होने वाली हैं। अतः समय का भरपूर फायदा उठाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय बहुत ही लाभदायक है।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मूत्र संबंधी किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3




मकर - पॉजिटिव- कुछ समय से आपने बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित दिनचर्या बना कर रखी है। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ने लगा है। आज कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात कई उलझे हुए कामों को बनाने में मदद करेगी।
नेगेटिव- परंतु कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपके लिए मानहानि का कारण बन सकते हैं। उनसे दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। और बहुत अधिक सोचने की बजाय योजनाओं को कार्य रूप में भी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा जैसी स्थितियां बन रही है। कुछ लोग आपके लिए षड्यंत्र या नकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। नौकरी में भी ऑफिस के माहौल में कुछ ऐसी ही स्थितियां रहेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन की वजह से सूजन आ सकती है। उसका उचित इलाज लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8




कुंभ - पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से ऊबकर आप परिवारजनों के साथ कुछ मनोरंजन व घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। जिससे सभी व्यक्ति खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। और सबके साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक एकाग्रता बनाकर रखें।
व्यवसाय- कारखाने व फैक्ट्री से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होगा। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर ना समझें और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज भी ना करें।
लव- पति-पत्नी अपने संबंधों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगी। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 5




मीन - पॉजिटिव- इन दिनों आशावादी व कर्मप्रधान सोच रखना आपके व्यक्तित्व में निखार ला रहा है। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। किसी भी कार्य को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लेे, आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
नेगेटिव- परंतु बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उनकी संगति व कार्यों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी आपका अत्यधिक गुस्सा भी सबके लिए परेशानी का कारण बन जाता है।
व्यवसाय- किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें, इसमें आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी। काफी समय से प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए जल्दी ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। इसलिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय घर के लिए निकालना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपने आप को सुरक्षित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं




दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।
आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

_______________________________________________


अपने सुझाव देने की कृपा करें। 
ब्लॉग को फॉलो करें शेयर करें। आप का दिन शुभ हो मंगलमय हो 

______________________________________________



28 Aug 2020

Jyotirling Darshan Aug-28-2020 Blessings4You


HAR HAR MAHADEV


Namah Shivay!



Jyotirlinga Darshan Blessings4You





Namah Shivay!
This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.



#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

आज दिनाँक 28-08-2020 को
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के
मंगला आरती के दर्शन।











श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का
भस्म श्रंगार आरती दर्शन!










श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
प्रातः श्रृंगार दर्शन





श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में
श्री ओंकार पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन.
भाद्र. शुक्ल नवमी गुरुवार स. 2077 (27/08/20)










आज के दर्शन बाबा केदारनाथ धाम के देव भूमि उत्तराखंड से
हर हर महादेव





जय शिव शम्भू जय कैलाशपति
जो बंधन में है, वह जीव है ! जो बंधन मुक्त है, वह शिव है !
अपने सुझाव देने की कृपा करें


    Consultation charges Bhartya Mudra 52* rupees


Krishna Loves You: All individuals are a mix of divine and devilish qualities

It is instructive to see how little has changed between the materialistic worldview of Shri Krishna’s time and the present day.



|| जय श्री कृष्ण ||

॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.6॥


_द्वौ भूतसर्गौ लोकऽस्मिन्दैव आसुर एव च ।_
_दैवो विस्तरशः प्रोक्त आसुरं पार्थ में श्रृणु॥_


भावार्थ :


हे अर्जुन! इस संसार में उत्पन्न सभी मनुष्यों के स्वभाव दो प्रकार के ही होते है, एक दैवीय स्वभाव और दूसरा आसुरी स्वभाव, उनमें से दैवीय गुणों को तो विस्तार पूर्वक कह चुका हूँ, अब तू आसुरी गुणों को भी मुझसे सुन। (६)



Meaning:


In this world, two types of beings have been created, the divine and the devilish. The divine has been described elaborately. The devilish, O Paartha, listen from me now.



Explanation:



Although Shri Krishna had reassured Arjuna in the previous shloka, he knew that all individuals had a mix of divine and devilish qualities in them, including Arjuna. It was not either or. The devilish qualities within Arjuna had erupted at the start of the war in the first chapter, so there was certainly room for improvement. Knowing this, Shri Krishna proceeded to describe the devilish qualities in detail in this chapter.

From our perspective, we are always struggling between progressing on the spiritual journey versus conforming to the prevalent way of life - materialism. While there is nothing inherently wrong with enjoying whatever life has to offer, society urges us sometimes to get carried away with the pursuit of materialism, without pointing out the downside of doing so. It is instructive to see how little has changed between the materialistic worldview of Shri Krishna’s time and the present day.

So, from the next shloka to the end of this chapter, Shri Krishna paints a detailed picture of the materialistic world view that many of us have taken for granted. He describes the way they think and feel, their attitude towards people and objects, and the consequences of their materialistic viewpoint.


Chant the mantra you have faith in

HARE KRISHNA

Panchang 28-8-2020, Samadhan, Rashifal, Birthday Blessings


Aaj 28-8-2020 Ka Panchang


आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक 28 अगस्त 2020
दिन - शुक्रवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - दशमी सुबह 10:38 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र - मूल दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
योग - प्रीति शाम 04:05 तक तत्पश्चात आयुष्मान्
राहुकाल - सुबह 10:54 से दोपहर 12:28 तक
सूर्योदय - 06:22
सूर्यास्त - 18:56
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अलग अलग जिलों में अंतर हो सकता है)
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण –

विशेष -


पद्मा एकादशी

28 अगस्त 2020 शुक्रवार को सुबह 08:39 से 29 अगस्त शनिवार को सुबह 08:17 तक एकादशी है ।
विशेष - 29 अगस्त, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।
पद्मा एकादशी के व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने सुनने से सर्व पापों का नाश |

व्यापारी भाइयो का

पैसा व्यापार कारोबार में फंसा रहता हो तो जैसे कि पीली कौड़ी जो माँ लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है इसलिए पाँच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे आपका फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा।


वामन द्वादशी

भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वामन द्वादशी या वामन जयंती कहते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान वामन का प्राकट्य हुआ था। इस बार वामन द्वादशी 29 अगस्त, शनिवार को है। धर्म ग्रंथों में वामन को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। वामन द्वादशी का व्रत इस प्रकार करें-

व्रत व पूजा विधि

वैष्णव भक्तों को इस दिन उपवास करना चाहिए। सुबह स्नान आदि करने के बाद वामन द्वादशी व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दोपहर (अभिजित मुहूर्त) में भगवान वामन की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद एक बर्तन में चावल, दही और शक्कर रखकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना चाहिए।
शाम के समय व्रती (व्रत करने वाला) को फिर से स्नान करने के बाद भगवान वामन का पूजन करना चाहिए और व्रत कथा सुननी चाहिए। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और स्वयं फलाहार करना चाहिए। इस तरह व्रत व पूजन करने से भगवान वामन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

वामन जयंती की प्रामाणिक कथा

एक बार दैत्यराज बलि ने इंद्र को परास्त कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। पराजित इंद्र की दयनीय स्थिति को देखकर उनकी मां अदिति बहुत दुखी हुईं। उन्होंने अपने पुत्र के उद्धार के लिए विष्णु की आराधना की।
इससे प्रसन्न होकर विष्णु प्रकट होकर बोले- देवी! चिंता मत करो। मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य दिलाऊंगा। समय आने पर उन्होंने अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया। उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे।
एक दिन उन्हें पता चला कि राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेघ यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन वहां पहुंचे। उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी। बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे भेंट मांगने के लिए कहा।
इस पर वामन चुप रहे। लेकिन जब बलि उनके पीछे पड़ गया तो उन्होंने अपने कदमों के बराबर तीन पग भूमि भेंट में मांगी। बलि ने उनसे और अधिक मांगने का आग्रह किया, लेकिन वामन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर बलि ने हाथ में जल लेकर तीन पग भूमि देने का संकल्प ले लिया। संकल्प पूरा होते ही वामन का आकार बढ़ने लगा और वे वामन से विराट हो गए।
उन्होंने एक पग से पृथ्वी और दूसरे से स्वर्ग को नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना मस्तक आगे कर दिया। वह बोला- प्रभु, सम्पत्ति का स्वामी सम्पत्ति से बड़ा होता है। तीसरा पग मेरे मस्तक पर रख दें। सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन से न फिरते देख वामन प्रसन्न हो गए। उन्होंने ऐसा ही किया और बाद में उसे पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय से मुक्ति दिलाई।

श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020
पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020
एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020
सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020

पंचक
31
अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28
सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15
सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29
सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14
अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28
अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल



अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। 
अब सुख दूर नहीं। समाधान आपके व्हाट्सप्प पर
यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।

मेष - पॉजिटिव - आज आपने किसी से भी कुछ शेयर किए बिना अपनी दिनचर्या संबंधी कुछ योजनाएं बनाई हैं जिसमें आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति आपका सेवा भाव उन्हें आत्मिक खुशी प्रदान करेगा।
नेगेटिव - किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के साथ संपर्क में रहना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। संतान की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों पर नजर रखना अति आवश्यक है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। परंतु आप अपने पराक्रम द्वारा स्थितियों को संभाल भी लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय उत्तम है। कुछ विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
लव- जीवनसाथी व परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। तथा पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिर भी क्रोध करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3



वृष - पॉजिटिव- आप इस समय पर निवेश संबंधी जो नीतियां बना रहे हैं उनमेें कुछ गलतियां होने की आशंका लग रही है। उन पर पुनः विचार करें या आज स्थगित ही रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- मन में बिना किसी कारण के कुछ अशांति जैसा महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय के लिए लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है आज इन्हें टाल ही दें। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- जीवन साथी कार्यभार की अधिकता की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर-परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग उन्हें सुकून और खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8



मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपना ध्यान अपने व्यक्तित्व व पर्सनैलिटी को निखारने में लगा रहे हैं। जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिली है। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनी हैं जो कि सफल रहेंगी।
नेगेटिव- अपने ऊपर समय व्यतीत करने के साथ-साथ परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि भाइयों से भी किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। घर परिवर्तन की अगर योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, समय उत्तम है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है। ऐसा करना आपके लिए उचित भी रहेगा। अपनी कार्य क्षमता को बनाकर रखना अति आवश्यक है, क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम रुक सकते हैं।
लव- जीवन साथी का परिवार की देखभाल करने व सामंजस्य बनाकर रखने में पूरा समर्पण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन का भी सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8



कर्क - पॉजिटिव- किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। इसलिए पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा।
व्यवसाय- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने उचित कार्य की वजह से सम्मान भी प्राप्त होगा।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3



सिंह - पॉजिटिव- आप अपने आत्मविश्वास व वाकपटुता से नकारात्मक परिस्थितियों पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी विचलित मनःस्थिति आपको निर्णय लेने में कुछ परेशान कर सकती है। परंतु आप तुरंत ही उस पर काबू पा लेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है। इसलिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, तो उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। लाभ संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी और आपको मेहनत के अनुरूप फल भी उचित ही मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी भी उत्पन्न होगी। व्यायाम और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9



कन्या - पॉजिटिव- अगर कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।
नेगेटिव- किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे की हानि हो सकती हैं। बेहतर होगा कि धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं।
व्यवसाय- मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय में उन्नति होगी। कारोबारी स्त्रियां विशेषतया अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। नौकरी में भी स्त्रियों का वर्चस्व रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6



तुला - पॉजिटिव- आजकल आपकी सकारात्मक सोच, जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना, आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा।
नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी बीमारी दोबारा से ऊभर सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक - पॉजिटिव- राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर कार्य ना बनने की वजह से कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान व बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने टारगेट को पाने में कामयाब रहेंगे।
लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास ना आने दें। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु - पॉजिटिव- आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर आपका हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है तथा आपको सम्मानित स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव- ध्यान रखेें कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर - पॉजिटिव- आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपका विशेष गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक परिवर्तन अध्यात्म व ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर भी पड़ेगा। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने सामाजिक क्रियाकलापों पर भी अवश्य ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा तथा कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। तथा घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- यूं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए उचित समय का निर्माण कर रहा है, इसका भरपूर उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धनदायक उम्मीदें बरकरार रखेगी तथा अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा, जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में ना उलझें।
व्यवसाय- मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, परंतु हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। आपको अचानक से कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से बच्चे कुछ लापरवाह हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आप को बचाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ व बुद्धिमता द्वारा अपने कार्यों को संपन्न करेंगे। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों का आगमन होगा। सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि बच्चों का अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल हट रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है। अपने गुस्से पर भी काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को हैंडल करें।
व्यवसाय- खानपान से संबंधित व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने काम की क्वालिटी पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर काम के बोझ की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- गला खराब व बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9


जिनका आज जन्मदिन है 

उनको हार्दिक शुभकामनाएं




दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्रीशुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम



कैसा रहेगा यह वर्षयह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


अपने सुझाव देने की कृपा करें कमेंट बॉक्स में 

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular