1 Nov 2020

Aaj Ka Panchang 01112020, Aaj Ka Upay

 


आज का हिन्दू पंचांग




(मोबाइल में रोटेशन ओंन करके पढ़ें )

............................................................ 

दिनांक 01 नवम्बर 2020

दिन - रविवार

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)

शक संवत - 1942

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - हेमंत

मास - कार्तिक  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)

पक्ष - कृष्ण

तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र - भरणी रात्रि 08:57 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग - व्यतिपात 02 नवम्बर प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात वरीयान्

राहुकाल - शाम 04:37 से शाम 06:03 तक

सूर्योदय - 06:42

सूर्यास्त - 18:01

दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण -

विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन की हानि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

 

कार्तिक मास

महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।

 कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?

 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।

 शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है।

 स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’

 अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।

 स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’

 अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।

 भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।  इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।

 

कार्तिक मास

 31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक कार्तिक स्नान ।

 विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।

 कार्तिक मास में वर्जित

 ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |’

 कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी

 प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |

 भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’

 श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष लाभदायी है | 'ॐ नमो नारायणाय '| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |

 प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |

 सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें

 जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |

 हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस - पडोस की माताओं - बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |

 ३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति

 कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा  को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |

 

विष्णु पुराण के अनुसार रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण तथा संध्या काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए.

 

मान्यता के अनुसार दरअसल, तुलसी मां एकादशी व्रत करती हैं और इसलिए उन्हें तोड़कर परेशान नहीं किया जाता. एकादशी के दिन पत्ते तोड़ने से घर में गरीबी का वास होता है.

 

ठीक उसी प्रकार रवि‍वार को भी तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही होती है. रवि‍वार विष्णु का प्रिय वार है. ऐसे में लक्ष्मी के रूप तुलसी को इस दिन तोड़ना उनका अपमान करने जैसा है.

 

कई जगहों पर क्रूर वार होने के कारण मंगलवार को भी तुलसी नहीं तोड़ते.

 

तुलसी का पत्ता बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना नहाए ही तुलसी के पत्तों को तोड़ता है तो पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते हैं.

 

तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है. इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर पुन: भगवान को अर्पित किया जा सकता है.

वहीं सप्ताह के सातों दिनों में रविवार और मंगलवार को क्रूर तो शनि को अशुभ वार माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी में जल देना निषेध किया गया है। साथ ही इस दिन तुलसी को जल भी नहीं दिया जाता है। इसलिए मंगल और शनिवार को भी तुलसी के पत्ते तोड़ना निषेध है, जो घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है।

शिवजी, गणेशजी और भैरवजी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए.

तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या जूता-चप्पल नहीं होना चाहिए। बहुत से तोग तुलसी के पौधे के साथ अन्य फूल पत्तियों के पौधे लगा देते हैं जो ठीक नहीं है। तुलसी जिस गमले में लगाएं उसमें कोई अन्य पौधा लगाना ठीक नहीं होता है। इससे तुलसी का विकास समुचित नहीं हो पाता है और वह सूखने लग जाती है।


आज का राशिफल



https://bihardesk.blogspot.com/

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है। 

मेष

आपका आज का दिन  आपको अच्छे समाचार सुनाएगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उनसे धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे।स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

वृष

आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई दूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। काम से जी चुराने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

पैसे के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। लाभ होगा, मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका आज पढ़ाई में मन लगेगा। आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।

कर्क

आज का दिन ध्यान पूर्वक चलने के लिए है। कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।

सिंह

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।

कन्या

व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। आपके काम में उम्मीदें जागेंगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। झगड़े से बचना चाहिए। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

तुला

कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर

निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं। आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माँ जी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा, फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन

परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे और इसका लाभ आपको भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी ।पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिनमान अनुकूल है।

 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


https://bihardesk.blogspot.com/

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।

आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं।

#AajKaUPAY

 



Contact: vastudesk@gmail.com
94318 48 786



https://globalgyan4u.blogspot.com/ 

 

कन्या के विवाह में विलम्ब होने पर

अगर आपकी कन्या के विवाह में विलम्ब हो रहा हो या कन्या के लिए योग्य वर की तलाश पूरी नहीं हो रही हो तो किसी भी गुरूवार के दिन प्रातःकाल नहा धोकर बेसन के लड्डू स्वयं बनाएं। उनकी गिनती 109 होनी चाहिए। फिर पीले रंग की टोकरी में पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उन लड्डूओं को उसमें रख दें तथा अपनी श्रद्धानुसार कुछ दक्षिणा रख दें। पास के किसी शिव मंदिर में जाकर विवाह हेतु प्रार्थना कर घर आ जाएं।

 

स्वप्न में भविष्य जानें इस तरह भी

अगर आप स्वप्न में भविष्य की बात मालूम करना चाहते हैं तो जंगल में जाकर जिस वृक्ष पर अमर बेल हो, उसकी सात परिक्रमा कर अमर बेल्युक्त एक लकड़ी को तोड़ लाएं। फिर उस लकड़ी को धुप देकर जला दें तथा लता को सिरहाने रखकर विचार करते हुए सो जाएं तो स्वप्न में भविष्य की बात मालूम हो जाती है।

31 Oct 2020

Bhagwan Shri Krishna Loves You: Illusion of being the doer

  

https://globalgyan4u.blogspot.com/2020/10/shri-krishna-loves-you-difference.html

Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post
in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones
write your/their WhatsApp number in the
Comment Section. It's a free service!

|| जय श्री कृष्ण ||

 

॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 18.16॥

 

_तत्रैवं सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः ।_

_पश्यत्यकृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः॥_

 

भावार्थ :

परन्तु ऐसा होने पर भी जो मनुष्य अशुद्ध बुद्धि (सत्संग और शास्त्र के अभ्यास से तथा भगवदर्थ कर्म और उपासना के करने से मनुष्य की बुद्धि शुद्ध होती है, इसलिए जो उपर्युक्त साधनों से रहित है, उसकी बुद्धि अशुद्ध है, ऐसा समझना चाहिए।) होने के कारण उस विषय में यानी कर्मों के होने में केवल शुद्ध स्वरूप आत्मा को कर्ता समझता है, वह मलीन बुद्धि वाला अज्ञानी यथार्थ नहीं समझता॥१६॥

 

Meaning:

This being the case, the one who has an untrained intellect, sees the pure self as the doer. Indeed, that person of perverted understanding sees not.

 

EXPLANATION:

 

We look at the clouds moving in the sky, and we imagine that the moon is moving, though it is stationary. We see other vehicles moving and think that our vehicle, which is stationary, to be moving. The actions of one object can be superimposed on another object due to optical illusion. Shri Shankaraachaarya provides these examples in this commentary of this shloka to drive home the point that what we see or experience may not really be the truth.

 

Shri Krishna says that our entire life is steeped in the incorrect notion that we perform actions. With regards to the analogies taken up, the self is stationary, and Prakriti is moving. But we do not see this because our intellect is untrained. It is akrita buddhi. We have not imbibed the knowledge that action is performed by the five factors mentioned in the prior shlokas. The scriptures, and Shri Krishna, are repeatedly informing us that ultimately Ishvara’s Prakriti is performing all the actions, not our self, not the aatmaa, not the eternal essence. But we fail to see this. We are durmati, we have a perverted understanding.

 

Unless someone hears this statement from a teacher well versed in the scriptures, this ancient misunderstanding never comes up for questioning. The most common understanding is that the body is the self, the aatmaa. Some other people think that the jeeva, the individualized soul, is the aatmaa. But both these schools of thought attribute action to the aatmaa, which is incorrect. Furthermore, even the results of the actions go to the Prakriti. They do not go to the self, the aatmaa. The aatmaa is kevala, it is untainted, pure, and incapable of any change, modification or action. So then, what is the correct understanding? This is taken up next.


Chant the mantra you have faith in




Hare Krishna


The Hare Krishna maha-mantra is composed of three Sanskrit words, which are “Hare”, “Krishna” and “Rama”. According to the scriptures “Obstruction or problem can’t come into their lives, who do chant this mantra continuously”. The Great Mantra is:

Hare Krishna, Hare Krishna, Krishna Krishna, Hare Hare
Hare Rama, Hare Rama, Rama Rama, Hare Hare

हरे कृष्ण हरे कृष्ण , कृष्ण कृष्ण हरे हरे |
हरे राम हरे राम , राम राम हरे हरे ||

https://globalgyan4u.blogspot.com/

Aaj Ka Panchang 31102020, Aaj Ka Upay

 https://tinyurl.com/y624l85q

PLEASE JOIN FOR UPDATES
https://tinyurl.com/y624l85q


आज का हिन्दू पंचांग




(मोबाइल में रोटेशन ओंन करके पढ़ें )

............................................................ 



दिनांक 31 अक्टूबर 2020

दिन - शनिवार

विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)

शक संवत - 1942

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - हेमंत

मास - अश्विन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - पूर्णिमा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र - अश्विनी शाम 05:58 तक तत्पश्चात भरणी

योग - सिद्धि 01 नवम्बर प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात व्यतिपात

राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय - 06:41

सूर्यास्त - 18:02

दिशाशूल - पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु), नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नानारम्भ

विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



कार्तिक मास में स्नान की महिमा 

कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l 

व्यतिपात योग 

व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है। 

वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की। 

व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में। 

विशेष ~ 01 नवम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:28 से 02 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 05:19 तक (यानी 01 नवम्बर, रविवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है। 


कार्तिक मास 

स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७) 

नवंबर में गृह प्रवेश (griha pravesh shubh muhurat) करना शुभ माना जाता है। कार्तिक में पहली शुभ तिथि 16 नवंबर को पड़ रही है। यहां जानिए अन्य मुहूर्त के बारे में:


https://globalgyan4u.blogspot.com/



16 नवंबर 2020,सोमवार, प्रात: 06:44:53 से अपराह्न 14:37:36 बजे तक 



19 नवंबर 2020, गुरुवार, प्रात: 09:38:45 से सायं 22:00:59 बजे तक 



25 नवंबर 2020, बुधवार, प्रात: 06:52:04 से 29:12:12 बजे तक 



30 नवंबर 2020,सोमवार, अपराह्न 15:01:21 से 30:56:00 बजे तक 



1. सबसे पहले गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि, वार एवं नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए, गृह प्रवेश की तिथि और समय का निर्धारण किया जाता है। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरुर रखें। एक विद्वान ब्राह्मण की सहायता लें, जो विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर गृह प्रवेश की पूजा को संपूर्ण करता है। 



2. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही समय बताया गया है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं। 



3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित माना गाया है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। अमावस्या व पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, और 13 तिथियां प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं। 



4. पूजन सामग्री- कलश, नारियल, दीपक, फूल शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध आदि। 



5. मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 



6. घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए। 



7. मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें। 



8. कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। 



9. नए घर में प्रवेश के समय घर के स्वामी और स्वामिनी को पांच मांगलिक वस्तुएं नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध अपने साथ लेकर नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 



10. भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र को गृह प्रवेश वाले दिन घर में ले जाना चाहिए। 



11. मंगल गीतों के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 



12. पुरुष पहले दाहिना पैर तथा स्त्री बांया पैर बढ़ा कर नए घर में प्रवेश करें। 



13. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए गणेश जी के मंत्रों के साथ घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश की स्थापना करें। 



14. रसोई घर में भी पूजा करनी चाहिये। चूल्हे, पानी रखने के स्थान और स्टोर आदि में धूप, दीपक के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल आदि से पूजन कर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। 



15. रसोई में पहले दिन गुड़ व हरी सब्जियां रखना शुभ माना जाता है। 



16. चूल्हे को जलाकर सबसे पहले उस पर दूध उफानना चाहिए। 



17. मिष्ठान बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए। 



18. घर में बने भोजन से सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। 



19. गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि के निमित्त भोजन निकाल कर रखें। 



20. ब्राह्मण को भोजन कराएं या फिर किसी गरीब भूखे आदमी को भोजन करा दें। इससे घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है व हर प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। 


आज का राशिफल



https://bihardesk.blogspot.com/

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।


मेष 

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन पैर में चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। परिवार में पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। महिलाओं से किसी प्रकार का गलत व्यवहार करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। काम के सिलसिले में आज आप काफी सशक्त नजर आएंगे। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्चे को कैसे नियंत्रण में रखना है, इसको आप जितने अच्छे से समझेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास ज्यादा और लाभ कम की स्थिति बन रही है, इसलिए ध्यान से काम करें। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें 

मिथुन 

आज आपकी इनकम में बढ़त देखने को मिलेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके लिए दिनमान शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रख कर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवन साथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है। 

कर्क 

भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की बात चल रही थी तो वह हाथ में आते-आते अटक रही है लेकिन शीघ्र ही वह आपके हाथ में आएगी, थोड़ा धैर्य रखें। काम के सिलसिले में पूरा ध्यान रखें, सफलता जरूर मिलेगी। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। इसके बावजूद आपके ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कहीं दूर घूमने की जिद पकड़ सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी और मिलने जुलने का कोई नया प्लान बन सकता है। 

सिंह 

सेहत मजबूत रहेगी, जो आपकी सबसे बड़ी शक्ति बन कर उभरेगी। आपमें पूरा कॉन्फिडेंस होगा। हर चुनौती को पूरी तरीके से पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मान बेहद खूबसूरत रहेगा। आप अपनी छोटी-छोटी ट्रिक लगाकर अपने काम को बहुत कम समय में ही पूरा कर डालेंगे और लोगों के लिए एक मिसाल बन सकते हैं। आज किसी नदी किनारे या जल से संबंधित जगह पर घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव और जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन देव गुरु बृहस्पति की कृपा से बहुत बढ़िया जाएगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें ज्यादा करेगा। 

कन्या 

आपने बहुत दिमागी काम किया है, जिसकी वजह से आज मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस करेंगे। खुद को आराम देने का भी समय निकाल लेंगे। यह जरूरी है, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर सोचने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम करें। परिवार के बारे में भी सोचें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश में सफल रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती दूरी से परेशान हो सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप अपने बैंक में कुछ पैसा जमा कराने भी जा सकते हैं। 

तुला 

सेहत के प्रति उदासीन रवैया आपको नुकसान दे सकता है। अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें ताकि कोई लापरवाही ना हो। किसी से कड़वी बातें ना करें, जिससे आपके संबंध बिगड़ें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और जीवन साथी में उनका दिल लगेगा। जीवन साथी भी उनके मन की बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय को कोई नई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आज आप अपने ऑफिस में किसी अलग का रूप रंग में नजर आएंगे और आपका कॉन्फिडेंस आपको बहुत आगे रखेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। 

वृश्चिक 

आज का दिन प्रेम जीवन के लिए निर्णायक दिन साबित हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले एक दूसरे की अच्छी बातों के बारे में जरूर सोचें। प्रेम जीवन आसान नहीं होता। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। आपका जीवन साथी एक अलग कॉन्फिडेंस में होगा और आपकी मदद करेगा। आपके लिए कुछ करने की इच्छा उनके मन में जागेगी, जो आपको बहुत पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी हल्की फुल्की हो सकती है। परिवार में पूजा-पाठ और खुशी की बातें होंगी। किसी के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने काम को लेकर भी काफी व्यस्त रहेंगे। 

धनु 

खुद पर कॉन्फिडेंस रखने से आज आप बहुत कामों को बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे। कुछ लोग आज आपके पास किसी खास बात के लिए सलाह लेने आएंगे और आपकी सलाह उन्हें बहुत पसंद आएगी। अपने काम में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इसकी बदौलत आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में भी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोग आज कुछ नया प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे जीवन साथी को साथ लेकर कहीं जाया जा सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश और रोमांटिक नजर आएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पूरी नींद लेना जरूरी होगा। 

मकर 

आज आपको खुश नजर आएंगे लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों को कोई समस्या हो सकती है। किसी को चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आप आज अपनी मर्जी से विशेष प्यार दिखाएंगे और उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। काम के लिए दिनमान अच्छा है। आपकी मेहनत सफल रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से प्रफुल्लित नजर आएंगे और उनका जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बहुत अच्छे से निभा कर उनके दिल में जगह बनाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की अजीबोगरीब डिमांड सुनकर थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं। 

कुंभ 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इनकम अच्छी होगी लेकिन खर्चे भी ज्यादा होंगे। आप त्योहारी खरीदारी करने में काफी व्यस्त हो सकते हैं। आज के दिन लोहे और चमड़े की चीजें ना खरीदें, परिवार में अशांति हो सकती है। किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। आप अपने मुंह से किसी को बुरा ना बोलें क्योंकि आप सबके बुरे बन सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और बढ़िया बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश होंगे और अपने प्रिय के परिवार वालों से मिलकर उन्हें अपने दिल का हाल सुनाएंगे। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी आएगी। कोई नई इनकम आने की संभावना दिखाई देगी, जिससे सभी लोग बड़े उत्साहित नजर आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा, जिससे आप बिजनेस में भी रिस्क लेंगे। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से आज का दिन सामान्य है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ज्यादा अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम के अंकुर फूटते देख खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के सामान्य व्यवहार से थोड़े से कंफ्यूज होंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने प्रिय से खुलकर बात करनी चाहिए। आपके काम में आपका कॉन्फिडेंस साफ नजर आएगा 



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


https://bihardesk.blogspot.com/


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 



शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 

शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040 2060, 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 




जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 


#AajKaUPAY

 



Contact: vastudesk@gmail.com
94318 48 786



https://globalgyan4u.blogspot.com/


राई से करें दरिद्रता निवारण
पैसों का कोइ जुगाड़ न बन रहा हो तथा घर में दरिद्रता का वाश हो तो यह करें: एक पानी भरे घड़े में राई के पत्ते डालकर इस जल को अभिमंत्रित करके जिस भी किसी व्यक्ति को स्नान कराया जाएगा उसकी दरिद्रता रोग नष्ट हो जाते हैं। 

अविवाहित व अधिक उम्र की कन्या के विवाह के लिए
अगर आपकी लडकी अविवाहित है या उसकी उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी है इसके कारण विवाह होने में रूकावटें आ रही हो तो इसके लिए एक उपाय है: देवोत्थान एकादशी कच और देवयानी की मिट्टी की मूरतें बनाकर उन मूर्तियों में हल्दी, चावल, आते का घोल लगाकर उनकी पूजा करके उन्हें एक लकड़ी के फट्टे से ढक लेते हैं. फिर उस फट्टे पर कुमारी कन्या को बिठा दिया जाता है तो उसका विवाह हो जाता है।

Bhagwan Shri Krishna Loves You: What are the basis of action?

  Hare Krishna! If you want "Shri Krishna Loves You" daily post in your WhatsApp or to be sent to your near and dear ones write yo...

Most_Popular