7 Sept 2020

Panchang 7-9-2020, Rahukal, Rashifal


आज का हिन्दू पंचांग





दिनांक 07 सितम्बर 2020
दिन - सोमवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - पंचमी रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र - भरणी पूर्ण रात्रि तक
योग - ध्रुव शाम 04:38 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल - सुबह 07:47 से सुबह 09:20 तक
सूर्योदय - 06:24
सूर्यास्त - 18:47
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण - पंचमी का श्राद्ध भरणी श्राद्ध
विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

इससे आपका मन लगने लगेगा
यदि दुकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम ५ ७ बार ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें |
अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें इससे आपका मन लगने लगेगा |

पितृ पक्ष
अभी पितृ पक्ष चल रहा है | अपने घर के लोग जो गुजर गये हैं | उनकी आत्मा को शांति देने के लिए इतना जरूर करें कि अब सर्व पितृ अमावस्या आयेगी, (17 सितम्बर 2020 गुरुवार को ) उस दिन गीता का 7 अध्याय पाठ करें, सूर्य भगवान के सामने जल और अन्न ले जाकर प्रार्थना करें कि: "हे सूर्यदेव, यमराज आप के पुत्र हैं, हमारे घर के जो भी गुजर गये उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, आज के गीता के पाठ का पुण्य उनके लिए दीजीये" पितृ गण राजी होंगे, घर में अच्छी संतान जन्म लेगी यह सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें।

पंचक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
4 सितंबर- द्वितीया, 5 सितंबर- तृतीया, 6 सितंबर- चतुर्थी, 7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी, 8 सितंबर- षष्ठी, 9 सितंबर- सप्तमी, 10 सितंबर- अष्टमी, 11 सितंबर- नवमी, 12 सितंबर- दशमी, 13 सितंबरएकादशी-द्वादशी, 14 सितंबर- त्रयोदशी, 15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध, 16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या, 17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध



मेष - पॉजिटिव - आज का दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। अपने प्रियजनों की मदद करना आपको सुखकर लगेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव - दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र के साथ कहासुनी होना भी संभव है। युवाओं को मौज-मस्ती की अपेक्षा अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है।
व्यवसाय- करियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप भरसक प्रयास करेंगे। आपके इन प्रयासों का उचित लाभ भी प्राप्त होगा शेयर्स, सट्टा आदि से जुड़े कामों में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ समय घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती व मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी रहेगी। और काम की अधिकता की वजह से तनाव भी हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष - पॉजिटिव- शारीरिक रूप से आज आप अपने आप को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। तथा आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
नेगेटिव- किसी छोटी सी बात पर ससुराल पक्ष से संबंध खराब होने की आशंका है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कभी-कभी आपको महसूस होगा कि परिश्रम के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहेगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना, उनकी कार्य क्षमता व आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत मामलों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ कुछ बहस होने की आशंका है।
लव- काम की अधिकता की वजह से घर में अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा स्नेह आप को चिंता मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन - पॉजिटिव- आप धार्मिक कार्यों तथा आयोजन में व्यस्त रहेंगे। आपका सिद्धांत वादी तथा व्यापक दृष्टिकोण समाज में आपकी छवि को और अधिक निखारेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने के भी उचित योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- किसी बच्चे के विवाहित जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु धैर्य और विवेक द्वारा मुश्किल समस्या का हल भी निकाल लेंगे। घर की देखरेख तथा विलासिता संबंधी चीजों पर खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय- आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित होंगे। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, परंतु आप अपनी कार्य क्षमता व कुशलता द्वारा हर समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।
लव- आपके कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। तथा आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- आज सुखद दिन की शुरुआत होगी। आप अपने काम सोच समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे। अपने विनम्र स्वभाव के कारण आप लोगों में तारीफ का पात्र बनेंगे तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी काफी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु लापरवाही की वजह से आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप पर कोई बदनामी या आरोप लग सकता है। थोड़ी सी समझदारी से काम लेने से आपका तनाव काफी हद तक कम होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय- आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट इकट्ठा करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। आपका रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। दिक्कत आने पर घर के सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा। ऑफिस के भी सारे काम सुचारू रूप से निपटते जाएंगे।
लव- घर पर खुशी वाला माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से हंसी मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम, गला खराब होने जैसी दिक्कत महसूस होगी। संयमित आहार व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह - पॉजिटिव- आज का दिन मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। किसी मित्र द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो आपके भविष्य संबंधी कार्यों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। बड़े ऑर्डर प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है।
नेगेटिव- दोपहर बाद ऐसा लगेगा कि जैसे समय रुक सा गया है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है। काम के दबाव के चलते आपसे खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ लाभदायक मीटिंग होगी। जिससे आपको बड़े आर्डर प्राप्त होंगे। परंतु काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- घर में समय ना देने की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो जाएगी। परंतु आपका धैर्य और संयम बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच अवश्य कराएं। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-

कन्या - पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। धन संबंधी मामलों में भी सफलता हासिल होगी। तथा कार्य संबंधी योजनाएं समय पर सफल होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद व स्नेह आपके भाग्य को और अधिक बल प्रदान करेगा।
नेगेटिव- जमीन संबंधी विवादों में कुछ तनाव के बाद हल मिलने की संभावना है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय रहेंगे। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। अपने किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। परंतु आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों की अपनी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिरदर्द जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत्यधिक गरिष्ठ व तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - पॉजिटिव- आज शांतिदायक व धनदायक समय है। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम को आगे बढ़ाएंगे और वे सफल भी रहेंगे। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेगी। तथा जीवन बहुत ही सहज तथा सरल प्रतीत होगा।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें, क्योंकि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं जो कि आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। किसी संतान की प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारी में ध्यान ना देने की वजह से चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व परिश्रम का परिणाम मिलने का समय आ गया है। आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। परंतु उसके उचित परिणाम मिलने व आर्थिक स्थितियां बेहतर होने से मन में खुशी व आत्म विश्वास बना रहेगा
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं उठ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अपने नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमिओं का निराकरण होगा। तथा आशा व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव- अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। बिना सोचे-समझे कोई काम ना करें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। अन्यथा भविष्य में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
व्यवसाय- तेजी-मंदी व शेयर्स में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों तथा हरकतों पर पैनी नजर भी रखना आवश्यक है। जलन की भावना से वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- आपकी परेशानियों में परिवार जनों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना-जुलना आपको आंतरिक खुशी प्रदान करेगा। ग्रहणी तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर-परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी। और उनका मान सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में किसी प्रकार की उठापटक रहेगी। किसी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। फिजूल खर्च की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। परंतु यह सिर्फ वहम ही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जो आपने बदलाव किए हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तथा कार्यस्थल का सकारात्मक वातावरण कर्मचारियों को भी ऊर्जावान बनाकर रखेगा। कामकाजी स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगी।
लव- आपके अधिक रोक-टोक और अनुशासन पूर्ण व्यवहार रखने की वजह से घर के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। परंतु व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खान-पान का ध्यान रखें। तेलिय पदार्थों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर - पॉजिटिव- अगर कोई राजकीय काम रूके हुए हैं तो आज उनको पूर्ण करने का उचित समय है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के धार्मिक आयोजन संबंधी समारोह में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। और सगे संबंधियों के साथ मेल मिलाप आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें, आपका अहित नहीं होगा। किसी मित्र से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है।
व्यवसाय- कोर्ट में व्यवसाय संबंधी कोई मामला चल रहा है तो उसका कोई उचित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, जिसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है
लव- पति-पत्नी में वैचारिक मतभेदों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु आपस में बैठकर बातचीत से स्थितियां संभल जाएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत व सावधान रहना आवश्यक है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी,भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ - पॉजिटिव- आपकी योग्यता व काबिलियत की समाज तथा रिश्तेदारों के बीच तारीफ होगी। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने के कारण तनाव से राहत मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे तथा वक्त-बेवक्त बिना बात की स्थितियां भी बनेगी।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ नजदीकी रिश्तेदार आपके कार्य मे रुकावटें डालेंगे परंतु वे लोग आपका अहित करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे तथा उसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित है।
लव- दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा। और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों में दर्द रह सकता है। व्यायाम और योगा इसका उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन - पॉजिटिव- दिन कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। दोपहर बाद समय पूर्णतः अनुकूल आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। आपके शुभचिंतक जरूरत पड़ने पर आपको पूरी मदद करेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना करें जिससे कि आपकी इमेज खराब हो।
व्यवसाय- आज किसी प्रकार की भी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें, खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम को सावधानीपूर्वक करें कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है।
लव- पति-पत्नी में आपसी समझ का अभाव रहेगा। जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल निकालने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं




 
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।

जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



.. . . . . . . . . . . . . . . . . . . .  . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

अपने सुझाव देने की कृपा करें

ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N

SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_YOUR_WHATSAPP

6 Sept 2020

Jyotirlinga Darshan 6-09-2020 Mahadev ka Blessings4You


Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.


कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।


त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV


#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar


ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्‍धनान्
मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!
#जयश्रीमहाकाल

आज दिनाँक 06-09-2020 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

Image

Image

Image

Image

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज. का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन 06 सितंबर 2020 रविवार


Image

Image

Image

Image


श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,
प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र)
दिनांकः 06 सितंबर 2020, भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी - रविवार
प्रातः शृंगार

Image


श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्री ओंकार महाराज एवं माता पार्वती के मध्यान्ह श्रृंगार दर्शन.
अश्विन कृष्ण तृतीया शनिवार स.2077 (05/09/20)

Image






Krishna Loves You: Do not derive pride from things such as wealth and family

HARE KRISHNA! An excess of wealth, especially for those who did not come from wealthy families, is the most common source of pride





|| जय श्री कृष्ण ||



॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 16.15॥



_आढयोऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया ।_

_यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः॥_



भावार्थ :

आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य सोचते रहते हैं कि मैं सबसे धनी हूँ, मेरा सम्बन्ध बड़े कुलीन परिवार से है, मेरे समान अन्य कौन है? मैं यज्ञ करूँगा, दान दूँगा और इस प्रकार मै जीवन का मजा लूँगा, इस प्रकार आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य अज्ञानवश मोहग्रस्त होते रहते हैं। (१५)



Meaning:

I am wealthy; I am from a good family, who else is equal to me? I will conduct sacrifice, I will enjoy. In this manner, he is deluded by ignorance.



Explanation:


In the last shloka, we saw the mindset of those who derive pride from their power. Here Shri Krishna describes the mindset of people who derive pride from other things such as wealth and family. An excess of wealth, especially for those who did not come from wealthy families, is the most common source of pride. Such people boast about their latest expensive toy, their net worth, their membership in elite clubs, and so on. They are only interested in consumption and enjoyment.


Others derive pride from their ancestry and their lineage. For some, this pride comes from the fact that their ancestors were kings or landowners. For some, this pride comes from the fact that everyone in their family has always been a doctor or a lawyer. Some others even boast about the number of sacrifices they have conducted and the amount of charity they have donated. Instead of charity and sacrifice leading to purification of one’s mind, such grandiose spectacles have gained publicity and favours as their goal.


If we were to summarize the attitude in these three shlokas, it is this - no one is equal to me. I am superior to everyone else. So the net result is the strengthening, the hardening of the I notion, the ego, the aham. Each step taken towards the ego is one step taken away from self-realization. There is no scope for detachment or renunciation. Attachment grows by leaps and bounds in such people. The root cause of all this is ignorance of one's true nature.

Chant the mantra you have faith in

Hare Krishna

Panchang Sept 6, 2020, Rahukal, Rashifal



आज का हिन्दू पंचांग




दिनांक 06 सितम्बर 2020
दिन - रविवार
विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)
शक संवत - 1942
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - शरद
मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद
पक्ष - कृष्ण
तिथि - चतुर्थी शाम 07:06 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र - अश्विनी 07 सितम्बर प्रातः 05:24 तक तत्पश्चात भरणी
योग - वृद्धि शाम 03:38 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल - शाम 05:03 से शाम 06:36 तक
सूर्योदय - 06:24
सूर्यास्त - 18:48
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण - चतुर्थी का श्राद्ध
विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार, श्राद्ध और व्रत के दिन    ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


पितरों का उद्धार
भगवान शिव अपने पुत्र से कहते हैं: कार्तिकेय ! संसार में विशेषतः कलियुग में वे ही मनुष्य धन्य हैं, जो सदा पितरों के उद्धार के लिये श्रीहरि का सेवन करते हैं । बेटा ! बहुत से पिण्ड देने और गया में श्राद्ध आदि करने की क्या आवश्यकता है। वे मनुष्य तो हरिभजन के ही प्रभाव से पितरों का नरक से उद्धार कर देते हैं। यदि पितरों के उद्देश्य से दूध आदि के द्वारा भगवान विष्णु को स्नान कराया जाय तो वे पितर स्वर्ग में पहुँचकर कोटि कल्पों तक देवताओं के साथ निवास करते हैं। - पद्मपुराण

 श्राद्धकर्म
अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :
 "न मेऽस्ति वित्तं न धनं न चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।
तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।"
'मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।
ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।

 भरणी श्राद्ध
07 सितम्बर 2020 भरणी नक्षत्र होने के कारण महाभरणी श्राद्ध है। भरणी नक्षत्र के देवता यमराज होने के कारण महाभरणी श्राद्ध का विशेष महत्व है। सामान्यतः आश्विन पितृपक्ष में चतुर्थी अथवा पंचमी को ही भरणी नक्षत्र आता है। कहा जाता है लोक - लोकान्तर की यात्रा जन्म, मृ्त्यु व पुन: जन्म उत्पत्ति का कारकत्व भरणी नक्षत्र के पास है अतः भरणी नक्षत्र के दिन श्राद्ध करने से पितरों को सद्गति मिलती है। महाभरणी श्राद्ध में कहीं भी श्राद्ध किया जाए, फल गयाश्राद्ध के बराबर मिलता है। यह श्राद्ध सभी कर सकते हैं।
भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने से श्राद्धकर्ता को उत्तम आयु प्राप्त होती है।
भरणी नक्षत्र में ब्राह्मण को काले तिल एवं गाय का दान करने से सद्गति प्राप्ति होती है व कष्ट कम होता है।

4 सितंबर- द्वितीया, 5 सितंबर- तृतीया, 6 सितंबर- चतुर्थी, 7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी, 8 सितंबर- षष्ठी, 9 सितंबर- सप्तमी, 10 सितंबर- अष्टमी, 11 सितंबर- नवमी, 12 सितंबर- दशमी, 13 सितंबरएकादशी-द्वादशी, 14 सितंबर- त्रयोदशी, 15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध, 16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या, 17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध


पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

28 सितंबर     09:41 सुबह से 3 अक्तूबर      08:51 सुबह तक

एकादशी

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

प्रदोष

रविवार, 30 अगस्त      प्रदोष व्रत (शुक्ल)

15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )

14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )

28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल

अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


पूर्णिमा

बुधवार, 02 सितंबर      भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर      आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर     अश्विन पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष - Aries
पॉजिटिव- आपकी राशि में चंद्र, मंगल विराजमान होकर बेहतरीन राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। घर का वातावरण बहुत ही आनंददायक तथा खुशनुमा बना रहेगा।
नेगेटिव- अपने गुस्से को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपकी अत्यधिक रोक-टोक की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार पुनर्विचार करना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय के लिए लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। कोई नजदीकी मित्र, कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि संबंधित सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
 परिवार की देखरेख में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। इससे पति-पत्नी के संबंध भी मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रह सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष - Taurus
पॉजिटिव- आज अधिकतर समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर व एकाग्र चित्त रहेंगे। घर में प्रभावशाली व्यक्ति के आने से आस-पड़ोस में आपकी इज्जत बढ़ेगी।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की अभी वापसी संभव नहीं है। मौज मस्ती की वजह से कई महत्वपूर्ण काम भी रुक सकते हैं। दिन की शुरुआत में किसी वजह से मानसिक तनाव भी रह सकता है।
व्यवसाय- उच्चाधिकारी तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। उनके सहयोग से बड़े आर्डर तथा अनुबंध प्राप्त हो सकते है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज भी घर में ऑफिस का काम करना पड़ेगा।
 आपके रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जिससे आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समय नष्ट होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने से शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ सकती हैं। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन - Gemini
पॉजिटिव- अभी तक आपकी कार्यशैली में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं चल रही थी, आज उन पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से संपंन करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखरेख, सुख-सुविधाओं संबंधी कार्य में भी आपका समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। परंतु जरा सी समझदारी द्वारा जल्दी ही गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से कुछ चिंता भी रह सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित हो जाएंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। अभी उसमें नए कार्यों की शुरुआत ना करें।
 जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर और व्यवसाय दोनों जगह बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेंगे। तथा पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - Cancer
पॉजिटिव- आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा मधुर वाणी के प्रभाव से सामाजिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र मे आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों से और अधिक घनिष्ट होंगे। दोस्तों के साथ मेल मिलाप से आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना भी आपका दायित्व है। विदेशी मामलों में अभी ज्यादा पैसा ना लगाएं क्योंकि नुकसान होने के आसार बने हुए हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतरीन रहेगी। आपकी अपने काम के प्रति पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां प्रदान करेगी। परंतु किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना अति आवश्यक है।।
 पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस तथा अपच की शिकायत रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह - Leo
पॉजिटिव- सिंह राशि के लिए भाग्य तथा ग्रह स्थितियां बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। किसी भी स्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बहुत अधिक सावधानी से करें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। व्यर्थ के कार्य में पैसा भी खर्च होगा। अगर विदेश संबंधी कोई भी योजना बन रही है तो अभी स्थगित रखें।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। इसलिए उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें, आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।
 आपके अहम की वजह से जीवन साथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर घर के वातावरण पर भी पड़ेगा। इसलिए समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - Virgo
पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति तथा वसीयत से जुड़े मामले आज हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यो को निपटाने में लगा रहेगा। और आप इसमें सफल भी होंगे। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- किसी-किसी समय आपके व्यवहार में अकारण ही गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी सभी योजनाओं को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति रखना अति आवश्यक है। किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में लेने से बचें क्योंकि किसी प्रकार की पेनल्टी लगने के हालात बन रहे हैं।
- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाकर रखने में सक्षम रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से अकारण ही तनाव तथा गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। जिसका असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - Libra
पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाकर रखेगा। इस समय आर्थिक स्थितियां बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है, अतः समय का उचित सदुपयोग करें। बजट के अनुसार कार्य करना भी आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने किसी नजदीकी घर की वजह से आपको धन हानि भी हो सकती है इसलिए व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति आपकी एकाग्रता माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी काम के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
- घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बच्चों की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव की वजह से सिर दर्द तथा माइग्रेन जैसी समस्या रहेगी। योगा तथा मेडिटेशन पर भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक - Scorpio
पॉजिटिव- आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के समक्ष प्रतिद्वंदी परास्त रहेंगे। तथा प्रतियोगिता संबंधी मामलों में आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ काम रुक सकते हैं। चचेरे भाई-बहनों से संबंध खराब ना होने दे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें क्योंकि समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में कार्यों को पूरा करने में आपकी नीति कामयाब रहेगी। और सफलता भी प्राप्त होगी। निकट भविष्य में इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी।
- जीवनसाथी का सहयोग आपके भाग्य को और अधिक मजबूत बनाएगा। परंतु आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।

धनु - Sagittarius
पॉजिटिव- कुछ समय से आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ जुड़ने की वजह से आपके स्वभाव में अप्रत्याशित बदलाव आया है। हर काम को सहज तरीके से करने की वजह से आपके काम सुगमता से बनेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा।
नेगेटिव- किसी-किसी समय जल्दबाजी कर जाना और काम समय पर पूरे ना होने की वजह से आपके स्वभाव में क्रोध आ जाता है। अपने इस स्वभाव पर कंट्रोल करें। क्योंकि इसका असर आपके बच्चों के व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। परिवार में भी किसी प्रकार का तनाव ना उत्पन्न होने दे।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु पेमेंट समय पर कलेक्ट कर लें, अन्यथा पैसा रुक सकता है। कभी-कभी कोई व्यक्ति आपके सहज स्वभाव का नाजायज फायदा भी उठा सकता है इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।
विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ कब्ज, गैस की वजह से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मकर - Capricorn
पॉजिटिव- घर के सुधार या मरम्मत संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। साथ ही अगर वास्तु के नियमों का पालन करें तो और बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय भी ले लेते हैं जिसकी वजह से घर में तनाव भी उत्पन्न हो जाता है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई से ध्यान हटकर मौज मस्ती में अधिक लगेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पिछड़ सकती हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी स्थगित रखें। तथा वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर ही करें।
 पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे कफ, खांसी आदि रह सकती है। अपना उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ - Aquarius
पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय सामाजिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर प्रकार से तरक्की दायक रहेंगे। अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण काम बनने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में वाद-विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से पुलिस वगैरह का भी हस्तक्षेप होने की आशंका है। अपने गुस्से पर काबू रखें। तथा किसी अन्य व्यक्ति की मध्यस्थता से विवाद को सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय धनदायक है। अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखना आपको नए महत्वपूर्ण अनुबंध प्रदान करेगा। नजदीकी मित्रों के सहयोग से आप अपने अधिकतर काम पूरे करने में समर्थ भी रहेंगे।
 काम की अधिकता की वजह से जीवन साथी व परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - Pisces
पॉजिटिव- आर्थिक स्थितियां बेहतरीन रहेंगी। युवा वर्ग को प्रथम इनकम मिलने की वजह से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। अनुसंधान कार्यों में प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए उत्तम उपलब्धियां बन रही है, अतः पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- कभी-कभी गुस्से में आकर आपकी वाणी कटु हो सकती हैं, जिसका नकारात्मक असर आपके बच्चों पर पड़ेगा। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल ना करने से आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। विद्यार्थी खेलकूद में अपना अधिक समय नष्ट करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मुनाफा दायक रहेंगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। पार्टनर व सहयोगी की सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा।
 पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का असर आपके सुखी जीवन पर पड़ सकता है इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट में गर्मी तथा एसिडिटी जैसी शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं



 

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष :  2022, 2026  
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी  

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


.. . . . . . . . . . . . . . . . . . . .  . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

अपने सुझाव देने की कृपा करें

ब्लॉग को फॉलो करें


Contact for S_O_L_U_T_I_O_N

SAMADHAN
अब सुख दूर नहीं,
फ़ोन कर सके तो फ़ोन करें 

SAMADHAN_ON_YOUR_WHATSAPP

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular